Maiya Samman Yojana Physical Verification: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए मंईया सम्मान योजना के तहत एक नई अपडेट जारी की है। इस अपडेट के अनुसार, अब उन लाभार्थियों के खाते में 7500 रुपये की राशि भेजी जाएगी, जिन्होंने योजना के तहत अपना भौतिक सत्यापन (Physical Verification) पूरा कर लिया है।
राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन पूरा नहीं हुआ है, उनके खाते में ₹7500 की राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी। अगर आप भी मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और अभी तक आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो इसका कारण भौतिक सत्यापन का अधूरा रहना हो सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको मंईया सम्मान योजना के तहत भौतिक सत्यापन की पूरी प्रक्रिया और उससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से बताएंगे। तो यदि आप मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़े।
Maiya Samman Yojana Physical Verification Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Physical Verification |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
किसके द्वारा चलाई गई | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
मिलने वाली राशि | 7500 रुपये |
भौतिक सत्यापन की स्थिति | 18 लाख महिलाओं का सत्यापन पूरा |
राशि ट्रांसफर की तिथि | सत्यापन पूरा होने के बाद |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Maiya Samman Yojana Physical Verification क्यों जरूरी है?
झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 7500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। लेकिन पिछले कुछ समय से गलत लाभार्थियों के नाम पर राशि के ट्रांसफर की शिकायतें आ रही थीं। इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने अब भौतिक सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है।
भौतिक सत्यापन के जरिए सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिले, जो इसके लिए वास्तव में पात्र हैं। जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन पूरा हो जाएगा, उनके खाते में सरकार द्वारा 7500 रुपये की राशि सीधे DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।
इन 7 प्रकार की महिलाओं को नहीं मिलेंगे 7500 रुपये!
भौतिक सत्यापन के बाद 38 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
राज्य सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत कुल 57 लाख महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा था। लेकिन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह पाया गया कि सिर्फ 38 लाख महिलाओं का ही भौतिक सत्यापन पूरा हो पाया है। जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा हो गया है, उनके खाते में सरकार द्वारा जल्द ही 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
वहीं, जिन महिलाओं का सत्यापन अधूरा रह गया है, उन्हें मंईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 57 लाख महिलाओं में से 38 लाख महिलाओं का भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है जबकि 1 लाख महिलाओं के आवेदन रिजेक्ट हो चुके हैं और 18 लाख महिलाओं के आवेदन वर्तमान समय में होल्ड पर हैं।
जैसे ही इन 18 लाख आवेदनों का भौतिक सत्यापन पूरा हो जाता है इनके भी खाते में 7500 रूपये की राशि जमा कर दी जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि जिन महिलाओं ने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी। इसलिए यदि आपने अभी तक सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें।
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
मंईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा –
- सबसे पहला तो लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला का उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी लाभ मिलेगा।
- 7500 रूपये पाने के लिए लाभार्थी महिला के पास बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए।
- महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए अन्यथा किस्त की राशि नहीं मिलेगी।
- महिला के पास मोबाइल नंबर होना चाहिए जो बैंक खाते से जुड़ा हो।
- लाभार्थी महिला पहले से किसी अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही हो।
Maiya Samman Yojana Physical Verification के लिए दस्तावेज
मंईया सम्मान योजना भौतिक सत्यापन के दौरान आपको निम्नलिखित दस्तावेज की जरूरत होगी –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
38 लाख महिलाओं को मिला 7500 रूपये, बाकी 18 लाख महिलाओं को कब मिलेगा, जाने यहां
Maiya Samman Yojana Physical Verification कैसे पूरा करें?
अगर आपने अभी तक अपनी भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आप इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से पूरा कर सकती हैं। नीचे हम आपको दोनों तरीकों की जानकारी दे रहे हैं –
Maiya Samman Yojana Online Physical Verification
अगर आप ऑनलाइन माध्यम से भौतिक सत्यापन पूरा करना चाहती हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए “भौतिक सत्यापन अपडेट” के विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल में सबसे पहले लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद भौतिक सत्यापन के विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक खाता नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसको दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करना है।
- सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा।
Maiya Samman Yojana Offline Physical Verification
अगर आप ऑफलाइन माध्यम से भौतिक सत्यापन पूरा करना चाहती हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जाना है।
- जाने के बाद वहां के अधिकारी से संपर्क करना है और भौतिक सत्यापन फॉर्म प्राप्त करना है।
- इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरना है।
- इसके बाद आधार कार्ड, बैंक खाता और अन्य जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करना है।
- इसके बाद फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा करना है।
- सत्यापन पूरा होने के बाद आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा।
7500 रुपये नहीं मिला तुरंत करें ये 2 काम, 24 घंटे में मिलेगा पैसा
Maiya Samman Yojana Physical Verification के बाद पैसा कब मिलेगा?
अगर आपकी भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो सरकार द्वारा अगले चरण में आपके खाते में 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। पहले चरण में राज्य की 38 लाख महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा की जा रही है जबकि दूसरे चरण में भौतिक सत्यापन पूरा होने वाली महिलाओं के खाते में पैसे जमा किए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च तक महिलाओं के खाते में 7500 रूपये की राशि जमा की जाएगी।
निष्कर्ष
मंईया सम्मान योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा हो गया है, उनके खाते में जल्द ही 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। अगर आपने अभी तक अपनी सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो इसे तुरंत पूरा करें ताकि आपको योजना का लाभ मिल सके।
उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। अगर आप राज्य सरकार ओर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी इसी प्रकार से प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ टेलीग्राम पर व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़े रहें, धन्यवाद।