Maiya Samman Yojana Rs 2500 Payment News: अब तक खाते में नहीं आये 2500 रूपये! तुरंत करें ये काम, हफ्ते भर में आयेंगे पैसे

Maiya Samman Yojana Rs 2500 Payment News: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बेहद जरूरी खबर सामने आई है। अगर आप भी झारखंड राज्य की निवासी हैं और मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 2500 रुपये की राशि का इंतजार कर रही थी, तो आपके लिए यह जानकारी काफी मददगार हो सकती है। राज्य सरकार की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत हर पात्र महिला को हर महीने एक निश्चित राशि का भुगतान किया जा रहा है।

अब तक आठ किस्तें महिलाओं को मिल चुकी हैं और अप्रैल महीने की 9वीं किस्त का भुगतान शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर किसी महिला को अप्रैल की किस्त यानी 2500 रुपये अब तक नहीं मिले हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि Maiya Samman Yojana की 9वीं किस्त कब आएगी, अब तक पैसा क्यों नहीं आया, और किन जरूरी कामों को करने के बाद आपको अगली किस्त जल्दी आपके खाते में आ सकती है तो लेख में आखिर तक बने रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana Rs 2500 Payment News Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana Rs 2500 Payment News
योजना का नाममंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की पात्र महिलाएं
सहायता राशि₹2500
किस्त9वीं किस्त
हेल्पलाइन नंबर1800-890-0215
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक विशेष योजना है जो राज्य की उन महिलाओं के लिए शुरू की गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और किसी अन्य सरकारी पेंशन या योजना का लाभ नहीं ले रही हैं। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना है। हर पात्र महिला को हर महीने ₹2500 की राशि उनके सीधे बैंक खाते में दी जाती है ताकि वह अपने जरूरी खर्च खुद संभाल सके।

मंईयां सम्मान योजना से लाखों महिलाओं को घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई, दवा और अन्य जरूरतों में मदद मिल रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों की महिलाएं इससे ज्यादा लाभान्वित हो रही हैं। सरकार ने आधार लिंकिंग और बैंक DBT को अनिवार्य किया है ताकि पैसा सही लाभार्थी तक पहुंच सके। अब तक इस योजना से महिलाओं को 8 किस्त की राशि मिल चुकी है और 9वी किस्त की राशि का भुगतान भी शुरू हो चुका है।

Maiya Samman Yojana 9th Installment Release

राज्य सरकार की तरफ से अप्रैल महीने की किस्त का पैसा अब जारी किया जा चुका है और यह राशि मई महीने से लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। मार्च महीने तक की आठ किस्तों की राशि पहले ही भेज दी गई थी और अब अप्रैल की 9वीं किस्त का पैसा करीब 52.20 लाख महिलाओं को मिलना शुरू हो गया है।

बता दे कि पहले यह संख्या 56.61 लाख थी, लेकिन दस्तावेज में गड़बड़ी और आधार लिंकिंग की कमी के कारण कुछ लाभार्थियों को इस बार की किस्त नहीं मिल पाई है। जैसे ही राशि खाते में जमा होगी, लाभार्थी महिला के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आएगा। SMS न आने पर लाभार्थी मंईयां सम्मान योजना की वेबसाइट या CSC सेंटर पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं।

2500 रुपये की राशि आपको क्यों नहीं मिली, यहां जानिए वजह

अब तक क्यों नहीं आये खाते में 2500 रूपये, जानिए वजह

अगर अब तक आपके खाते में ₹2500 की 9वीं किस्त नहीं आई है, तो सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि सरकार ने सभी दस्तावेजों की दोबारा जांच शुरू की है। इस जांच में यह पाया गया है कि कई लाभार्थियों के दस्तावेज में छोटी-मोटी गलतियां हैं जैसे आधार कार्ड और बैंक पासबुक में नाम में फर्क होना, खाता संख्या में गलती या राशन कार्ड की जानकारी पूरी न होना।

इसके अलावा बहुत सी महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, जिसके चलते उनका DBT Active नहीं हो पा रहा है और पैसा होल्ड पर चला गया है। यही नहीं, कुछ मामलों में लाभार्थी का बैंक खाता बंद हो चुका होता है या उसमें केवाईसी अधूरी होती है, जिसकी वजह से भी पैसा नहीं भेजा जा सकता है। ऐसी स्थिति में योजना का लाभ मिलने में देरी हो जाती है।

₹2500 पाने के लिए तुरंत करे यह काम

अगर आप चाहती हैं कि अप्रैल महीने की किस्त यानी 2500 रुपये जल्दी से जल्दी आपके खाते में आ जाएं, तो आपको कुछ जरूरी काम तुरंत कर लेना चाहिए। सबसे पहले अपने दस्तावेजों की जांच करें कि आधार कार्ड, बैंक खाता और राशन कार्ड की सभी जानकारी एक जैसी और सही हो। उसके बाद आप अपने बैंक ब्रांच या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर आधार सीडिंग की स्थिति जरूर चेक करवाएं।

अगर आधार लिंकिंग में कोई दिक्कत है तो तुरंत सुधार करवाएं। इसके अलावा बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और उसमें केवाईसी पूरी होनी चाहिए। एक बार यह प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो गई, तो आपकी किस्त एक हफ्ते के अंदर आपके खाते में भेज दी जाएगी।

मंईयां सम्मान योजना का लाभ किसे मिलेगा (पात्रता)

  • मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड की स्थायी निवासी महिलाओं को दिया जाएगा।
  • महिला का उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तभी लाभ मिलेगा।
  • लाभार्थी महिला आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखती हो और उसके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • महिला किसी अन्य सामाजिक पेंशन योजना जैसे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, या किसान सम्मान निधि आदि से लाभ न ले रही हो।
  • महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना जरूरी है, तभी लाभ मिलेगा।
  • लाभ लेने के लिए महिला का आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाता एक-दूसरे से लिंक होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता सक्रिय और उसमें DBT सक्रिय होना चाहिए।

जिनको नहीं मिला ₹7500, उन्हें अब ₹10,000 मिलना शुरू, यहाँ से चेक करें स्टेटस

हफ्ते भर में पैसा चाहिए? तो जानिए पूरी जरूरी प्रक्रिया

अगर आपके सभी दस्तावेज सही हैं और फिर भी आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सबसे पहले आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाएं और वहां पर अपना पेमेंट स्टेटस चेक करवाएं। CSC ऑपरेटर आपके आधार नंबर या मोबाइल नंबर के आधार पर आपको बताएगा कि आपकी किस्त कहां अटकी हुई है। अगर स्टेटस में कोई गलती दिखाई देती है तो उसी समय आप फॉर्म या दस्तावेज अपडेट करवा सकती हैं।

अगर फिर भी समस्या हल नहीं होती है तो आप मंईयां सम्मान योजना की टोल फ्री नंबर 1800-890-0215 पर कॉल कर सकते हैं, वहां से आपको पूरी जानकारी मिलेगी कि आगे क्या करना है। साथ ही आप http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर भी अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं और समय रहते अपनी अगली किस्त का भुगतान सुनिश्चित कर सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon