Maiya Samman Yojana Rs5000 Payment Update: झारखंड राज्य सरकार की मंईया सम्मान योजना एक बार फिर चर्चा में है। अप्रैल और मई की किस्त पर एक नई अपडेट आई है। जैसा कि हाल ही में 54 लाख महिलाओं को एक साथ जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की राशि 7500 रुपये मिल चुकी है।
अब महिलाओं को अप्रैल-मई की 5000 रुपये की किस्त का इंतजार है जो केवल कुछ विशेष प्रकार की महिलाओं को ही मिलेगी। इसलिए अगर आप मंईया सम्मान योजना से जुड़ी हैं या आवेदन किया है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही एक मददकारी योजना है, जिसका मकसद महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के अंतर्गत योग्य महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता दी जाती है। पहले ये राशि एक-एक महीने करके मिल रही थी, लेकिन जनवरी से मार्च की तीनों महीनों की रकम एक साथ 7500 रुपये के रूप में दी गई।
अब अप्रैल और मई की राशि यानी कुल 5000 रुपये दिए जाने हैं, लेकिन इस बार सरकार ने इसे कुछ नियमों के साथ जोड़ दिया है। बता दे कि अप्रैल-मई महीने की किस्त की राशि राज्य की चुनिंदा महिलाओं को दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य की 6 प्रकार की महिलाओं को यह राशि प्राप्त होगी।
अप्रैल की राशि 10 मई से खातों में भेजे जाएंगे, जाने पूरी अपडेट यहां
केवल इन 6 प्रकार की महिलाओं को मिलेंगे लाभ
- वे महिलाएं जिन्होंने आवेदन के बाद की गई जांच प्रक्रिया में पूरी तरह से सही और पात्र पाई गई हैं, उन्हें यह 5000 रुपये की राशि सीधे खाते में भेजी जाएगी।
- वे महिलाएं जो फिलहाल किसी भी तरह की पेंशन जैसे कि विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन या दिव्यांग पेंशन का लाभ नहीं ले रही हैं, वे इस योजना के अंतर्गत आती हैं और उन्हें 5000 रुपये मिलेंगे।
- जिन महिलाओं की उम्र 31 मार्च 2025 तक 50 वर्ष से कम है, उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। यदि उम्र इससे अधिक है तो वे इस किस्त के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी।
- वे महिलाएं जिन्हें पहले की तीन किस्तों में कुल 7500 रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है और जांच में योग्य साबित हुई हैं, उन्हें ही इस बार भी अगली किस्त का भुगतान मिलेगा।
- जो महिलाएं अपने बैंक खाते को 7 मई 2025 तक DBT के लिए सक्रिय करवा चुकी हैं यानी आधार से लिंक करा चुकी हैं, उनके खातों में यह राशि पहुंचाई जाएगी।
- सभी ऐसी महिलाएं जो योजना की पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करती हैं और जिनके दस्तावेज पूरे हैं, उन्हें 5000 रुपये की राशि भेजी जाएगी।
54 लाख महिलाओं को मिलेंगे 5000 रुपये
मिली जानकारी के अनुसार, इस बार अप्रैल और मई की डबल किस्त करीब 54 लाख महिलाओं को दी जाएगी। इन महिलाओं को पहले ही 7500 रुपये की राशि मिल चुकी है और इनकी पात्रता जांच में सही पाई गई है। चूंकि योजना के तहत धीरे-धीरे प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, इसलिए जिनके खाते और दस्तावेज अपडेट हैं, उन्हें 10 मई 2025 तक यह राशि मिलने की पूरी संभावना है।
3 लाख महिलाओं को मिलेंगे 12500 रुपये
राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि करीब 3 लाख महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें अब तक 7500 रुपए की किस्त नहीं मिली है। इन महिलाओं को सीधे 12500 रुपये की राशि एक साथ दी जाएगी, जिसमें पिछली सभी किस्तें भी शामिल होंगी। ऐसे मामलों में अधिकतर महिलाएं दस्तावेज या आधार-बैंक लिंकिंग में पीछे रह गई थीं। लेकिन अब इन सभी का सुधार हो चुका है और इन्हें भी बाकी लाभार्थियों के साथ ही मई महीने तक भुगतान मिल जाएगा।
10 मई से लाभुकों के खाते में भेजी जायेगी किस्त की राशि
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल और मई की राशि 10 मई से पहले-पहले पात्र महिलाओं के खातों में भेज दी जाएगी। इसका मतलब है कि अगर आपने DBT प्रक्रिया पूरी कर ली है और आपके सभी दस्तावेज सही हैं तो आपको 5000 रुपये की राशि 10 मई तक प्राप्त हो सकती है। अगर किसी कारणवश उस तारीख तक राशि नहीं आती है, तो आप पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं या नजदीकी प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
घर बैठे करे ऑनलाइन डीबीटी लिंक सिर्फ 10 मिनट में, जाने तरीका स्टेप बाय स्टेप
मंईया सम्मान योजना की किस्त के लिए पात्रता
- आवेदन करने वाली महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम राशन कार्ड में होना जरूरी है।
- महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और यह उम्र 31 मार्च 2025 तक की गणना से निर्धारित की जाएगी।
- महिला किसी भी अन्य सरकारी सामाजिक पेंशन का लाभ नहीं ले रही हो, तभी उसे मंईया सम्मान योजना का लाभ मिलेगा।
- आवेदिका का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT के लिए सक्रिय होना चाहिए ताकि राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।
- जिन महिलाओं को पहले से ही 7500 रुपये मिल चुके हैं और जिनकी पात्रता जांच में पुष्टि हो चुकी है, उन्हीं को अगली किस्त की राशि मिलेगी।
Maiya Samman Yojana Rs5000 Payment Check कैसे करे?
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत जैसे ही महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा होगी बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS भी आ जाएगा। SMS ना आने की स्थिति में आप अपने बैंक खाते को अपडेट कर कर जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं।
साथ ही यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप किस्त की जानकारी पा सकते हैं। वहीं आप नजदीकी प्रखंड कार्यालय जाकर भी किस्त की जानकारी पा सकते हैं।