Maiya Samman Yojana Rs5000 List: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से जिन महिलाओं को अप्रैल महीने की राशि का इंतजार था, उनके लिए अब मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत एक बड़ा अपडेट निकलकर आया है। मिली जानकारी के अनुसार 10 मई से अप्रैल और मई के किस्त की राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
कई जिलों में पहले ही तैयारी पूरी कर ली गई है और महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने आधिकारिक तौर पर इसे लेकर हरी झंडी भी दिखा दी है। मंईया सम्मान योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं। हालांकि इस बार सरकार ने सख्ती भी दिखाई है, क्योंकि लाखों महिलाओं का नाम सूची से हटाया गया है।
सरकार का कहना है कि कई महिलाएं झूठी जानकारी देकर मंईया सम्मान योजना का लाभ उठा रही थीं, इसलिए अब केवल वास्तविक और योग्य महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन महिलाओं को ₹5000 मिलेगा, किस वजह से लाखों महिलाओं का नाम कट गया है, जिलेवार लिस्ट क्या है, और पेमेंट चेक कैसे करें तो अगर आप मंईया सम्मान योजना से जुड़ी हुई महिला है तो पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana Rs5000 List Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Rs5000 List |
योजना | मंईया सम्मान योजना |
लाभार्थी | 18-50 वर्ष की महिलाएं |
कुल जिले | 24 जिलों में |
क़िस्त की राशी | ₹5000 (अप्रैल-मई की किस्त) |
भुगतान तरीका | DBT के तहत |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहयोग देना है। इस योजना के तहत 18 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि दी जाती है, जिससे वे अपने परिवार की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी कर सकें।
मंईया सम्मान योजना को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को ध्यान में रखकर शुरू किया है। इस योजना कि अब तक मार्च तक की किस्त की राशि जारी हो चुकी है और महिलाएं अब अप्रैल और मई महीने की किस्त का इंतजार कर रही है।
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत इस बार सरकार अप्रैल और मैं महीने की किस्त की राशि एक साथ महिलाओं के खाते में जमा करेगी। कुल मिलाकर महिलाओं के खाते में ₹5000 भेजे जाएंगे, लेकिन यह राशि कुछ ही चुनिंदा महिलाओं को प्राप्त होगी जिसका लिस्ट भी जारी हुआ है।
इसे भी पढ़े :- हेमंत सोरेन का बड़ा एलान, अब लाभुकों को एक साथ मिलेंगे 5000 रूपये
इन महिलाओं को मिलेगा 5000 रूपये
मंईया सम्मान योजना का लाभ अब सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो नीचे बताई गई योग्यता की शर्तों को पूरा करती हैं –
- केवल झारखंड की स्थायी निवासी महिलाएं ही मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी होंगी, जिनका उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है।
- जिन महिलाओं के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और वे बीपीएल श्रेणी में आती हैं, उन्हें ही लाभ के लिए मंईया सम्मान योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
- जिन महिलाओं का बैंक खाते आधार और मोबाइल से लिंक हैं, उन्हें ही DBT के माध्यम से किस्त की राशि प्राप्त होगी।
- महिला किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी, पेंशन या टैक्स दायरे से बाहर होना चाहिए तभी उसे लाभ मिलेगा।
- जिन महिलाओं के परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी कर्मचारी नहीं है, वह महिला मंईया सम्मान योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी।
- आवेदिका का नाम राशन कार्ड में होना जरूरी है, जिससे उसके गरीब होने की पुष्टि हो सके।
Maiya Samman Yojana Rs5000 List
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत आपके जिले की कितनी महिलाओं को ₹5000 की राशि प्राप्त होगी उसकी लिस्ट जारी हो चुकी है। आप लिस्ट को आप नीचे टेबल में देख सकती हैं –
जिले का नाम | लाभार्थियों की संख्या |
बोकारो | 3,49,643 |
खूंटी | 91,187 |
चतरा | 1,88,606 |
कोडरमा | 1,35,592 |
देवघर | 2,64,787 |
लातेहार | 1,35,770 |
धनबाद | 3,61,253 |
लोहरदगा | 92,781 |
दुमका | 2,07,115 |
पाकुड़ | 1,66,794 |
पूर्वी सिंहभूम | 3,13,153 |
पलामू | 3,54,455 |
गढ़वा | 2,36,361 |
रामगढ़ | 1,35,728 |
गिरिडीह | 4,66,794 |
रांची | 4,31,393 |
गोड्डा | 1,99,065 |
साहिबगंज | 1,91,303 |
गुमला | 1,66,713 |
सरायकेला | 1,58,501 |
हजारीबाग | 2,73,129 |
सिमडेगा | 95,200 |
जामताड़ा | 1,55,350 |
पश्चिम सिंहभूम | 1,93,819 |
10 मई से लाभुकों के खाते में भेजे जायेंगे पैसे
राज्य सरकार ने विभागों को स्पष्ट निर्देश दे दिया है कि 5 मई तक सभी जिलों को राशि भेज दी जाए और 10 मई से DBT के माध्यम से भुगतान शुरू कर दिया जाए। जिन महिलाओं ने अपने आवेदन सही तरीके से किए और जिनका डेटा सही है, उनके खाते में ₹5000 की राशि एक साथ भेजी जाएगी। अगर किसी को राशि नहीं मिलती है, तो उन्हें तुरंत संबंधित प्रखंड कार्यालय या हेल्पलाइन से संपर्क करना होगा।
इसे भी पढ़े :- इन महिलाओं को मिलेंगे ₹2500 हर महीने, जिला वाइज लिस्ट जारी
Maiya Samman Yojana Rs5000 Payment Status चेक कैसे करें?
मंईया सम्मान योजना की किस्त की राशि जैसे ही आपके खाते में आती है आपके मोबाइल पर SMS आ जाएगा। SMS ना आने की स्थिति में आप इसका पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती है। पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपना भुगतान स्थिति ऑनलाइन तरीके से चेक करना है या फिर आप यदि नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप भुगतान स्थिति चेक कर सकती हैं।
एवं सबसे आसान एवं इजी तरीका आप अपने बैंक खाते को अपडेट करा कर जान सकती है कि आपके खाते में ₹5000 की राशि जमा हुई है या नहीं। साथ ही साथी यदि आपके खाते में ₹5000 की राशि जमा हुई है तो आपके मोबाइल पर SMS जरूर आया होगा। ऐसे में आप SMS अलर्ट चेक कर भी जान सकते हैं कि आपको ₹5000 की राशि प्राप्त हुई है या नहीं।