Maiya Samman Yojana Rs7500 Good News: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईया सम्मान योजना ने पिछले कुछ महीनों में राज्य की महिलाओं के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। इस योजना के अंतर्गत हर महीने पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 की आर्थिक सहायता भेजी जाती है, जिससे उनके घरेलू खर्चों, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक आवश्यकताओं में राहत मिलती है।
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत हाल ही में राज्य सरकार ने छठवीं, सातवीं ओर आठवीं किस्त कब भुगतान लगभग 54 लाख महिलाओं को किया है, परंतु कई महिलाओं को अभी तक ₹7500 की राशि नहीं मिली है। इन महिलाओं के लिए सरकार ने अब एक विशेष कदम उठाते हुए यह घोषणा की है कि जिन महिलाओं को पिछली किश्तें नहीं मिली हैं, उन्हें अगली किस्त के साथ-साथ पिछले बकाया राशि भी एक साथ ट्रांसफर की जाएगी जिससे कुल ₹10,000 की राशि मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 15 दिनों के भीतर सभी लाभार्थियों का वेरिफिकेशन पूरा करें और आधार तथा बैंक खाते की लिंकिंग सुनिश्चित करें। इस अपडेट से उन महिलाओं को तुरंत लाभ मिलेगा जिनका आवेदन सही तरीके से भरा गया है। यदि आपकी भी राशि अभी तक आपके खाते में नहीं आई है, तो जल्द ही अपने पंचायत या प्रखंड कार्यालय से संपर्क करें और अपनी स्थिति की जांच कराएं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी प्रदान करेंगे कि कैसे आप अपनी स्थिति जांच सकती हैं, किन कारणों से राशि रुकी हुई है, और किन सुधारों के पश्चात आपको अगली किस्त के साथ ₹10,000 की एक साथ राशि मिल सकती है। तो अगर आप मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो पोस्ट को आखिर कैसे जरूर पढ़ें।
54 लाख महिलाओं को मिल चुका ₹7500 की राशि
झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत अब तक लगभग 54 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹7500 की राशि ट्रांसफर की है। यार आप महिलाओं को 3 महीने की किस्त के रूप में प्राप्त हुए हैं। हालांकि, कई महिलाओं को तकनीकी त्रुटियों, आधार और बैंक खाते के लिंकिंग में गड़बड़ी या वेरिफिकेशन में हुई कमी के कारण इस राशि का लाभ नहीं मिल पाया है।
राज्य में इस बात को लेकर काफी चर्चा हुई है और सरकार ने जल्द ही सभी लंबित मामलों का निपटारा करने का निर्देश जारी किया है। अक्सर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है जब आवेदन भरते समय दर्ज जानकारी में गलतियाँ हो जाती हैं। कभी गलत नाम, कभी गलत जन्मतिथि, और कभी बैंक खाता विवरण में त्रुटि हो जाती है।
ऐसे में वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान इन त्रुटियों के कारण संबंधित महिला को राशि ट्रांसफर नहीं की जाती है। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन सभी त्रुटियों का समाधान जल्द किया जाए और लाभार्थी को उनका पूरा पैसा जल्द से जल्द पहुंचाया जाए।
अप्रैल महीने की ₹2500 राशि इस दिन आएगी, जानिए पूरी जानकारी
केवल इन महिलाओं को मिलेगा ₹10,000 का लाभ
राज्य सरकार ने यह भी घोषणा की है कि जिन महिलाओं को ₹7500 की राशि नहीं मिली है, उन्हें अब 9वीं किस्त के साथ-साथ पिछली बकाया राशि भी एक साथ ट्रांसफर की जाएगी। इस प्रकार कुछ लाभार्थियों के खाते में कुल मिलाकर ₹10,000 की राशि जमा हो जाएगी।
यह कदम उन महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा जिन्होंने अपने आवेदन में हुई त्रुटियों या बैंक खाते के लिंकिंग में आई समस्याओं के कारण पैसा नहीं पाया है। मंईया सम्मान योजना के तहत केवल उन्हीं महिलाओं को यह राशि मिलेगी जिन्होंने सही तरीके से अपना वेरिफिकेशन करवा लिया है और जिनका बैंक खाता आधार से सही तरीके से जुड़ा हुआ है।
इस बारे में आपको यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि अगर आपकी जानकारी में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो आपको तुरंत अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय या प्रखंड कार्यालय जाकर सुधार करवाना होगा। यदि आपकी सभी जानकारी सही है तो निश्चित ही अगली किस्त के साथ आपका पैसा आपके खाते में जमा कर दिया जाएगा।
सीएम हेमंत सोरेन द्वारा दिए गए निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि सभी लाभार्थियों का वेरिफिकेशन 15 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि कोई महिला अपने बैंक खाते, आधार कार्ड या अन्य दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि रखती है, तो उसे तुरंत सुधारने के लिए निर्देश दिए जाएं। इस दिशा में सरकार ने विशेष रूप से पंचायत, प्रखंड और CSC केंद्रों को आदेश दिए हैं ताकि सभी लंबित मामलों का निपटारा किया जा सके।
इस निर्देश का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन महिलाओं को अभी तक राशि नहीं मिली, वे जल्द से जल्द अपना आवेदन सही करवाकर राशि प्राप्त कर सकें। अगर किसी महिला का आवेदन सही तरीके से सत्यापित हो जाता है, तो उसे अगली किस्त के साथ-साथ पिछली किश्तों का बकाया भी एक साथ ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
इन महिलाओं को ₹10,000 की राशि मिलेगी, ऐसे चेक करे लिस्ट
₹7500 की राशि नहीं मिली तो करे ये काम
यदि आप मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और अब तक आपके खाते में ₹7500 की राशि नहीं आई है, तो आपको तुरंत अपनी स्थिति की जांच करनी चाहिए। सबसे पहले अपने बैंक खाते की DBT स्थिति जांचें और यह सुनिश्चित करें कि आपका खाता आधार से सही तरीके से लिंक है। यदि आपका खाता लिंक नहीं है, तो तुरंत नजदीकी बैंक शाखा में जाकर इसे अपडेट करवाएं।
इसके बाद आप झारखंड सरकार द्वारा जारी की गई मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति भी चेक कर सकती हैं। यदि ऑनलाइन स्टेटस में कोई त्रुटि दिखाई देती है, जैसे कि “NPCI Mapping Error” या “Account Not Linked with Aadhaar”, तो आपको तुरंत संबंधित कार्यालय में जाकर अपना विवरण अपडेट कराना होगा। इसके अलावा आप टोल-फ्री नंबर 1800-890-0215 पर कॉल करके भी अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।