Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना के तहत इस बार लाभुक महिलाओं को 3 किस्तों की राशि एक साथ भेजी जा रही है। 8 मार्च 2025 से सरकार ने बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है, और यह प्रक्रिया लगभग 5-6 दिनों तक चलेगी।
मंईयां सम्मान योजना के तहत 38.34 लाख महिलाओं को 7500 रुपये की राशि दी जा रही है। पिछली बार इस योजना का लाभ 57 लाख महिलाओं को दिया गया था, लेकिन इस बार कुछ महिलाओं को सूची से हटा दिया गया है। इसका कारण फर्जी आवेदन और अपात्र लाभार्थियों की संख्या अधिक होना बताया जा रहा है।
कुछ महिलाओं के आवेदन वेरिफिकेशन के लिए होल्ड पर रखे गए हैं, जबकि जिनके डीबीटी अकाउंट अपडेट नहीं हैं, उनका पैसा भी अभी रुका हुआ है। यदि आप इस योजना के लाभार्थी महिला है तो आपको इसलिए को आखिर तक जरूर पढ़ना चाहिए। इस पोस्ट में आपको मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त होगी।
Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
शुरू किसने किया | झारखंड राज्य सरकार |
लाभार्थी | झारखंड की महिलाएं |
लाभ | 7500 रुपये |
6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त | 8 मार्च 2025 से मिलना शुरू |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List
झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत छठी, सातवीं और आठवीं किस्त को जारी कर दिया है। लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से यह राशि ट्रांसफर की जा रही है। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सीधा फायदा मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार केवल 38 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में यह राशि भेजी गई है। पिछले चरण में लगभग 57 लाख महिलाओं को लाभ मिला था, लेकिन इस बार अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।
7500 रुपये की किस्त नहीं मिली तो तुरंत करें यह काम, 24 घंटे में मिलेगी राशि
Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List District Wise
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत इस बार राज्य की 38 लाख के आसपास महिलाओं के खाते में 7500-7500 रूपये जमा किए जाएंगे। किस जिले की कितनी महिलाओं को लाभ मिलेगा इसका पूरा विवरण हमने नीचे टेबल में दिया है –
जिला | लाभुकों की संख्या |
गिरिडीह | 3,39,482 |
रांची | 3,14,810 |
पलामू | 2,58,651 |
धनबाद | 2,54,706 |
पूर्वी सिंहभूम | 2,35,505 |
बोकारो | 2,32,240 |
हजारीबाग | 2,09,270 |
देवघर | 1,90,263 |
गढ़वा | 1,65,606 |
चतरा | 1,48,625 |
गोड्डा | 1,43,066 |
दुमका | 1,37,667 |
साहिबगंज | 1,37,464 |
पश्चिम सिंहभूम | 1,36,833 |
पाकुड़ | 1,16,050 |
सरायकेला | 1,14,049 |
जामताड़ा | 1,12,072 |
गुमला | 1,07,330 |
कोडरमा | 99,176 |
लातेहार | 98,199 |
रामगढ़ | 93,543 |
लोहरदगा | 69,330 |
सिमडेगा | 66,851 |
खूंटी | 63,369 |
7500 रुपये नहीं मिले तो क्या करें
अगर आपको अभी तक मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिली है, तो आपको कुछ जरूरी बातें चेक करनी चाहिए जो नीचे निम्नलिखित है –
- अपना DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) स्टेटस चेक करें। क्योंकि उन्हें महिलाओं के खाते में सरकार किस्त की राशि जमा करेगी। अगर आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, तो पैसा आपके खाते में नहीं आएगा।
- बैंक पासबुक अपडेट करें और चेक करें कि पैसा ट्रांसफर हुआ है या नहीं।
- मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट या स्थानीय पंचायत से संपर्क करें। जिससे आपको पता चलेगा कि आपका आवेदन रिजेक्ट हुआ है क्या यदि आपका आवेदन रिजेक्ट हो चुका है तो आपको इस योजना से पैसे नहीं मिलेंगे।
- अगर आपका आवेदन होल्ड पर है, तो आपके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही आपको पैसा मिलेगा।
- सब कुछ सही होने पर आप मंईयां सम्मान योजना हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें। इसके बाद आपके आवेदन पर कार्य होगा और आपके खाते में किस्त की राशि जमा हो जाएगी।
Maiya Samman Yojana की पात्रता
मंईयां सम्मान योजना की किस्त की राशि उन्हें महिलाओं के खाते में जमा होगी जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करती है –
- मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाओं को मिलेगा।
- महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच मे होना चाहिए।
- विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित और बेसहारा महिलाएं मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
- महिला का परिवार अंत्योदय श्रेणी में होना चाहिए तभी ये राशि प्राप्त होगी।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या इनकम टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।
मंईयां योजना के लाभुकों की सूची जारी, आज इनको मिलेगा 7500 रुपये
Maiya Samman Yojana Kist की महत्वपूर्ण तिथियां
मंईयां सम्मान योजना की छठी सातवीं आठवीं किस्त की राशि एक साथ महिलाओं के खाते में जमा की जा रही है। सरकार ने इसके अलावा अन्य किस्त कब-कब जारी की है इसका विवरण हमने नीचे टेबल में दिया है –
पहली किस्त | 1000 रुपये | 18 अगस्त 2024 |
दूसरी किस्त | 1000 रुपये | 13 सितंबर 2024 |
तीसरी किस्त | 1000 रुपये | 08 अक्टूबर 2024 |
चौथी किस्त | 1000 रुपये | 11 नवंबर 2024 |
पांचवी किस्त | 2500 रुपये | 28 दिसंबर 2024 & 06 जनवरी 2025 |
छठी किस्त | 2500 रुपये | 08 मार्च 2025 |
सातवीं किस्त | 2500 रुपये | 08 मार्च 2025 |
आठवीं किस्त | 2500 रुपये | 08 मार्च 2025 |
होली तक महिलाओं को मिलेंगे 7500 रूपये
मंईयां सम्मान योजना के तहत इस बार 38.34 लाख महिलाओं को 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा रही है। अगर आपको अब तक पैसे नहीं मिले हैं, तो धैर्य रखें, क्योंकि सरकार 5-6 दिनों में सभी लाभार्थियों को भुगतान कर देगी। सरकार मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खाते में होली से पहले जमा कर देगी।
अगर आपको अभी तक किसी की राशि नहीं मिली है तो सबसे पहले आप इस योजना के लाभार्थी सूची को चेक करें। अगर आपका नाम सूची में नहीं है, तो अपने आवेदन की स्थिति चेक करें और जरूरत पड़ने पर सुधार कराएं।
7500 रूपये पाने के लिए जल्दी करें यह काम, तुरंत मिलेगा पैसा
Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List चेक कैसे करें?
मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट को आप ऑफलाइन तरीके से चेक कर सकती हैं। यदि आपने इस योजना का फॉर्म भरा है तो आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या संबंधित अधिकारी से संपर्क करें। जहां से आप इस योजना की लाभार्थी सूची को प्राप्त कर सकती है।
बता दे कि आप अपने ग्राम पंचायत के लाभार्थी महिलाओं की सूची ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय से प्राप्त कर सकती हैं। जहां आप अपना नाम चेक कर कंफर्म हो सकती है कि आपके खाते में 7500 रूपये जमा होंगे या नहीं। इसके अलावा यदि आपने भौतिक सत्यापन पूरा किया है और वह सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है तो आपको यह राशि जरूर प्राप्त होगी।