Maiya Samman Yojana Rs 7500 District Wise Payment List: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए मईया सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये की किस्त जारी कर दी है। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जा रहा है जो मईया सम्मान योजना में पंजीकृत हैं और जो सभी पात्रता को पूरा करती हैं।
राज्य सरकार ने मार्च 2025 में इस योजना के पहले चरण की शुरुआत की थी, जिसमें 38.34 लाख महिलाओं के खाते में पैसे भेजे गए थे। अब दूसरे चरण में 20.60 लाख और महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलना शुरु हो चुका है। अगर आप भी मईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं? और किन जिलों की महिलाओं को यह राशि दी गई है।
मईया सम्मान योजना क्या है?
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 2024 में शुरू की गई इस योजना का मकसद राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी महिला को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। झारखंड राज्य की 57 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
Maiya Samman Yojana Rs 7500 Payment Update
झारखंड सरकार ने महिलाओं के खाते में जनवरी, फरवरी और मार्च की तीनों किस्तों को एक साथ ट्रांसफर किया है, जिससे प्रत्येक महिला के खाते में 7500 रुपये जमा हो रहे हैं। इस प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले चरण में 8 मार्च 2025 को 38.34 लाख महिलाओं के खाते में पैसे भेजे गए थे और अब 27 मार्च 2025 से दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है।
दूसरे चरण में उन सभी महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है जिन्हें पहले चरण में लाभ नहीं मिला था। बता दे कि पहले चरण में राज्य की केवल उन महिलाओं के खाते में पैसे जमा किए गए थे जिनका डीबीटी सक्रिय था लेकिन दूसरे चरण में उन महिलाओं को भी लाभ दिया जा रहा है जिन का DBT सक्रिय नहीं है।
सरकार द्वारा उन महिलाओं को भी लाभ दिया जा रहा है जिन्हें पहले भुगतान नहीं मिला था यानि जिनका पहले डीबीटी सक्रिय नहीं था। अगर महिला मईया सम्मान योजना की पात्रताओं को पूर्ण करती है तो उसे पैसे जरुर मिलेंगे।
इन 14 जिलों की महिलाओं के खाते में आज जमा होंगे 7500 रुपये, इनको नहीं मिलेंगे पैसे
मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता
मईया सम्मान योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को दिया जाएगा जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करती हैं –
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी उसको लाभ मिलेगा।
- गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली महिलाओं को ही इस योजना से लाभ मिलेगा।
- महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला का एकल बैंक खाता होना आवश्यक है।
Maiya Samman Yojana Rs 7500 District Wise Payment List
झारखंड राज्य के किन जिलों में महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया गया है, इसकी जानकारी नीचे दी गई है –
जिले का नाम | लाभुकों की संख्या |
---|---|
धनबाद | 2,54,706 |
हजारीबाग | 2,09,270 |
पलामू | 2,58,651 |
गिरिडीह | 3,39,482 |
रांची | 3,14,810 |
देवघर | 1,90,263 |
पूर्वी सिंहभूम | 2,35,505 |
बोकारो | 2,32,240 |
जामताड़ा | 1,07,330 |
गोड्डा | 1,43,066 |
गढ़वा | 1,65,606 |
साहिबगंज | 1,37,464 |
चतरा | 1,48,625 |
दुमका | 1,37,667 |
सरायकेला | 1,14,049 |
पश्चिम सिंहभूम | 1,36,833 |
पाकुड़ | 1,16,050 |
सिमडेगा | 66,851 |
लातेहार | 1,12,072 |
गुमला | 98,199 |
कोडरमा | 99,176 |
खूंटी | 63,369 |
रामगढ़ | 93,543 |
लोहरदगा | 69,330 |
7500 रूपये नही मिलने पर क्या करें
अगर आप मईया सम्मान योजना की पात्रता को पूरा करती हैं लेकिन अभी तक आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार सभी लाभार्थियों के खातों में धीरे-धीरे भुगतान कर रही है। अगर 4 से 5 दिन बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं आते हैं, तो आप सबसे पहले अपने बैंक खाते की पासबुक अपडेट करवाएं और ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट चेक करें।
अगर फिर भी पैसे नहीं आते हैं, तो मईया सम्मान योजना के हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क करें, और शिकायत दर्ज करें इसके बाद आपको योजना का पैसा मिल जाएगा।