Maiya Samman Yojana May Installment Status: मई की क़िस्त 2500 रुपये मिलना शुरू, ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं

Maiya Samman Yojana May Installment Status: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर से लाखों महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लेकर आई है। मई महीने की 10वीं किस्त की राशि अब लाभुकों के खातों में आनी शुरू हो गई है। खासकर पलामू जिले की 3.49 लाख महिलाओं को शुक्रवार से ही ₹2500 रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जा रही है।

इस योजना के तहत पहले अप्रैल की 9वीं किस्त जून में दी गई थी और अब मई की किस्त जुलाई के पहले सप्ताह में जारी की जा रही है। इस बार राज्य सरकार ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत 559 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिससे झारखंड की लाखों महिलाओं को लाभ पहुंचेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लाभ पाने के लिए लाभुक का आधार बैंक खाते से लिंक होना और DBT एक्टिव होना जरूरी है। ऐसे में अगर आप भी योजना के लाभार्थी हैं तो यह लेख आपके लिए है। इसमें हम बताएंगे कि किस जिले में कितनी महिलाओं को लाभ मिला, किस्त कैसे आई, पात्रता क्या है और Maiya Samman Yojana Payment Status कैसे चेक करें।

मईया सम्मान योजना क्या है?

झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई Maiya Samman Yojana एक मासिक वित्तीय सहायता योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार उन गरीब और वंचित महिलाओं को हर महीने ₹2500 देती है जो पात्रता की सभी शर्तें पूरी करती हैं।

अप्रैल 2025 में योजना की 9वीं किस्त जारी की गई थी और अब मई महीने की 10वीं किस्त जुलाई के पहले हफ्ते में ट्रांसफर की जा रही है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक संकट से उबारकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। यह योजना महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत चलाई जा रही है।

आज से महिलाओं के खातों में 2500 रूपये जमा होना शुरू, ऐसे चेक करे स्टेटस

Maiya Samman Yojana May Installment Release

इस बार मंईयां सम्मान योजना की राशि समय से कुछ पहले ही ट्रांसफर कर दी गई है। पलामू जिले की 3,49,080 महिलाओं के खातों में शुक्रवार से मई महीने की राशि भेज दी गई है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने योजना के पोर्टल से डाटा डाउनलोड कर लाभुकों की सूची तैयार की और उनके NPCI लिंक बैंक खातों में पैसा DBT के जरिये ट्रांसफर कर दिया है।

अप्रैल की राशि जहां जून में ट्रांसफर की गई थी वहीं मई की क़िस्त जुलाई के पहले हफ्ते में ही शुरू कर दी गई है। इस बार की किस्त उन लाभुकों को दी जा रही है जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है और जिनका वेरीफिकेशन पूरा हो चुका है।

जिले की इतनी महिलाओ को मिला लाभ

पलामू जिले में 3,49,080 महिलाओं को मई महीने की किस्त का लाभ मिला है। मार्च में जब योजना की 3 महीने की संयुक्त राशि ₹7500 ट्रांसफर की गई थी, उस वक्त 3,72,937 महिलाओं को पैसा मिला था। लेकिन उसके बाद कई महिलाओं की उम्र अधिक हो जाने या आधार लिंक न होने के कारण उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया।

वहीं अब मई महीने की किस्त उन्हीं महिलाओं को दी जा रही है जिनका डेटा सही है और जिनके दस्तावेज वेरीफाई हो चुके हैं। यह डेटा सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा पोर्टल से प्राप्त किया गया था और उसे आधार मानकर राशि भेजी गई है।

अगले 24 घंटे में मिलेंगे 5000 रुपये, किन्हें मिलेगा पैसा जानिए पूरी अपडेट

महिलाओं को मई महीने की किस्त ₹2500 मिलना शुरू

शुक्रवार से लाभुकों के खातों में पैसे पहुंचने शुरू हो गए हैं। जिन महिलाओं को SMS प्राप्त नहीं हुआ है वे अपनी पासबुक अपडेट कर यह पुष्टि कर सकती हैं कि राशि ट्रांसफर हुई है या नहीं। विभाग की गाइडलाइन के अनुसार केवल उन्हीं महिलाओं को यह राशि दी गई है जिनका आधार NPCI से लिंक है और जिनका DBT प्रोसेस चालू है। जिनके दस्तावेजों में त्रुटि है या जिनका खाता आधार से लिंक नहीं है, उन्हें यह किस्त नहीं मिलेगी। ऐसे में संबंधित लाभार्थी जल्द से जल्द अपने दस्तावेजों को दुरुस्त कर लें।

Maiya Samman Yojana May Installment के लिए पात्रता

  • लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए और इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता NPCI और आधार से लिंक होना चाहिए, और DBT के लिए सक्षम होना चाहिए।
  • महिला का नाम पंचायत या नगर निकाय द्वारा जारी पात्रता सूची में होना चाहिए।
  • आवेदन करते समय दिए गए सभी दस्तावेजों में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए।

 इस दिन मिलेंगे महिलाओं को 5000 रुपये, यहाँ से चेक करें स्टेटस

Maiya Samman Yojana May Installment Payment Status Check कैसे करें?

मंईयां सम्मान योजना के मई महीने की किस्त की राशि जैसे ही आपके खाते में जमा होगी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा। SMS न आने पर आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें स्टेटस चेक कर सकते हैं –

  • स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको mmsy.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Login” विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना आधार नंबर या आवेदन क्रमांक और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • लॉगिन के बाद आपको “आवेदन और भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके “OTP प्राप्त करें” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब प्राप्त OTP को दर्ज कर वेरीफिकेशन करना है।
  • अब आपके सामने सभी किस्तों की जानकारी और पेमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

अगर पोर्टल पर जानकारी नहीं दिख रही हो तो बैंक पासबुक अपडेट करें या हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर कॉल करें। इसके अलावा बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर से भी बैलेंस वेरिफिकेशन किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon