Maiya Samman Yojana Rs5000 Today Bad News: इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹5000 की राशि, नई गाइडलाइन जारी

Maiya Samman Yojana Rs5000 Today Bad News: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत आज से बड़ी संख्या में महिलाओं के बैंक खातों में ₹5000 की राशि ट्रांसफर की जा रही है। यह पैसा 9वीं और 10वीं किस्त के रूप में सीधे DBT माध्यम से भेजा जा रहा है। जिन महिलाओं ने समय पर पंजीकरण कराया था और जिनका DBT पूरी तरह एक्टिव है, उनके लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है।

लेकिन वहीं दूसरी ओर कुछ महिलाओं के लिए आज का यह दिन निराशा लेकर आया है क्योंकि सरकार ने कुछ नई शर्तें लागू कर दी हैं, जिसके चलते कई महिलाओं को इस बार पैसा नहीं मिलेगा। इस बार झारखंड सरकार ने दो चरणों में भुगतान की प्रक्रिया तय की है। पहले चरण में 12 जिलों को शामिल किया गया है जहां DBT सबसे पहले सक्रिय किया गया था, जबकि दूसरे चरण में बाकी जिलों की महिलाओं को अगले कुछ दिनों में राशि प्राप्त होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी हैं और जानना चाहती हैं कि आपके खाते में ₹5000 की राशि कब आएगी, और किन महिलाओं को किस्त की राशि मिलेगी और किसको नहीं मिलेगी? तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला है तो लेख में आखिर तक बने रहे।

Maiya Samman Yojana Rs5000 Today Bad News Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana Rs5000 Today
योजना मंईयां सम्मान योजना
किस्त संख्या9वीं और 10वीं किस्त
कुल लाभार्थी महिलाएं50 लाख से अधिक
प्राप्त राशि₹5000 (दोनों किस्त मिलाकर)
भुगतान तिथि8 मई से 15 मई 2025
पेमेंट स्टेटस चेक का तरीका ऑनलाइन और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब ₹2500 कर दिया गया है।

मंईयां सम्मान योजना का पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के ज़रिए भेजा जाता है।0अब तक इस योजना के माध्यम से 8 किस्तों का वितरण किया जा चुका है और अब 9वीं और 10वीं किस्त का पेमेंट एक साथ किया जा रहा है, यानी इस बार महिलाओं को ₹5000 की राशि एक साथ मिल रही है।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500 रूपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा ₹5000 का लाभ

सरकार द्वारा Maiya Samman Yojana Rs5000 Today Update के तहत स्पष्ट कर दिया गया है कि कुछ महिलाओं को इस बार ₹5000 की राशि नहीं दी जाएगी। सबसे पहली वजह है DBT लिंकिंग का पूरा नहीं होना। अगर किसी महिला का बैंक खाता DBT से लिंक नहीं है, तो उस खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं किए जा सकते है। दूसरी वजह है उम्र सीमा, योजना का लाभ सिर्फ 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को ही मिलेगा।

जिन महिलाओं की उम्र इससे कम या ज्यादा है, वे स्वतः अयोग्य मानी गई हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन अधूरा है या जो अन्य किसी सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे पेंशन आदि का लाभ ले रही हैं, वे भी इस बार की किस्त से वंचित रह जाएंगी। ये नियम इस बार विशेष रूप से सख्ती से लागू किए गए हैं ताकि सही और पात्र लाभुकों को ही योजना का लाभ मिल सके।

इस तारीख से महिलाओं को मिलेंगे ₹5000 की राशि

राज्य सरकार ने Maiya Samman Yojana Rs5000 Today Update के तहत किस्त का वितरण 8 मई 2025 से शुरू कर दिया है, जो 15 मई 2025 तक चलेगा। इसका मतलब है कि जिन महिलाओं की सारी जानकारी सही हैं, उन्हें इन तारीखों के बीच कभी भी ₹5000 की राशि उनके खाते में ट्रांसफर हो सकती है।

यह राशि एक साथ दी जा रही है जिसमें 9वीं और 10वीं दोनों किस्तें शामिल हैं। इस दौरान सभी लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक अकाउंट, DBT स्थिति और मोबाइल अलर्ट को समय-समय पर चेक करते रहें ताकि भुगतान से जुड़ी किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

₹5000 की राशि का भुगतान दो चरणों में होगा

इस बार मंईयां सम्मान योजना की राशि को दो चरणों में ट्रांसफर किया जा रहा है। पहले चरण में उन जिलों को शामिल किया गया है जहां लाभार्थियों का डेटा सबसे पहले सत्यापित हुआ और DBT प्रक्रिया पूर्ण हुई। इन जिलों में सबसे पहले ₹5000 की राशि भेजी जा रही है।

दूसरे चरण में उन जिलों की महिलाएं शामिल हैं जिनके आवेदन और सत्यापन में थोड़ा अधिक समय लगा है। सरकार की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी पात्र महिला को योजना का लाभ मिलने में देरी न हो और तय समय सीमा के भीतर दोनों चरणों का भुगतान पूरा कर दिया जाए।

Maiya Samman Yojana: बड़ी खबर ! इस तारीख तक मिल सकता ₹5000 का लाभ

इन 12 जिलों में सबसे पहले मिल रहा ₹5000 की राशि

राज्य सरकार ने पहले चरण में जिन जिलों को शामिल किया है उनमें DBT प्रक्रिया सबसे पहले पूरी हुई है। इन जिलों में शामिल हैं – रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, गढ़वा, पलामू, लोहरदगा और चतरा। इन जिलों की महिलाओं को पहले ₹5000 का भुगतान किया जा रहा है। यहां की महिलाएं अपने खाते की स्थिति जल्द से जल्द चेक कर लें।

Maiya Samman Yojana Rs5000 Payment Status Check

अगर आप जानना चाहती हैं कि Maiya Samman Yojana Rs5000 की राशि आपके खाते में आई है या नहीं, तो इसकी जानकारी आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना है और लॉगिन पेज पर अपनी ID और पासवर्ड डालें। लॉगिन के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें। इसके बाद OTP वेरीफाई करें और आपकी पेमेंट डिटेल्स आपके सामने होंगी।

वही अगर ऑनलाइन माध्यम से देखने में दिक्कत हो रही हो तो आप अपने नजदीकी बैंक जाकर भी खाता अपडेट करा सकते हैं। बैंक स्टेटमेंट, SMS अलर्ट या फोन पे जैसे UPI ऐप्स के जरिए भी आप चेक कर सकती हैं कि ₹5000 की राशि आपके खाते में आई है या नहीं। इन तरीकों का उपयोग कर आप ₹5000 की राशि की जानकारी का सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon