Maiya Samman Yojana Rs 7500 Not Received: इन कारणों से महिलाओं को नहीं मिले 7500 रुपये, जानिए समाधान

Maiya Samman Yojana Rs 7500 Not Received: झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मंईया सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि वर्तमान समय में दी जाती है। हाल ही में सरकार ने इस योजना के तहत 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के रूप में कुल 7500 रुपये लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए हैं।

लेकिन अब भी कई महिलाओं को इस राशि का लाभ नहीं मिला है। अगर आपके खाते में अभी तक 7500 रुपये नहीं आए हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों आपके खाते में पैसे नहीं आए और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है। हम आपको यह भी जानकारी देंगे कि अगर आपका आवेदन होल्ड पर है या गलत जानकारी के कारण आपकी किस्त रुकी हुई है, तो आप इसे कैसे सही कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसके अलावा, आपको अपने आवेदन की स्थिति कैसे चेक करनी है और सहायता राशि प्राप्त करने के लिए क्या करना है, इसकी पूरी जानकारी हम इस लेख में देंगे। तो यदि आपको मंईया सम्मान योजना के 5 किस्त की राशि मिल चुकी है और छठी, 7वीं ओर 8वीं किस्त की राशि नहीं मिली है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक विशेष योजना है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें।

मंईया सम्मान योजना के तहत अब तक सरकार ने 8 किस्तों का भुगतान कर दिया है। हाल ही में सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की किस्त के रूप में 7500 रुपये की राशि लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की है। हालांकि, कई महिलाओं को अब भी यह राशि प्राप्त नहीं हुई है।

भौतिक सत्यापन के बाद 18 लाख महिलाओं को मिलेंगे 7500 रुपये

Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 38 लाख महिलाओं के खाते में मंईया सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर की थी। यह राशि 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के रूप में दी गई थी।

सरकार ने सभी जिलों के लाभार्थियों की एक सूची भी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि किन लाभार्थियों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई है। अगर आपको यह राशि नहीं मिली है तो आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। अगर आपका नाम इस सूची में है, तो आपको जल्द ही यह राशि मिल जाएगी।

किस्तराशि (रुपये)
6वीं किस्त2500 रुपये
7वीं किस्त2500 रुपये
8वीं किस्त2500 रुपये
कुल राशी 7500 रुपये

Maiya Samman Yojana Rs 7500 Not Received

अगर आपके खाते में 7500 रुपये की राशि अब तक नहीं आई है, तो इसके पीछे निम्नलिखित कारण हो सकते हैं –

  • गलत जानकारी – अगर आवेदन फॉर्म में नाम, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या IFSC कोड गलत दर्ज किया गया है, तो आपके खाते में राशि नहीं आएगी।
  • आधार कार्ड बैंक खाता में लिंक न होना – अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो यह राशि आपके खाते में ट्रांसफर नहीं होगी।
  • DBT की समस्या – अगर आपके बैंक खाते में DBT सुविधा सक्रिय नहीं है, तो ₹7500 की राशि ट्रांसफर नहीं होगी।
  • आयु सीमा से संबंधित समस्या – अगर लाभार्थी महिला का उम्र 50 वर्ष से अधिक हो गया है, तो वह लाभार्थी महिला योजना के लिए अपात्र हो गई है।
  • भौतिक सत्यापन न होना – यदि आपने अभी तक भौतिक सत्यापन पूरा नहीं किया है तो 7500 रूपये की राशि नहीं मिलने का यह भी एक कारण हो सकता है।

इन 7 प्रकार की महिलाओं को नहीं मिलेंगे 7500 रुपये!

7500 रूपये नहीं मिला तो क्या करें?

अगर आप मंईया सम्मान योजना से 7500 रूपये की प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

आधार को बैंक खाता लिंक करें

अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो तुरंत इसे लिंक करवाएं। आप अपना बैंक खाता अपने बैंक में जाकर आधार से लिंक करवा सकते हैं। इसके अलावा आप NPCI की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट कर भी आप ऑनलाइन तरीके से अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कर सकती हैं।

आवेदन का स्टेटस चेक करें

यदि आपके खाते में अभी तक 7500 रूपये जमा नहीं हुए हैं तो आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक करें जिससे आपको पता चलेगा कि आपका आवेदन कहीं रिजेक्ट तो नहीं हुआ है। वर्तमान समय में 1 लाख से भी अधिक महिलाओं की आवेदन को रिजेक्ट किया जा चुका है। जिन महिलाओं के आवेदन रिजेक्ट हो चुके हैं उन्हें किस्त की राशि प्राप्त नहीं होगी। आप अपने आवेदन का स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

भौतिक सत्यापन पूरा करें

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत ₹7500 की राशि आपके खाते में नहीं आने के कारण में भौतिक सत्यापन पूरा न होना एक कारण हो सकता है। यदि आपने अभी तक भौतिक सत्यापन पूरा नहीं किया है तो आप इसे आंगनवाड़ी कार्यालय, आधिकारिक वेबसाइट या ब्लॉक कार्यालय जाकर पूरा कर सकती हैं।

38 लाख महिलाओं को मिला 7500 रूपये, बाकी 18 लाख महिलाओं को कब मिलेगा, जाने यहां

हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें

यदि आपका सब कुछ सही है फिर भी यदि 7500 की राशि आपके खाते में जमा नहीं हुई है तो ऐसे में आप मंईया सम्मान योजना के संबंधित अधिकारी से संपर्क करें या फिर आप हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क करे।

निष्कर्ष

मंईया सम्मान योजना के तहत अगर आपके खाते में 7500 रुपये की राशि अब तक नहीं आई है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आवेदन में गलत जानकारी, सत्यापन लंबित रहना, बैंक खाता आधार से लिंक न होना या DBT सुविधा सक्रिय न होने जैसी समस्याओं के कारण राशि रुक सकती है।

अगर आपको राशि नहीं मिली है, तो आप सबसे पहले अपने आवेदन की स्थिति की जांच करें और आधार व बैंक खाता लिंक करवाएं। अगर फिर भी समस्या बनी रहती है, तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। उम्मीद है कि आपको इस लेख में दी गई जानकारी उपयोगी लगी होगी। इसी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon