Maiya Samman Yojana Rs5000 News: बड़ी खबर ! इस तारीख तक मिल सकता ₹5000 का लाभ

Maiya Samman Yojana Rs5000 News: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना ने राज्य की लाखों महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने में मदद की है। इस योजना से हर महीने ₹2500 की सहायता राशि लाखो महिलाओं को दी जाती है, जिससे महिलाएं छोटी-मोटी जरूरतें पूरी कर पाती हैं। लेकिन अप्रैल माह की राशि अब तक नहीं मिली है और महिलाएं इसके लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं। इस बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिससे उम्मीद की किरण फिर से जगी है।

सरकारी सूत्रों से अनुसार, अप्रैल और मई दोनों महीनों की राशि एक साथ लाभुकों के खाते में भेजी जा सकती है। यानी जिन महिलाओं को अभी तक ₹2500 नहीं मिले हैं, उन्हें अब ₹5000 एक साथ मिल सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मई के मध्य तक भुगतान की पूरी संभावना जताई जा रही है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तारीख तक पैसा आ सकता है, किन कारणों से देरी हो रही है, और अगर पैसा नहीं आया है तो क्या करना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana Rs5000 News

मंईयां सम्मान योजना को लेकर हालिया अपडेट के मुताबिक अप्रैल की राशि में हुई देरी को देखते हुए, राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है कि मई के पहले पहले या दूसरे सप्ताह यानी 15 मई तक अप्रैल और मई दोनों महीने की किस्तों को एक साथ लाभुकों के खातों में भेजा जा सकता है। यानी महिलाओं को एक साथ ₹5000 मिलने की उम्मीद है।

पहले भी सरकार ने होली से पहले दो माह की राशि एक साथ ट्रांसफर की थी, जिससे लाखों महिलाओं को राहत मिली थी। इसके अलावा हाल ही में राज्य सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च 3 महीने की किस्त की राशि एक साथ महिलाओं के खाते में जमा की गई थी। इस दौरान भी लाखों महिलाओं की खाते में 7500 रूपये की राशि एक साथ जमा की गई थी।

सत्यापन प्रक्रिया के चलते किस्त में हो रही देरी

मंईयां सम्मान योजना में इस बार सत्यापन को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार ने हर जिले में आवेदन की जांच शुरू कर दी है। कई जिलों में शिविर लगाए जा रहे हैं, वहीं कुछ जगहों पर डोर-टू-डोर सर्वे भी कराया जा रहा है। जिन महिलाओं का डाटा डुप्लिकेट पाया गया है, उनका भुगतान रोक दिया गया है।

दरअसल, जांच में यह बात सामने आई थी कि कई महिलाओं की राशि एक ही बैंक खाते में ट्रांसफर हो रही थी। इस तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करने के लिए सत्यापन को अनिवार्य कर दिया गया है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, तब तक किस्तों का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसलिए जिन महिलाओं का सत्यापन अभी बाकी है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा करवा लें।

इन जिलों की महिलाओं को आज से मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये

अगर आपके खाते में नहीं आया, तो करें ये काम

मंईयां सम्मान योजना में अंतर्गत कई लाभुक महिलाओं को अभी तक मार्च की राशि भी नहीं मिल पाई है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो सबसे पहले आपको संबंधित कार्यालय जाकर अपना योजना स्टेटस चेक करवाएं। हो सकता है आपका DBT लिंकिंग या बैंक खाता आधार से जुड़ा न हो, जिससे पैसा अटक गया हो।

इसके अलावा सरकार ने मंईयां सम्मान योजना का हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 जारी किया है, जहां कॉल करके आप जान सकती हैं कि पैसा क्यों नहीं आया और किन दस्तावेजों की जरूरत है। अगर आपने 31 मार्च तक DBT लिंकिंग नहीं करवाई थी, तो आपकी आगे की राशी होल्ड की गई होगी। अब भी मौका है, फटाफट संबंधित कार्यालय जाकर दस्तावेज ठीक करवाएं।

निष्कर्ष

मंईयां सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं के लिए एक अहम योजना बन चुकी है। अगर भुगतान में देरी हो रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार ने डबल किस्त देने की योजना बनाई है। उम्मीद की जा रही है कि मई के मध्य तक महिलाओं को ₹5000 की राशि मिल जाएगी। बस, अपना आवेदन और दस्तावेज सही रखें और समय रहते सत्यापन जरूर करवा लें। बाकी, अपडेट आते ही आप तक सही जानकारी पहुंचाई जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon