Maiya Samman Yojana May Payment Date: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी आई है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद दी जाती है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और घरेलू खर्चों में सहारा मिल सके। अप्रैल माह की 9वीं किस्त की राशि पहले ही लाभुक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है और अब मई माह की राशि को लेकर सरकार ने आधिकारिक अपडेट जारी कर दिया है।
राज्य सरकार ने घोषणा की है कि जुलाई के पहले सप्ताह में मई महीने की राशि सभी पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस बार भी लाभुकों को ₹2500 की राशि सीधे DBT के माध्यम से भेजी जाएगी। अगर आप भी मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं, तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। यहां हम बताएंगे कि Maiya Samman Yojana May Payment कब आएगी, कैसे स्टेटस चेक करें, किन महिलाओं को लाभ मिलेगा और किन्हें हो सकता है थोड़ा इंतजार।
Maiya Samman Yojana May Payment Date Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana May Payment Date 2025 |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
योजना शुरू | 01 जुलाई 2024 से |
लाभार्थी | झारखंड की 18-50 वर्ष की महिलाएं |
प्रति माह राशि | ₹2500 DBT के माध्यम से |
मई किस्त की तारीख | जुलाई 2025 प्रथम सप्ताह |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना है। शुरुआत में लाभुकों को ₹1000 मिलते थे, लेकिन दिसंबर 2024 से इसे बढ़ाकर ₹2500 प्रति माह कर दिया गया है। मंईया सम्मान योजना के तहत अप्रैल में 9वीं किस्त की राशि पहले ही ट्रांसफर हो चुकी है और अब सरकार 10वीं (मई) और 11वीं (जून) किस्त को एक साथ या क्रमशः जारी करने की योजना पर काम कर रही है।
पहले चरण में मई की राशि जुलाई के पहले सप्ताह में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना से अब तक 52 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं। इसके बाद जून महीने की राशि महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी।
इन 12 जिलों की महिलाओं को मिलेंगे पहले 5000 रुपये, फाइनल डेट जारी
Maiya Samman Yojana May Payment Date 2025
मिली ताजा जानकारी के अनुसार मई महीने की 10वीं किस्त की राशि 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई 2025 के बीच ट्रांसफर की जाएगी। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश दे दिया है कि वे सभी तकनीकी प्रक्रियाएं और डाटा अपडेट जल्द से जल्द पूरा कर लें ताकि राशि समय पर ट्रांसफर हो सके। जिला स्तर पर लाभुकों के आधार, बैंक खाते और DBT की स्थिति को वेरिफाई किया जा रहा है, ताकि किसी को भी तकनीकी वजह से राशि से वंचित न रहना पड़े।
51 लाख महिलाओं को मिल चुकी अप्रैल माह की राशि
सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल माह की 9वीं किस्त की राशि झारखंड की लगभग 51 लाख महिलाओं को ट्रांसफर की जा चुकी है। इस प्रक्रिया में करीब 12.75 करोड़ रुपये DBT के माध्यम से महिलाओं के खातों में भेजे गए। यह बताता है कि मंईया सम्मान योजना तेजी से क्रियान्वित की जा रही है और लाभार्थियों तक पैसे समय पर पहुंच रहे हैं। इस बार भी सरकार यही चाहती है कि मई और जून दोनों महीने की राशि बिना किसी देरी के ट्रांसफर की जाए।
खाते में पैसे नहीं आया तो क्या करें?
अगर आपको अब तक अप्रैल या किसी अन्य महीने की राशि नहीं मिली है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको अपने बैंक खाते में लिंक मोबाइल नंबर पर SMS चेक करना चाहिए। अगर SMS नहीं आया है, तो आप अपने बैंक पासबुक अपडेट करवाकर या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर खाता चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा आप अपने प्रखंड कार्यालय या महिला बाल विकास कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। वहां से आपको पेमेंट की स्थिति की सटीक जानकारी मिल जाएगी। सब कुछ चेक करने के बाद भी यदि किस्त की राशि नहीं मिलती है तो आपको प्रखंड कार्यालय जाना है और जरूरी दस्तावेज जमा करने हैं जिसके बाद आपके आवेदन को पुनः वेरीफाई किया जाएगा और यदि आप योग्य पाए जाते हैं तो आपको राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
दूसरे चरण में इन जिलों की महिलाओं के खाते में जमा होने लगे 2500 रूपये
Maiya Samman Yojana May Payment के लिए पात्रता
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लाभार्थी का आधार नंबर उसके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
- बैंक खाता NPCI से मैप और DBT सक्रिय होना चाहिए।
- महिला का नाम स्थानीय निकाय द्वारा स्वीकृत पात्रता सूची में दर्ज होना चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में कोई सदस्य इनकम टैक्स दाता या सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए।
- आवेदन में सभी दस्तावेज सही और पूर्ण होने चाहिए।
- अधूरी जानकारी या गलत जानकारी मिलने पर भुगतान रोका जा सकता है।
Maiya Samman Yojana May Payment Status Check कैसे करें?
मंईया सम्मान योजना के मई महीने की किस्त की राशि जैसे ही आपके खाते में जमा होगी आपके मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा। SMS ना आने पर आप अपने बैंक में जाकर खाते को अपडेट कर कर जान सकते हैं की किस्त की राशि आपको मिली है या नहीं। इसके अलावा आप बैंक के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर भी किस्त की जानकारी निकाल सकती हैं। इसके अलावा आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर भी किस्त की जानकारी पा सकते हैं –
- सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद वहां पर आपको Beneficiary Login सेक्शन में जाना है।
- अब आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर या आवेदन संख्या और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- लॉगिन के बाद “Payment Status” सेक्शन में जाना है।
- वहां आपको किस्त की स्थिति दिख जाएगी कि पैसा आपके खाते में भेजा गया है या नहीं।
- यदि पोर्टल पर भी जानकारी न मिले तो नजदीकी CSC केंद्र, बैंक ब्रांच या ब्लॉक कार्यालय से संपर्क करें।