Maiya Samman Yojana Rs 10000 Payment: जिनको नहीं मिला ₹7500, उन्हें अब ₹10,000 मिलना शुरू, यहाँ से चेक करें स्टेटस

Maiya Samman Yojana Rs 10000 Payment: झारखंड की महिलाओं के लिए मंईया सम्मान योजना उम्मीद की एक किरण बन चुकी है। इस योजना ने उन लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है, जो पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर थीं। राज्य सरकार की इस पहल से अब महिलाओं को हर महीने ₹2500 की मदद मिल रही है, जिससे वो न सिर्फ घर का खर्च चला पा रही हैं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई, दवाई और जरूरी जरूरतों को भी पूरा कर पा रही हैं।

अब मंईया सम्मान योजना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जिन महिलाओं को जनवरी से मार्च तक की 3 किस्तें यानी कुल ₹7500 की राशि नहीं मिल पाई थी, उन्हें अब सरकार की ओर से एकमुश्त ₹10,000 देने की शुरुआत हो चुकी है। इसमें अप्रैल की ₹2500 की किस्त भी जोड़ दी गई है। वहीं जिन महिलाओं को पहले से ₹7500 मिल चुके हैं, उन्हें मई महीने में एक साथ अप्रैल की किस्त की राशि ₹2500 दी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ऐसे में हर लाभार्थी महिला को यह जानना जरूरी हो जाता है कि उसे कितनी राशि मिल रही है और उसका पेमेंट स्टेटस क्या है। इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी देंगे कि Maiya Samman Yojana Rs 10000 Payment किसे मिल रहा है, कैसे चेक करें स्टेटस, और किन शर्तों को पूरा करने वाले महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा हो रही है तो यदि आप मंईया सम्मान योजना से किसी भी प्रकार से जुड़ी हुई है तो आप इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana Rs 10000 Payment Overview

आर्टिकल का नाम Maiya Samman Yojana Rs 10000 Payment
योजना का नाम मंईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थी 18 से 50 वर्ष की महिलाएं
किस्त संख्या 9वीं किस्त
भुगतान राशि ₹10,000 (बकाया ₹7500 + अप्रैल किस्त ₹2500)
भुगतान की शुरुआत अप्रैल के अंतिम सप्ताह से
ऑफिशियल पोर्टलhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की हर महिला को महीने में ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वो अपनी जरूरतों को खुद पूरा कर सकें और किसी पर निर्भर न रहें। Maiya Samman Yojana का लाभ 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को मिल रहा है।

अब तक 8 किस्त की राशि जारी हो चुकी है और हाल ही में सरकार ने 6वीं, 7वीं ओर 8वीं किस्त की राशि जारी की थी। इस दौरान लाखों महिलाओं को लाभ नहीं मिले थे और अब महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि दी जा रही है जिन महिलाओं को पिछले 3 महीने की राशि नहीं मिली है उन्हें एक साथ 9वी किस्त में 4 महीने की राशि ₹10,000 दी जा रही है।

एक गलती से लाखो महिलाओ के खाते में नहीं जमा होंगे 2500 रुपये, जल्दी करे ये काम

Maiya Samman Yojana Rs 10000 Payment

राज्य सरकार ने अब तक Maiya Samman Yojana के आठ किस्तों की राशि महिलाओं को दे दी है, यानी मार्च महीने तक की सभी किस्तें पहले ही खातों में ट्रांसफर हो चुकी हैं। अब अप्रैल महीने की किस्त की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात ये है कि जिन महिलाओं को पहले तीन महीने की राशि यानी ₹7500 नहीं मिल पाई थी, उन्हें अब अप्रैल की ₹2500 किस्त के साथ कुल ₹10,000 की राशि दी जा रही है।

यह राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है और लगभग सभी जिलों की महिलाओं को इस किस्त का लाभ मिलने लगा है। जिनके खाते में राशि जमा हो रही है, उन्हें SMS भी भेजा जा रहा है। हालांकि, SMS नहीं आने पर महिलाएं खुद से अपना पेमेंट स्टेटस भी चेक कर सकती हैं।

जिनको ₹7500 नहीं मिले उन्हें ₹10,000 मिलना शुरू

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत कुछ महिलाओं का वेरिफिकेशन या आवेदन सही नहीं होने की वजह से उन्हें जनवरी से मार्च की तीन किस्तें नहीं मिली थीं। सरकार ने अब ऐसे सभी लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत दी है। जिन महिलाओं को पहले ₹7500 नहीं मिले थे, उन्हें अब ₹2500 की अप्रैल किस्त के साथ कुल ₹10,000 एक बार में ट्रांसफर किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने यह प्रक्रिया अप्रैल के आखिरी सप्ताह से शुरू कर दी है और जिन जिलों में वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, वहां भुगतान भी शुरू हो गया है। ऐसे में जिन महिलाओं को पहले पैसे नहीं मिले थे, उन्हें अब पूरा लाभ मिल रहा है और वे योजना से फिर से जुड़ चुकी हैं।

सिर्फ इन महिलाओं को मिल रहा पैसा

जिन महिलाओं को ₹10,000 या ₹2500 की राशि मिल रही है, वे सभी कुछ जरूरी पात्रता को पूरा करती हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि अधूरी जानकारी या गलत दस्तावेज वाले आवेदन होल्ड पर रखे जाएंगे। इसलिए सिर्फ उन्हीं महिलाओं को भुगतान किया जा रहा है जिनके आवेदन सही हैं, बैंक डिटेल्स अपडेट हैं और योजना की सभी शर्तें पूरी हो चुकी हैं।

इनमें वे महिलाएं शामिल हैं जो राशन कार्ड में दर्ज हैं, जिनका आधार बैंक खाते से लिंक है और जिनका e-KYC प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही जिनके खाते में DBT सक्रिय है, उन्हें समय पर भुगतान मिल रहा है।

मंईयां योजना का जिन्हें नहीं मिला एक भी किस्त, वे जल्दी कर लें ये काम

Maiya Samman Yojana Rs 10000 Payment के लिए जरूरी शर्त

  • महिला का नाम परिवार के राशन कार्ड में होना जरूरी है, अगर नाम राशन कार्ड में नहीं है, तो आवेदन अमान्य माना जाएगा।
  • राशन कार्ड से जुड़ी e-KYC प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। बिना e-KYC के भुगतान नहीं किया जाएगा।
  • महिला का आधार कार्ड उसी बैंक खाते से लिंक होना चाहिए जिसमें राशि आनी है।
  • बैंक खाता DBT एक्टिवेट होना चाहिए ताकि भुगतान सीधे खाते में ट्रांसफर हो सके।
  • आवेदन के दौरान दी गई सभी जानकारियाँ सही और दस्तावेजों से मेल खाती होनी चाहिए। अगर कोई गड़बड़ी पाई गई तो आवेदन होल्ड पर चला जाएगा और भुगतान रोक दिया जाएगा।
  • यदि महिला पहले से किसी अन्य सरकारी योजना से समान प्रकार की राशि ले रही है, तो उसे दोहरी लाभ की स्थिति में बाहर किया जा सकता है।

Maiya Samman Yojana Rs 10000 Payment Status से चेक करें?

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को लाभ मिलने फिर से शुरू हो चुके हैं। जिनके खाते में राशि जमा हो रही है उनके मोबाइल पर SMS आ रहा है। अगर आपको अब तक SMS नहीं मिला है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस खुद से चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।

इसके बाद लॉगिन सेक्शन में जाकर अपना यूजर ID और पासवर्ड डालें। अगर आप पहली बार लॉगिन कर रहे हैं तो मोबाइल नंबर या आधार नंबर के माध्यम से OTP मंगाकर वेरिफिकेशन पूरा करें। लॉगिन के बाद “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करें। यहाँ आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर OTP के ज़रिए लॉगिन करें।

जैसे ही लॉगिन पूरा होगा, आपके सामने आपके आवेदन की पूरी जानकारी आ जाएगी। आपको कौन-कौन सी किस्त मिली है और कौन सी बाकी है, यह भी यहीं दिखाई देगा। इससे आप आसानी से जान सकते हैं कि आपको ₹10,000 मिले या ₹2500। इसके अलावा यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप किस्त की जानकारी निकाल सकती हैं।

साथ ही आप बैंक जाकर खाते को अपडेट करा कर भी जान सकते हैं कि आपको किस्त की राशि मिली है या नहीं। साथ ही आप बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर कॉल कर SMS के जरिए बैलेंस की जानकारी पा सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon