Maiya Samman Yojana Rs 5000 Today News: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना के जरिए पहले 1000 रुपये प्रति माह दिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर ₹2500 प्रति माह कर दिया गया है। झारखंड सरकार की इस पहल से लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, मई और अप्रैल माह की 9वीं और 10वीं किस्त के रूप में 51 लाख महिलाओं को ₹5000 रुपये की राशि दी जाएगी।
वहीं करीब 5.46 लाख महिलाओं को अब इस लाभ से वंचित कर दिया जाएगा क्योंकि या तो उनके दस्तावेज अधूरे हैं या फिर आधार-बैंक खाता लिंक नहीं है। आज इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि Maiya Samman Yojana Rs 5000 की राशि किनको मिलेगी, किन महिलाओं का नाम हटाया गया है, किन जरूरी कामों को पूरा करने से राशि मिलेगी और किस दिन किस्त जारी होगी।
इसके साथ ही आप यह भी जान पाएंगे कि मंईयां सम्मान योजना के पात्रता क्या है और Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Status कैसे चेक किया जा सकता है। तो अगर आप मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी हुई है तो आज का यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है तो लेख में आखिर तक बन रहे।
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Today News Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Rs 5000 Today News |
योजना का नाम | मंईयां सम्मान योजना |
किस्त संख्या | 9वीं और 10वीं |
लाभार्थी संख्या | 51 लाख महिलाएं |
कटे हुए नाम | 5.46 लाख |
किस्त की राशि | ₹5000 (₹2500 x 2 महीना) |
पेमेंट स्टेटस चेक का तरीका | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईयां सम्मान योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक सहायता योजना है जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना की शुरुआत में महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह की राशि दी जाती थी ताकि वे अपने रोजमर्रा के खर्चों को आसानी से संभाल सकें।
बाद में सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान इस राशि को बढ़ाकर ₹2500 कर दिया है। मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलता है जो राज्य की मूल निवासी है और, जिनका उम्र 18 वर्ष से अधिक है और जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हों।
अब तक इस योजना के 8 किस्तों की राशि का वितरण हो चुका है और अब सरकार 9वीं और 10वीं किस्त की राशि वितरण करने की तैयारी कर रही है। राज्य की लाभार्थी महिलाओं को अब एक साथ 9वीं और 10वीं किस्त की राशि मिलेगी, यानी महिलाओं के खाते में ₹5000 एक साथ जमा किए जाएंगे।
इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 5000 रूपये, नया लिस्ट जारी
51 लाख महिलाओं को मिलेंगे 5000 रुपये
मिली जानकारी के अनुसार जिन महिलाओं ने सभी जरूरी दस्तावेज पूरे कर लिए हैं और जिनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है, उन्हें अप्रैल और मई माह की दो किस्त एक साथ दी जाएगी। इसका मतलब यह है कि ऐसी लगभग 51 लाख महिलाओं को कुल ₹5000 की राशि उनके खातों में भेजी जाएगी।
विभाग इन लाभार्थियों की जिलावार सूची तैयार कर चुका है और जल्द ही अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इस राशि का सीधा लाभ महिलाओं को मिलेगा और इसकी सूचना उन्हें SMS के माध्यम से दी जाएगी।
5.46 लाख महिलाओं का नाम कटा
राज्य सरकार द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि कुल 5.46 लाख महिलाएं अब इस योजना के लिए अपात्र हैं। इनमें से कुछ महिलाओं ने जरूरी दस्तावेज जैसे आधार, राशन कार्ड या बैंक खाता संबंधी जानकारी अब तक नहीं दी है। वहीं करीब 2 लाख लाभार्थियों का डेटा भी मिसमैच पाया गया है।
ऐसे लाभार्थियों को जनवरी से मार्च की राशि भी नहीं दी गई थी। अब इन महिलाओं के नाम लाभुक सूची से पूरी तरह हटा दिए जाएंगे और उन्हें अप्रैल तथा मई की ₹5000 किस्त भी नहीं दी जाएगी।
महिलाओं को आज से एक साथ 5000 रुपये मिलना शुरू, जानिए पूरी जानकारी
क़िस्त की राशि पाने के करे ये 3 जरुरी काम
यदि आप बिना किसी परेशानी के अप्रैल और मई माह के किस्त की राशि ₹5000 पाना चाहते हैं तो आपको 3 विशेष बातों को ध्यान में रखना होगा। और अगर आपके यह तीन काम पूरे नहीं है तो जल्द से जल्द आपको पूरे कर लेने चाहिए ताकि बिना किसी परेशानी के आपको पैसे प्राप्त हो जाए।
सबसे पहले तो आप यह चेक करें कि आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है या नहीं? साथ ही DBT एक्टिव है या नहीं? अगर नहीं तो नजदीकी बैंक में जाकर आप यह कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। साथ ही साथ आप चेक करें कि आपका ई केवाईसी कंप्लीट हुआ है या नहीं?
अगर ई केवाईसी कंप्लीट नहीं हुआ है तो आपको यह काम जल्द से जल्द पूरा करना होगा ताकि किस्त की राशि बिना किसी परेशानी के आपको प्राप्त हो जाए। वही आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक करें, करीब 5.46 लाख महिलाएं अब इस योजना से अपात्र हो चुकी है यानी उनका नाम हटा दिया गया है। ऐसे में आप स्टेटस चेक कर जान सकते हैं कि आपका आवेदन कहीं रिजेक्ट तो नहीं गया है।
9वीं 10वीं किस्त के ₹5000 इस दिन मिलेंगे
मंईयां सम्मान योजना से जुड़े विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि 9वीं और 10वीं किस्त की राशि मई माह के मध्य तक भेज दी जाएगी। यानी कि 15 मई तक 51 लाख महिलाओं के खातों में ₹5000 की राशि आ सकती है। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट किया गया है कि 15 तारीख तक प्रत्येक किस्त की राशि महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी। इसके अलावा जैसे ही राज्य सरकार मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राज से जारी करती है हम आपको इसकी सूचना यहां दे देंगे।
मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता
मंईयां सम्मान योजना से ₹5000 की राशि राज्य की उन महिलाओं को प्राप्त होगी जो इसके पात्रता को पूर्ण करती है –
- लाभार्थी महिला का उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और वह झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला का नाम राशन कार्ड और मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए है जिससे उसकी पहचान हो सके।
- लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- महिला के नाम पर बैंक खाता होना चाहिए और वह आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए ताकि DBT के तहत राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।
- महिला ने पहले से किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही है तो वह इसका लाभ उठा सकती है।
बड़ी खबर ! इस तारीख तक मिल सकता ₹5000 का लाभ
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Status चेक कैसे करें?
मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशि जैसे ही सरकार जारी करती है महिलाओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आ जाता है। यदि किसी कारण वश आपके मोबाइल पर SMS नहीं आता है तो ऐसी स्थिति में आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती हैं –
- सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले पेज में आपको “Payment Status” सेक्शन पर क्लिक करना ताकि आप स्टेटस पेज पर पहुंच सकें।
- स्टेटस चेक करने के लिए अपना आधार नंबर या आवेदन क्रमांक संख्या सही-सही दर्ज करना है, फिर “Get OTP” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करके वेरीफाई करें और फिर आगे बढ़ें।
- इसके बाद अगले पेज पर किस्त की जानकारी खुलकर आ जाएगी, यहां आप चेक कर सकते हैं आपको पैसे मिले हैं या नहीं।
इस तरह से आप Maiya Samman Yojana Rs 5000 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी घर बैठे पा सकते हैं और अपने भुगतान की स्थिति को आसानी से चेक कर सकते हैं। अगर आपको स्टेटस चेक करने में कोई परेशानी होती है तो आप बैंक जाकर अपने बैंक खाते को अपडेट कर भी जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं।