Maiya Samman Yojana Next Installment Update: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना ने लाखों ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। इस योजना के तहत पहले जहां महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपये की सहायता दी जाती थी, वहीं अब इस राशि को बढ़ाकर ₹2500 प्रति माह कर दिया गया है।
मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवनस्तर में सुधार लाना है। लेकिन अब मंईयां योजना की 9वीं किस्त को लेकर काफी चर्चा है। महिलाएं अप्रैल और मई महीने की राशि का इंतजार कर रही हैं, पर अभी तक उनके खाते में पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर Maiya Samman Yojana Next Installment क्यों नहीं मिली और कब मिलेगी?
क्या इसमें कोई तकनीकी गड़बड़ी है या सरकारी स्तर पर कोई कार्य बाकी है? इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि मंईयां सम्मान योजना की किस्त जारी होने में क्या वजहें सामने आई हैं, कौन-कौन सी महिलाएं इस बार भी लाभ लें सकेंगी और किस दिन तक अगली किस्त खाते में आ सकती है। तो अगर आप मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईयां सम्मान योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक महिला योजना है जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता देना है। योजना के तहत महिलाओं को ₹2500 रुपये की सहायता राशि उनके सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
मंईयां सम्मान योजना का सीधा लाभ उन महिलाओं को मिल रहा है जिनके पास राशन कार्ड है और जिनका नाम राज्य की लाभार्थी सूची में शामिल है। इसके अलावा सरकार समय-समय पर आधार और बैंक खाता वेरीफिकेशन का कार्य भी कराती है ताकि सिर्फ पात्र लाभार्थियों को ही योजना का पैसा मिले।
मंईयां सम्मान योजना के तहत अब तक 8 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, और करोड़ों रुपये की राशि सीधे खातों में भेजी गई है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है। 8 किस्त की राशि जारी होने के बाद अब महिलाओं को अगली किस्त का इंतजार है जो जल्द ही जारी होने वाली है।
बड़ी खुशखबरी! अगले 48 घंटे में खाते में जमा होंगे 5000 रूपये
मंईयां योजना की अगली किस्त अभी तक क्यों नहीं मिली
Maiya Samman Yojana Next Installment अब तक जारी नहीं हुई है, जिसका मुख्य कारण आधार सीडिंग की प्रक्रिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, लाखों महिलाओं का बैंक खाता अब भी आधार से लिंक नहीं हुआ है, जिसकी वजह से DBT (Direct Benefit Transfer) में अड़चन आ रही है। इसके अलावा कुछ जिलों में लाभार्थी डेटा का अंतिम सत्यापन भी बाकी है।
राज्य सरकार इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए विशेष कैंप चला रही है, ताकि आधार सीडिंग का कार्य शीघ्र पूरा हो सके और महिलाओं को उनका हक मिल सके। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक किस्त की राशि खातों में ट्रांसफर नहीं की जाएगी।
Maiya Samman Yojana Next Installment Update
मंईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त को लेकर अब तक की सबसे बड़ी अपडेट यही है कि जून के पहले सप्ताह में राशि ट्रांसफर की जा सकती है। विभागीय अधिकारियों ने बताया है कि सभी ज़रूरी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और लाभार्थियों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जैसे ही राज्य सरकार से स्वीकृति मिलेगी, अगली किस्त की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस बार भी ₹2500 रुपये की राशि सीधे खाते में भेजी जाएगी और पेमेंट की जानकारी लाभार्थियों को SMS के जरिए मिलेगी।
किस्त की राशि दो चरणों में मिलेगा पैसा
इस बार सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना की राशि को दो चरणों में जारी करने की योजना बनाई जा रही है। पहले चरण में राज्य के 12 जिलों की लाभार्थी महिलाओं के खाते में ₹2500 की राशि भेजी जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में शेष 12 जिलों की महिलाओं को भुगतान किया जाएगा।
इस तरीके से राज्यभर की सभी योग्य महिलाओं को किस्त की राशि समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा सकेगी। जिलों का चयन की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर की गई है, जिसमें उन जिलों को पहले चुना गया है जहां आधार सीडिंग और अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
एक गलती से खाते में नहीं जमा होंगे 2500 रुपये, जल्दी करे ये काम
Maiya Samman Yojana Next Installment के लिए पात्रता
मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूर्ण करना होगा जो नीचे निम्नलिखित है –
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- महिला के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है।
- महिला का नाम मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची में दर्ज होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता सक्रिय और आधार से लिंक होना चाहिए।
- महिला किसी अन्य केंद्र या राज्य सरकार की समान लाभ वाली योजना से लाभान्वित न हो रही हो।
इस दिन मिलेंगे 9वीं क़िस्त के पैसे
Maiya Samman Yojana की 9वीं किस्त की राशि जून के पहले सप्ताह में लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में आने की संभावना है। विभागीय अधिकारियों ने बताया है कि आधार सीडिंग और लाभार्थी सत्यापन जैसे सभी तकनीकी कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। अब सिर्फ अंतिम स्वीकृति और DBT के लिए फाइनल अप्रूवल बाकी है।
जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होती है, पैसे सीधे खातों में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। अगर सब कुछ समय पर होता है तो 1 जून से 7 जून के बीच किसी भी दिन राशि महिलाओं के खाते में भेजी जा सकती है। इससे जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक पोर्टल और मोबाइल SMS के जरिए लाभार्थियों को मिलती रहेगी।