Maiya Samman Yojana Rs2500 2nd Round Payment: झारखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाते हैं। अप्रैल महीने में योजना की 9वीं किस्त के बाद अब 10वीं और 11वीं किस्त के रूप में मई और जून महीने की राशि ₹5000 एक साथ जारी की जाएगी। लेखिन खास बात यह है कि राज्य के कुछ जिलों की महिलाएं जिनके खाते में अप्रैल की राशि नहीं आ सकी थी, उन्हें अब दूसरे चरण में ₹2500 की राशि दी जा रही है।
मंईया सम्मान योजना गरीब और असहाय महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है और अब तक लाखों महिलाएं इसका लाभ ले चुकी हैं। अगर आप भी योजना के लाभार्थी हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहाँ आपको Maiya Samman Yojana Rs2500 2nd Round Payment से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी, पात्रता, जिलों की सूची, स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया और किस्त की तिथि तो आप लेख में आखिर तक बन रहे।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि देना है। अप्रैल महीने की 9वीं किस्त के बाद मई और जून महीने की 10वीं और 11वीं किस्त की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार जिन महिलाओं को अप्रैल की किस्त नहीं मिली थी, उन्हें अब दूसरे चरण में ₹2500 की राशि दी जा रही है।
इसके बाद उन्हें मई और जून महीने की ₹5000 की संयुक्त राशि भी जल्द ही जारी की जाएगी। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने का कार्य कर रही है। मईया सम्मान योजना के अप्रैल महीने की किस्त की राशि महिलाओं को 5 जून से ही मिलना शुरू हुआ है। अभी भी राज्य के 9 जिलों की महिलाओं के खाते में पैसा जमा होना बाकी था जिनके खाते में दूसरे चरण के अंतर्गत राशि जमा होगी।
इन 12 जिलों की महिलाओं के खाते में पहुंचा 5000 रूपये, ऐसे करें स्टेटस चेक
Maiya Samman Yojana Rs2500 2nd Round Payment
झारखंड सरकार ने Maiya Samman Yojana के अंतर्गत 2nd Round में अप्रैल महीने की बकाया किस्त उन महिलाओं को भेजना शुरू कर दिया है, जिनके खातों में पहले चरण में भुगतान नहीं हुआ था। यह ₹2500 की राशि सीधे DBT के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। सरकार ने इस प्रक्रिया की शुरुआत 5 जून से कर दी थी और जून के अंतिम सप्ताह तक सभी संबंधित लाभार्थियों को भुगतान पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
अब जिन महिलाओं को अप्रैल में राशि नहीं मिली थी, उनके लिए यह राहत की खबर है। यह भुगतान पूरी तरह पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है और महिलाएं अपने खाते में राशि आने की जानकारी मोबाइल SMS या पोर्टल से प्राप्त कर सकती हैं।
दूसरे चरण में इन जिलों की महिलाओं के खाते में जमा होने लगे 2500 रूपये
मईया सम्मान योजना के अप्रैल महीने की किस्त की राशि को ट्रांसफर करने के लिए दूसरे चरण में सरकार ने 9 जिलों को शामिल किया है, जिन महिलाओं के खाते में अब ₹2500 की अप्रैल किस्त भेजी जा रही है। ये जिले हैं चतरा, खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, देवघर, धनबाद, हजारीबाग और बोकारो। इन जिलों की हजारों महिलाएं पहले चरण में तकनीकी त्रुटि या दस्तावेजों की जांच के कारण राशि से वंचित रह गई थीं।
अब विभाग द्वारा डाटा वेरिफिकेशन और फॉर्म पुनः जांचने के बाद इन महिलाओं को दूसरी किस्त के तहत अप्रैल माह की राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। यह राशि DBT के माध्यम से सीधा उनके खातों में जमा हो रही है। महिलाओं को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी बैंक पासबुक अपडेट रखें और पोर्टल पर अपना नाम भी जांच लें।
मई और जून की किस्त एक साथ ₹5000 होगा जारी
जैसे ही अप्रैल की बकाया राशि भुगतान हो जाती है, उसके तुरंत बाद मई और जून महीने की दो किस्तों को एक साथ ₹5000 के रूप में जारी किया जाएगा। इसका भुगतान भी उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा जो पात्रता मानकों को पूरा करते हैं और जिनके दस्तावेज पूरी तरह सही पाए गए हैं। यह राशि जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में महिलाओं के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।
सरकार का यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से स्थिर रखने और घर खर्च में सहारा देने के उद्देश्य से लिया गया है। साथ ही योजना की प्रक्रिया में गति लाकर महिला लाभार्थियों का विश्वास बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। सभी महिलाएं जिन्हें अप्रैल की राशि मिल चुकी है या मिलने वाली है, वे मई-जून की किस्त का भी जल्द लाभ प्राप्त करेंगी।
इन 12 जिलों की महिलाओं को आज से 5000 रूपये मिलना शुरू
Maiya Samman Yojana Rs2500 2nd Round Payment के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता होना चाहिए।
- महिला का नाम राशन कार्ड में होना आवश्यक है, चाहे वो उसके नाम से हो या उसके पति के नाम से।
- महिला के पास बैंक खाता होना चाहिए जो कि आधार से लिंक और DBT के लिए सक्रिय हो।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और परिवार के पास 4 पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
- महिला का नाम पंचायत या नगर निकाय द्वारा तैयार पात्रता सूची में होना चाहिए।
- आधार कार्ड पूरी तरह अपडेट और NPCI से लिंक होना अनिवार्य है।
- जिन महिलाओं के दस्तावेज अधूरे या गलत पाए जाते हैं उन्हें इस चरण में लाभ नहीं मिलेगा।
Maiya Samman Yojana Rs2500 2nd Round Payment Status Check कैसे करे?
मईया सम्मान योजना की अप्रैल महीने की किस्त की राशि दूसरे चरण में 9 जिलों की महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी। जैसे ही यह राशि खाते में जमा होगी आपके मोबाइल पर SMS आएगा। SMS ना आने पर आप अपने खाते को बैंक जाकर अपडेट कर कर जा सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं। या फिर आप बैंक के द्वारा जारी टोल फ्री नंबर के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। वहीं अगर आप ऑनलाइन स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले आप मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना और “लॉगिन” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आप आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड के जरिए पोर्टल में लॉगिन करना है।
- लॉगिन के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना है।
- फिर एक नया पेज खुलेगा जहां आपको आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर भरना होगा।
- अब आपको “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना है और OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
- सत्यापन के बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति और किस्त की जानकारी प्रदर्शित होगी।