Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Update: मंईयां योजना के 50 लाख लाभुकों के खाते आधार से लिंक, अब इन्हें ही मिलेगी 5000 रूपये की राशि

Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Update: झारखंड राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है। इस योजना के तहत अब तक 8 किस्तें दी जा चुकी हैं और अब महिलाओं को 9वीं व 10वीं किस्त मिलाकर एक साथ ₹5000 की राशि उनके खातों में भेजी जा रही है। 12 मई से इस राशि का भुगतान शुरू हो चुका है और 15 मई तक सभी लाभुक महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं का आधार से खाता लिंक होना अनिवार्य है, ताकि DBT के जरिए राशि सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जा सके। योजना से जुड़े नए अपडेट ने कई महिलाओं को राहत की सांस दी है और अब वे बेसब्री से अपने खातों में राशि आने का इंतजार कर रही हैं। यदि आपने सभी शर्तें पूरी कर ली हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आज इस पोस्ट में हम आपको Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Update के बारे मे बताएंगे तो लेख में आखिर तक बने रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक राज्य स्तरीय योजना है, जिसके तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की पात्र महिलाओं को मासिक सहायता दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है, ताकि वे खुद के फैसले ले सकें और घर की जिम्मेदारियों में सहभागी बन सकें।

योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को ₹2500 प्रति माह किस्त प्राप्त होती है और अब 2 किस्तों को मिलाकर ₹5000 की राशि दी जा रही है। इसके लिए लाभुक महिला का नाम राशन कार्ड में होना, आधार से बैंक खाता लिंक होना और भौतिक सत्यापन जैसी प्रक्रियाएं पूर्ण होनी जरूरी होती हैं।

मंईयां योजना के 50 लाख लाभुकों के खाते आधार से लिंक

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक मंईयां सम्मान योजना के 50 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते आधार से सफलतापूर्वक लिंक हो चुके हैं। यह प्रक्रिया इसलिए जरूरी थी ताकि Direct Benefit Transfer के माध्यम से बिना किसी बिचौलिये के सीधा पैसा महिलाओं के खातों में भेजा जा सके। इससे पारदर्शिता बनी रहती है और लाभ सीधे पात्र महिला तक पहुंचता है।

जिन महिलाओं के खाते आधार से नहीं जुड़े थे, उनके लिए सरकार ने आधार सीडिंग कैंप और CSC केंद्रों के माध्यम से विशेष अभियान चलाया था। इन प्रयासों के चलते अब बड़ी संख्या में महिलाएं मंईयां सम्मान योजना से लाभ ले पाने में सक्षम हो पाई हैं।

बड़ी खुशखबरी! मार्च तक के बकाया 7500 रुपये की किस्त मिलनी शुरू

5000 रुपये की किस्त आज 12 मई से मिलना शुरू

मंईयां सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त को मिलाकर ₹5000 की राशि 12 मई से लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी जा रही है। राज्य सरकार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार यह प्रक्रिया 15 मई तक जारी रहेगी और सभी योग्य महिलाओं के खाते में पैसे जमा कर दिए जाएंगे।

जिन महिलाओं ने समय रहते अपना सत्यापन, आधार लिंक और राशन कार्ड से नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, उनके खातों में सबसे पहले पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। जो महिलाएं अब भी इंतजार में हैं, वे 15 मई तक का समय लें और तब तक अपने खाते की जानकारी चेक करती रहें।

इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹5000 की राशि

ऐसी महिलाएं जो अभी तक योजना की पात्रता को पूरा नहीं कर पाई हैं, उन्हें इस बार की ₹5000 की किस्त नहीं दी जाएगी। इसमें वे महिलाएं शामिल हैं जिनका खाता आधार से लिंक नहीं है या जिनका नाम राशन कार्ड में नहीं है। इसके अलावा जिन महिलाओं ने ई-केवाईसी और भौतिक सत्यापन नहीं करवाया है या जिनकी उम्र 31 मार्च 2025 तक 50 वर्ष से अधिक हो चुकी है, उन्हें भी किस्त नहीं दी जाएगी।

Maiya Samman Yojana Rs 5000 Kist के लिए पात्रता

  • महिला लाभार्थी का बैंक खाता Aadhaar से लिंक होना आवश्यक है, ताकि DBT के माध्यम से राशि सीधे खाते में ट्रांसफर हो सके।
  • लाभुक महिला का नाम परिवार के राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए, तभी वह योजना की पात्र मानी जाएगी।
  • महिला ने e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर ली होनी चाहिए, वरना भुगतान नहीं होगा।
  • जिन महिलाओं ने भौतिक सत्यापन नहीं करवाया है, उन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि सत्यापन के बिना पात्रता अधूरी मानी जाती है।
  • महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, 31 मार्च 2025 तक जिनकी उम्र 50 पार हो गई है, उन्हें लाभ नहीं मिलेंगे।

इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 5000 रूपये, नया लिस्ट जारी

दो चरणों में महिलाओ को मिलेगा पैसा

इस बार मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत दो चरणों में ₹5000 की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा रही है। पहले चरण में राज्य के 12 जिलों की महिलाओं को राशि भेजी जा रही है और उसके 24 से 48 घंटे बाद दूसरे चरण में बाकी 12 जिलों की महिलाओं को भी पैसे मिल जाएंगे।

इससे योजना की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से संचालित हो रही है और तकनीकी दबाव भी कम रह रहा है। जिन महिलाओं को अभी पैसे नहीं मिले हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही उनके जिले का नंबर भी आ जाएगा।

Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Status चेक कैसे करें?

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जैसे ही ₹5000 की राशि आपके खाते में आएगी आपके मोबाइल पर SMS भी आएगा। आप SMS अलर्ट चेक कर जान सकते हैं कि आपको पैसे प्राप्त हुए हैं या नहीं। साथ यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप किस्त की जानकारी पा सकती हैं।

साथ ही आप नजदीकी बैंक जाकर अपने खाते को अपडेट करा कर भी जानकारी पा सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं। साथ ही आप आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपने आवेदन की स्थिति को चेक कर जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon