Maiya Samman Yojana Rule Change 2025: नियमों में बड़ा बदलाव, अब इनको नहीं मिलेगा 2500 रूपये प्रतिमाह

Maiya Samman Yojana Rule Change 2025: झारखंड सरकार ने महिलाओं की मदद के लिए मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी, ताकि राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता मिल सके। इस योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपने घर-परिवार की जरूरतें पूरी कर सकें। पहले मंईयां सम्मान योजना के लिए कुछ सामान्य नियम तय किए गए थे, लेकिन अब सरकार ने इसमें बड़ा बदलाव कर दिया है।

इस बदलाव के बाद अब हर कोई योजना का लाभ नहीं ले सकेगा। केवल वे महिलाएं ही मंईयां सम्मान योजना का फायदा उठा पाएंगी जो नए नियमों को पूरा करेंगी। अगर आपने अभी तक जरूरी दस्तावेज अपडेट नहीं करवाए हैं या आपकी जानकारी अधूरी है, तो ऐसे में इस बार की आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको मंईयां सम्मान योजना के बदले हुए नियम, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, सत्यापन की प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी देंगे तो लेख में आखिर तक बने रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana Rule Change 2025

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सामाजिक सहायता योजना है, जिसका लाभ 18 से 50 साल की गरीब महिलाओं को दिया जाता है। इस योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये खाते में भेजे जाते हैं। जनवरी से मार्च तक की कुल राशि 7500 रुपये एक साथ हाल ही में ट्रांसफर की गई है।

लेकिन अब मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत कुछ शर्तें और नियम सख्त कर दिए गए हैं। सरकार ने तय किया है कि अब इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके पास वैध राशन कार्ड होगा और जिनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होगा। इसके अलावा, पंचायत स्तर पर फिजिकल वेरिफिकेशन भी जरूरी कर दिया गया है।

योजना से जुड़ी जानकारी और दस्तावेजों की पुष्टि के लिए अब सरकारी पोर्टल, NPCI, NIC और PFMS जैसे सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में जिन महिलाओं के द्वारा सभी नियमों का पालन किया जाएगा उनके ही खाते में हर महीने किस्त की राशि जमा की जाएगी।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगी अप्रैल महीने की किस्त, इनको नहीं मिलेंगे 2500 रूपये

राशन कार्ड में महिला का नाम होना जरूरी

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत पिछले कुछ महीनों में सरकार को यह जानकारी मिली कि बहुत सारी महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं, जबकि वे इसके लिए पात्र नहीं थीं। किसी की उम्र ज्यादा थी, किसी की आय अधिक थी या फिर कई लोगों के पास राशन कार्ड ही नहीं था।

ऐसे मामलों को रोकने के लिए अब राशन कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। राशन कार्ड यह साबित करता है कि महिला वास्तव में गरीब है और सरकारी मदद की हकदार है। इसके अलावा, राशन कार्ड का नंबर योजना के पोर्टल से लिंक किया जा रहा है, जिससे फर्जी लाभुकों की पहचान की जा सके।

आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक होना जरूरी

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सरकार अब यह चाहती है कि योजना की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाए, ताकि बिचौलियों की भूमिका खत्म हो सके। इसके लिए आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराना अनिवार्य किया गया है। अगर किसी महिला का आधार बैंक से लिंक नहीं है, तो उसका खाता DBT के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

ऐसे में उसकी राशि अटक सकती है या फिर उसे योजना से बाहर भी कर दिया जा सकता है। इसलिए सभी महिलाओं को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट कराएं और यह सुनिश्चित करें कि उनका खाता NPCI मैपिंग में दिख रहा हो।

फिजिकल वेरिफिकेशन होना जरूरी हुआ

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार को कई जिलों से ऐसी शिकायतें मिली थीं कि कुछ महिलाओं का नाम योजना में जुड़ तो गया, लेकिन वे या तो कहीं और रह रही थीं या योजना के लिए अयोग्य थीं। ऐसे में फिजिकल वेरिफिकेशन को जरूरी कर दिया गया है। पंचायत सचिव, प्रखंड कार्यालय या स्थानीय अधिकारी महिला के घर जाकर यह जांच करेंगे कि वह महिला योजना के सभी मानकों पर खरी उतरती है या नहीं।

इसके बाद ही उसका नाम फाइनल लिस्ट में जोड़ा जाएगा और राशि जारी की जाएगी। जिन महिलाओं ने अब तक फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द संबंधित कार्यालय जाकर यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। इसके अलावा महिलाएं यह कार्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर भी पूरा कर सकती हैं।

बुरी खबर! इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे अगली किस्त के 1500 रूपये

किन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा

अगर किसी महिला के पास राशन कार्ड नहीं है, या उसका नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ा है, तो वह योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी। वहीं अगर आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो भी उसका नाम लिस्ट से हटा दिया जाएगा। जिन महिलाओं की उम्र 50 साल से ज्यादा है या जिनकी सालाना आमदनी 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है, उन्हें भी योजना से बाहर कर दिया जाएगा।

इसके अलावा अगर महिला या उसका पति किसी सरकारी नौकरी में है, या वे पहले से किसी और सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं, तो भी उन्हें योजना से वंचित किया जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं अपने सभी दस्तावेजों को समय पर अपडेट कराएं और अपनी पात्रता की जांच खुद भी कर लें।

निष्कर्ष

मंईयां सम्मान योजना में जो बदलाव किए गए हैं, वे योजना को सही लोगों तक पहुंचाने के लिए बेहद जरूरी थे। अब यह योजना पहले से ज्यादा पारदर्शी और प्रभावशाली बन गई है। लेकिन अगर आप इन नए नियमों के बारे में जानकारी नहीं रखेंगे या जरूरी दस्तावेज समय पर अपडेट नहीं कराएंगे, तो आप योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं।

इसलिए सभी महिलाओं से यही अनुरोध है कि वे समय रहते अपने दस्तावेजों की जांच करें, राशन कार्ड, आधार और बैंक खाता अपडेट कराएं और पंचायत से फिजिकल वेरिफिकेशन जरूर कराएं। तभी आपको योजना का पूरा लाभ समय पर और बिना किसी रुकावट के मिल सकेगा। उम्मीद है इस पोस्ट में बताई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। पोस्ट पसंद आया तो इसे दोस्त, रिश्तेदारों से शेयर करें और इसी तरह की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon