Maiya Samman Yojana Rs5000 New Update: महिलाओं को जल्द मिलेंगे 5000 रुपये, सभी जिलों में भेजी गई राशि, जानिए पूरी डिटेल

Maiya Samman Yojana Rs5000 New Update: झारखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार अब अप्रैल और मई दोनों महीनों की कुल 5000 रुपये की राशि एक साथ उनके बैंक खाते में भेजने की तैयारी में है। यह योजना वैसे महिलाओं के लिए है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और सरकार की ओर से हर महीने ₹2500 की सहायता पाती हैं।

इस बार डबल किस्त भेजने की योजना बनी है ताकि महिलाएं अपनी जरूरतों को सही तरीके से पूरा कर सकें। राज्य सरकार ने लगभग 9600 करोड़ रुपये की बड़ी राशि सभी जिलों को आवंटित कर दी है और अब सिर्फ ट्रांसफर की प्रक्रिया बाकी है। अगर आपने समय पर अपने दस्तावेज पूरे कर लिए हैं, तो आपके खाते में अगले 1-2 दिनों में यह राशि आ सकती है। आइए जानते हैं किस जिले में कितना पैसा भेजा गया है और किन महिलाओं को यह लाभ मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महिलाओं को जल्द मिलेंगे 5000 रुपये, सरकार ने पूरी की तैयारी

मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाते हैं, लेकिन अप्रैल और मई की संयुक्त किस्त अब एक साथ यानी कुल ₹5000 रुपये के रूप में दी जा रही है। झारखंड सरकार की ओर से इस बार विशेष व्यवस्था की गई है ताकि लाभुकों को लंबा इंतजार न करना पड़े। विभाग ने पहले ही सभी ज़िलों के कोषागारों को फंड ट्रांसफर कर दिया है, और अब खातों में DBT के ज़रिए राशि भेजी जाएगी।

इस बार यह सुनिश्चित किया गया है कि सही और पात्र लाभुकों को ही पैसे मिलें, इसलिए पहले से आधार सीडिंग, बैंक खाता सत्यापन और अन्य जानकारियों की पुष्टि की गई है। यह पूरा ट्रांजैक्शन प्रक्रिया 1-2 दिनों में पूरी होने की संभावना है। यदि आपने सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट कर दिए हैं, तो आप निश्चित रूप से इस राशि के हकदार हैं।

किस जिले को कितनी राशि मिली, कहाँ हैं सबसे ज्यादा लाभुक

राज्य सरकार ने जिलेवार आंकड़ों के अनुसार सभी को राशि का आवंटन कर दिया है। सबसे ज्यादा लाभुक गिरिडीह जिले में हैं, इसलिए यहां सबसे अधिक ₹907.50 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। इसके बाद रांची को ₹823.50 करोड़, धनबाद को ₹670.50 करोड़, बोकारो को ₹639 करोड़ और पलामू को ₹559.50 करोड़ की राशि आवंटित की गई है।

वहीं खूंटी जिले में सबसे कम लाभुक पाए गए हैं, जिसके चलते वहां सिर्फ ₹165 करोड़ की राशि भेजी गई है। अन्य जिलों को भी उनकी जरूरत और लाभुक संख्या के अनुसार फंड भेजा गया है। इससे साफ होता है कि सरकार पूरे राज्य में समान रूप से योजना को लागू कर रही है और जिन इलाकों में महिलाएं ज्यादा संख्या में लाभ उठा रही हैं, वहां प्राथमिकता दी जा रही है।

मंईयां सम्मान योजना का 5000 रूपये इस दिन मिलेगा, अगर ये काम नहीं किया तो नहीं आयेंगे खाते में पैसे

लाखों महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे पैसे

सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजने की पूरी तैयारी कर ली है, लेकिन इसके साथ ही कई महिलाएं इस बार योजना के लाभ से वंचित भी रह सकती हैं। दरअसल, हाल ही में सभी लाभुकों की गहन जांच की गई जिसमें कई अपात्र लाभुक चिन्हित किए गए। ऐसे लाभुकों को इस बार योजना की राशि नहीं दी जाएगी। इसके अलावा सरकार ने पहले ही सभी लाभुकों को आधार सीडिंग और बैंक खाता अपडेट करवाने की सलाह दी थी।

जिन महिलाओं ने अब तक आधार लिंक नहीं कराया या जिनके बैंक खाते में कोई गड़बड़ी है, उनका पैसा फिलहाल रोक दिया गया है। यह इसलिए किया गया ताकि योजना का लाभ सिर्फ सही और जरूरतमंद महिलाओं को ही मिले। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि अगली किस्त में आपका पैसा आए, तो जल्द ही आधार सीडिंग और अन्य जरूरी सुधार करवा लें।

अपात्र महिलाओं की स्क्रूटनी के बाद योजना और मजबूत

मंईयां सम्मान योजना को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने बड़ी संख्या में लाभुकों की स्क्रूटनी करवाई है। इस प्रक्रिया में यह देखा गया कि क्या वाकई जिन महिलाओं को लाभ मिल रहा है, वे पात्र भी हैं या नहीं। इस दौरान ऐसे कई मामले सामने आए जहाँ या तो गलत दस्तावेज दिए गए थे या पहले से अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा रहा था।

इस वजह से ऐसे लाभुकों को इस बार मंईयां सम्मान योजना से बाहर कर दिया गया है। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि अगर कोई महिला वंचित रह गई है लेकिन सही कागजात हैं, तो वह दोबारा आवेदन कर सकती है। इसके लिए जल्द ही एक सुधार अभियान भी चलाया जाएगा। यह कदम इस योजना को सही दिशा में ले जाने का काम करेगा ताकि असली जरूरतमंद तक ही सरकार की मदद पहुंचे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon