Maiya Samman Yojana Rs2500 List: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मंईया सम्मान योजना” एक बार फिर सुर्खियों में है। इस योजना के तहत अब हर पात्र महिला को हर महीने ₹2500 की सीधी आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया गया है। खास बात यह है कि अप्रैल 2025 से सरकार ने 55 लाख महिलाओं की एक नई लिस्ट जारी की है,
जिसमें उन्हीं महिलाओं को शामिल किया गया है जो सभी शर्तों को पूरा करती हैं और जिनके दस्तावेज पूरी तरह सत्यापित हो चुके हैं। इस बार सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल सही तरीके से आवेदन करने वाली महिलाओं को ही हर महीने ₹2500 की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। जिन महिलाओं के नाम इस सूची में नहीं हैं, उन्हें या तो दस्तावेज सुधारने होंगे या दोबारा पात्रता प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यह नई लिस्ट क्या है, किन महिलाओं को पैसा मिलेगा, कैसे चेक करें अपना नाम और किन्हें अभी इंतजार करना पड़ेगा। तो अगर आप मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana Rs2500 List Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Rs2500 List |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
प्रति माह सहायता राशि | ₹2500 |
नई लाभार्थी संख्या | 55 लाख महिलाएं |
भुगतान प्रक्रिया | DBT (Direct Bank Transfer) |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana Rs2500 List
राज्य सरकार ने हाल ही में भौतिक सत्यापन अभियान चलाया था, जिसमें महिलाओं के दस्तावेज, बैंक खाता और आधार से जुड़ी जानकारियां जांची गईं। इस प्रक्रिया के बाद लगभग 55 लाख महिलाओं को पात्र माना गया है, और अब इन्हीं के खातों में हर महीने ₹2500 ट्रांसफर किया जाएगा। यह लिस्ट पंचायत स्तर पर भी चस्पा की जा चुकी है और आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
जिनका भी नाम हो इस लाभार्थी सूची में शामिल होगा उन्हें ₹2500 की किस्त हर महीने प्राप्त होगी। अगर आपने मंईया सम्मान योजना के लिए पहले फॉर्म भरा था और आपको लाभ मिला हुआ है तो आपको इस लिस्ट को जरुर चेक करना चाहिए क्योंकि नए नियम के अंतर्गत जिन महिलाओं के नाम इस नए लिस्ट में होंगे उनके ही खाते में केवल किस्त की राशि जमा होगी।
Maiya Samman Yojana: इन 10 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये
किन महिलाओं को मिलेगा ₹2500 हर महीने
नई सूची में शामिल महिलाओं को कुछ खास शर्तों पर परखा गया है। सबसे पहले, महिला की पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए। दूसरा, महिला का स्थायी निवास ग्रामीण क्षेत्र में होना चाहिए और तीसरा, महिला के नाम से बैंक खाता अनिवार्य है, जो आधार कार्ड से लिंक हो। अगर कोई भी शर्त अधूरी है, तो उनका नाम सूची से हटा दिया गया है।।
इन सब के अलावा जिन महिलाओं का डीबीटी सक्रिय है, जिनका नाम राशन कार्ड में शामिल है जिनके परिवार के पास ट्रैक्टर को छोड़कर चार पहिया वाला वाहन कोई नहीं है। परिवार में कोई आयकर दाता नहीं है, ऐसे परिवार की महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के लाभ लिए शामिल किया गया है।
Maiya Samman Yojana Rs2500 List में नाम कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम 55 लाख महिलाओं की लिस्ट में है या नहीं, तो इसके लिए आप दो तरीके अपना सकती हैं। पहला, अपनी ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाकर लिस्ट देख सकती हैं। दूसरा, सरकार द्वारा जारी की गई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण नंबर, आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर स्थिति जांच सकती हैं। वेबसाइट पर “बेनिफिशियरी स्टेटस” नाम से एक सेक्शन उपलब्ध है जिसमें पूरी जानकारी मिल जाएगी।
जिन महिलाओं को नहीं मिली 7500 रूपये की राशि, उन्हें अब ये करना होगा
लिस्ट में नाम नहीं होने पर क्या करें
जिन महिलाओं का नाम इस 55 लाख महिलाओं की सूची में शामिल नहीं है उन्हें कुछ जरूरी कार्य पूरी करने होंगे, इसके बाद ही लाभ मिलेंगे। सबसे पहला तो महिलाओं का भौतिक सत्यापन पूरा करना होगा। भौतिक सत्यापन करने के बाद महिलाओं के अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करने होंगे।
साथ ही साथ यदि महिला का नाम राशन कार्ड में शामिल नहीं है तो उसे जुड़वाना होगा। इन सब के अलावा अन्य दस्तावेजों में कोई त्रुटि नहीं है यह भी चेक करना होगा। सब कुछ सही होने पर महिलाओं को अपने दस्तावेजों को प्रखंड कार्यालय में जाकर अपडेट करना है। फिर महिला आपका नाम इस योजना के लाभार्थी सूची में शामिल कर दिया जाएगा।