Maiya Samman Yojana Rs 7500 Payment List District Wise: इन 18 लाख महिलाओं को मिलेंगे 7500 रूपये, यहां से देखे लिस्ट

Maiya Samman Yojana Rs 7500 Payment List District Wise: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मईयां सम्मान योजना की 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा रही है। इस योजना के तहत राज्य की 38 लाख महिलाओं के खातों में ₹7500 की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। वहीं अब बाकी की 18 लाख महिलाओं के खातों में यह राशि भेजने की तैयारी की जा रही है।

हालांकि, अभी तक इस फैसले को कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली है। जैसे ही कैबिनेट से स्वीकृति मिलेगी, वैसे ही यह राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। अगर आप भी जानना चाहती हैं कि किस जिले की महिलाओं को 7500 रूपये राशि मिली है और आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यहां हम आपको मईयां सम्मान योजना के तहत जिलेवार लिस्ट, पात्रता, भुगतान स्थिति और अन्य जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। तो यदि आप मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है और आपके खाते में पहले से ही पांच किस्त की राशि जमा हुई है तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए।

Maiya Samman Yojana Rs 7500 Payment List District Wise Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Rs 7500 Payment List District Wise
योजना का नाममंईया सम्मान योजना
किसके द्वारा शुरू की गईझारखंड सरकार
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
लाभ की राशि₹7500 (तीन किस्तों का भुगतान)
स्वीकृत नई लाभार्थी18 लाख महिलाएं
कैबिनेट स्वीकृति की स्थितिस्वीकृति का इंतजार
राशि ट्रांसफर की संभावित तिथिईद से पहले
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। मंईया सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार हर महीने लाभार्थी महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा साल 2024 में की गई थी। शुरुआत में मंईया सम्मान योजना का लाभ 57 लाख महिलाओं को दिया गया था, लेकिन सत्यापन के बाद लगभग 38 लाख महिलाओं को ही पात्र माना गया। अब सरकार ने 18 लाख महिलाओं को भी योजना में शामिल कर लाभ देने का निर्णय लिया है।

सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च की तीनों किस्तों को एक साथ ट्रांसफर करने का फैसला किया है। इसलिए सभी लाभार्थी महिलाओं को ₹7500 की राशि एक साथ दी जाएगी।

इन जिलों की लाखों महिलाओं के खातों में आएंगे 7500 रुपये, देखें पूरी लिस्ट

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Update

झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत 8 मार्च 2025 से महिलाओं के बैंक खातों में ₹7500 की राशि भेजना शुरू कर दिया है। इस राशि का पहला चरण लगभग 38 लाख महिलाओं के खातों में भेजा जा चुका है।

वही बाकी की 18 लाख महिलाओं को कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह राशि दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ईद से पहले सभी 18 लाख महिलाओं को यह राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। राशि का भुगतान DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाएगा।

Maiya Samman Yojana 7500 Payment List District Wise

झारखंड सरकार मंईया सम्मान योजना के तहत किन जिलों की कितनी महिलाओं को लाभ देगी इसकी पूरी सूची नीचे दी गई है। आप अपने जिले का नाम और लाभार्थी महिलाओं की संख्या यहां देख सकती हैं –

जिले का नामलाभार्थियों की संख्या
गिरिडीह3,39,482
पलामू2,58,651
रांची3,14,810
हजारीबाग2,09,270
धनबाद2,54,706
पूर्वी सिंहभूम2,35,505
बोकारो2,32,240
चतरा1,48,625
साहिबगंज1,37,464
देवघर1,90,263
गढ़वा1,65,606
पश्चिम सिंहभूम1,36,833
गोड्डा1,43,066
दुमका1,37,667
जामताड़ा1,07,330
लातेहार1,12,072
पाकुड़1,16,050
सरायकेला1,14,049
सिमडेगा66,851
गुमला98,199
कोडरमा99,176
लोहरदगा69,330
रामगढ़93,543
खूंटी63,369

रिजेक्ट पेंडिंग लिस्ट जारी, इन लाभार्थियों को नहीं मिलेगा 7500 रूपये

किन महिलाओं को मिलेगा ₹7500 का लाभ?

मंईया सम्मान योजना के तहत सिर्फ उन्हीं महिलाओं को ₹7500 की राशि मिलेगी जो नीचे दी गई पात्रताओं को पूरा करती हों –

  • सबसे पहला तो महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच में होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला गरीबी रेखा के नीचे (BPL) होनी चाहिए, तभी 7500 रूपये की राशि मिलेगी।
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है, अन्यथा लाभ नहीं मिलेंगे।

Maiya Samman Yojana Payment Status कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपको मंईया सम्मान योजना का लाभ मिला है या नहीं, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती हैं –

  • सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको “पेमेंट स्टेटस” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है।
  • फिर कैप्चा कोड भरकर “सबमिट” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके स्क्रीन पर पेमेंट स्टेटस की जानकारी दिखाई देगी, जो आप देख सकती है और जान सकती हैं की आपको पैसे मिले या नहीं।

यदि आप ऑनलाइन तरीके से पेमेंट क्स्टेटस चेक नहीं कर पा रही हैं तो आप अपने बैंक खाते को अपने बैंक ब्रांच में जाकर अपडेट कर कर भी जान सकती है कि आपको ₹7500 की राशि मिली है या नहीं।

38 लाख महिलाओं की नई पेमेंट लिस्ट हुई जारी, यहां से चेक करें अपना नाम

इन कारणों से 18 लाख महिलाओं को नहीं मिले थे 7500 रूपये

मंईया सम्मान योजना से 18 लाख महिलाओं को 7500 रूपये की राशि पहले चरण में प्राप्त नहीं हुआ था, जिसके पीछे निम्नलिखित कारण हो सकते हैं –

  • आधार कार्ड और बैंक खाते में लिंक न होना।
  • गलत दस्तावेज या अधूरी जानकारी।
  • भौतिक सत्यापन पूरा न होना।
  • बैंक अकाउंट में तकनीकी समस्या।
  • योजना की पात्रता पूरी न होना।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon