Maiya Samman Yojana Rs2500 Payment Date: अप्रैल की किस्त से वंचित महिलाओं को इस दिन तक मिलेगा 2500 रूपये

Maiya Samman Yojana Rs2500 Payment Date: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईया सम्मान योजना आज प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक मजबूती का बड़ा जरिया बन चुकी है। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹2500 की सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की जाती है। अब तक महिलाओं को आठ किस्तें मिल चुकी हैं और मार्च तक की राशि उनके खातों में पहले ही जमा कर दी गई थी। अब अप्रैल माह की नई किस्त ₹2500 भेजी जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मई-जून महीने में महिलाओं को अप्रैल महीने की किस्त दी जा रही है, जबकि मई महीने की किस्त की राशि आगामी किस्त के साथ खातों में आएगी। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि Maiya Samman Yojana Rs2500 Payment Date को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जिन महिलाओं को अब तक पैसा नहीं मिला है, उनके खाते में यह राशि 10 से 12 जून के बीच ट्रांसफर कर दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वहीं, जिनके खाते में अप्रैल की किस्त आ चुकी है, उन्हें जल्द ही मई-जून माह की ₹5000 (₹2500 + ₹2500) की राशि भी मिलेगी। इस लेख में हम आपको मंईया सम्मान योजना से जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से बताएंगे तो पोस्ट में आखिर तक बने हैं।

Maiya Samman Yojana Rs2500 Payment Date Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana Rs2500 Payment Date
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना
किस्तअप्रैल माह की ₹2500 किस्त
कुल लाभार्थीलगभग 52.20 लाख महिलाएं
संभावित भुगतान तिथि10 जून से 12 जून के बीच
आगामी किस्तमई और जून माह की ₹5000
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना की शुरुआत के बाद से अब तक महिलाओं को लगातार आठ किस्तों का लाभ मिल चुका है। मार्च महीने तक की आठवीं किस्त पहले ही महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी थी।

अब अप्रैल माह की ₹2500 किस्त का वितरण शुरू हो गया है। मई-जून के दौरान महिलाओं को अप्रैल माह की राशि दी जा रही है और मई माह की राशि आगामी 10वीं और 11वीं किस्त के रूप में दी जाएगी। इसका मतलब यह है कि मई और जून महीने में महिलाओं को कुल ₹5000 की राशि एक साथ दी जाएगी। यह योजना झारखंड के सभी जिलों में चल रही है और लगभग 52.20 लाख महिलाओं को इसका फायदा मिल रहा है।

महिलाओं को 10वीं 11वीं किस्त का पैसा ₹5000 इस दिन मिलेगा

वंचित महिलाओं को इस दिन तक मिलेगा 2500 रूपये

Maiya Samman Yojana Rs2500 Payment Date को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उन महिलाओं के बीच उठ रहे हैं जिनके खाते में अब तक अप्रैल माह की किस्त नहीं पहुंची है। राज्य सरकार ने इस स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा है कि यदि किसी लाभुक महिला के खाते में ₹2500 की राशि अभी तक नहीं आई है, तो उसे 10 से 12 जून के बीच इंतजार करना चाहिए। इस अवधि में बचे हुए लाभुकों के खाते में भी राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

अगर इसके बाद भी किसी महिला को पैसा नहीं मिलता है तो उसे अपना भुगतान स्थिति (Payment Status) जरूर जांचना चाहिए। स्टेटस चेक करने के लिए महिला अपने बैंक पासबुक को अपडेट करा सकती है या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना भुगतान विवरण देख सकती है।

इसके अलावा जिन महिलाओं को अप्रैल माह की किस्त मिल गई है, उन्हें मई और जून माह की संयुक्त ₹5000 राशि भी जल्द ही प्रदान की जाएगी। इसके लिए महिलाओं को 15 जून तक इंतजार करना होगा क्योंकि इसके बाद ही यह भुगतान संभव है।

Maiya Samman Yojana Rs2500 Payment के लिए पात्रता

मंईया सम्मान योजना से ₹2500 की राशि पाने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रताओं को पूर्ण करना होगा –

  • महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • योजना का लाभ केवल 18 से 50 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को दिया जाता है।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए और न ही सरकारी सेवा में होना चाहिए।
  • महिला के नाम से 4 पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) रजिस्टर्ड नहीं होना चाहिए।
  • बैंक खाता महिला के नाम से होना चाहिए और उस खाते में DBT सुविधा चालू होनी चाहिए।
  • महिला का आधार कार्ड उसके बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है।
  • महिला का NPCI मैपिंग सही तरीके से पूरा होना चाहिए ताकि भुगतान प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए।
  • महिला का नाम पंचायत स्तर पर या नगरीय निकाय द्वारा तैयार की गई पात्रता सूची में दर्ज होना चाहिए।
  • यदि महिला के दस्तावेजों में कोई त्रुटि है या आधार सीडिंग में कोई गड़बड़ी है, तो उसे पहले सुधार करवाना जरूरी है अन्यथा ₹2500 की किस्त प्राप्त नहीं होगी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon