Maiya Samman Yojana Installment 2000 Rupees: मंईयां सम्मान योजना से अब ₹2000 किस्त की किस्त मिलेगी, सीएम हेमंत का बड़ा ऐलान

Maiya Samman Yojana Installment 2000 Rupees: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित एक बहुत ही बड़ी महत्वपूर्ण अपडेट निकल कर आ रही है। जैसा कि राज्य की महिलाओं ओर बेटियों को पहली, दूसरी किस्त की राशि मिल चुकी है। पहली और दूसरी किस्त के बाद अब तीसरी किस्त के बारी है, तीसरी किस्त जारी होने से पहले एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार तीसरी किस्त में महिलाओं और बेटियों को ₹2000 मिलेंगे।

तीसरी किस्त में ही केवल महिलाओं और बेटियों ₹2000 नहीं, बल्कि अब प्रत्येक किस्त में महिलाओं और बेटियों को ₹2000 मिलेंगे, जिसकी घोषणा हाल ही में सीएम हेमंत सोरेन जी के द्वारा किया गया है। मंईयां सम्मान योजना लेकर क्या है अपडेट? तथा ₹2000 की राशि कब से मिलेगी? इसकी संपूर्ण जानकारी आज के इस लेख के जरिए आपको प्राप्त होगी तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana Installment 2000 Rupees Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana Installment 2000 Rupees
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
शुरू किसने कियासीएम हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य की गरीब महिला एवं बेटियां
लाभ हर महीने ₹1000 मिलेंगे
तीसरी किस्त कब मिलेगी 15 अक्टूबर 2024 तक
तीसरी किस्त की राशि ₹1000 या ₹2000
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/
Helpline Number 1800-890-0215 

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में अब तक राज्य की 55 लाख से भी अधिक महिलाओं और बेटियों के द्वारा फॉर्म भरे गए हैं जिनमें से 50 लाख के आसपास महिलाओं और बेटियों को लाभ मिलने शुरू हो चुके हैं। पहली और दूसरी किस्त की राशि मिलने की पश्चात अब तीसरी किस्त की राशि जल्द ही सरकार जारी करेगी।

लेकिन हाल ही में राज्य सरकार के द्वारा एक बड़ी घोषणा की गई है। राज्य सरकार द्वारा की गई घोषणा के अनुसार महिलाओं को अब प्रत्येक किस्त में ₹1000 के बदले ₹2000 मिलेंगे, और ये ₹2000 की किस्त तीसरी किस्त से मिलने शुरू हो जाएंगे।

Maiya Samman Yojana Installment 2000 Rupees

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं ओर बेटियों को तीसरी किस्त में ₹2000 के साथ-साथ प्रत्येक किस्त में अब ₹2000 मिलेंगे, जिसकी घोषणा हाल ही में सीएम हेमंत सोरेन जी के द्वारा की गई है। ये पैसे महिलाओं को उस स्थिति में प्राप्त होगी जब केंद्र सरकार बकाया राशि झारखंड सरकार को दे दे।

जी हां हाल ही में सीएम हेमंत सोरेन जी के द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बकाया 1.36 लाख करोड रुपए केंद्र सरकार से मांग की है। जैसे ही बकाया पैसे झारखंड सरकार को मिलते हैं मंईयां सम्मान योजना की राशि को बढ़ाकर सरकार द्वारा ₹2000 कर दिए जाएंगे और ये ₹2000 की राशि तीसरी किस्त से ही मिलने शुरू हो जाएंगे।

Maiya Samman Yojana Installment 2000 Rupees
Maiya Samman Yojana Installment 2000 Rupees

इसे भी पढ़े :- मंईयां सम्मान योजना का लाभ इन बहनों को नहीं मिलेगी, रिजेक्ट लिस्ट जारी

मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त कब मिलेगी

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त की राशि राज्य सरकार द्वारा जल्द ही सभी पात्र महिलाओं और बेटियों के बैंक खाते में जमा की जाएगी। योजना का शुरुआत करते दौरान राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक किस्त की राशि राज्य की महिलाओं के बैंक खाते में 15 तारीख तक जमा करने की घोषणा की गई थी।

पिछली किस्त की राशि भी 13 तारीख से मिलने शुरु हो गए थे, इस हिसाब से तीसरी किस्त की राशि भी महिलाओं और बेटियों को 15 अक्टूबर से पहले प्राप्त हो जाएगी।

मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त कब जारी हुई

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त राज्य सरकार द्वारा 13 सितंबर से ही राज्य की पात्र महिलाओं के बैंक खाते में भेजना शुरू कर दिया गया था। तीसरी किस्त के पैसे राज्य सरकार द्वारा बोकारो में हुए विशेष कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की में खाते में भेजना शुरू किया था। इसके बाद से धीरे-धीरे करके सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में दूसरी किस्त की राशि भेज दी गई है।

मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त कब जारी हुई

मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त राज्य सरकार द्वारा अगस्त महीने में रक्षाबंधन के पावन शुभ अवसर पर राज्य की महिलाओं के बैंक खाते में भेजी गई थी। योजना के लाभ से महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

इनको मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त (पात्रता)

  • मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त झारखंड राज्य की उन महिलाओं और बेटियों को मिलेगी जिनके आवेदन सफलतापूर्वक हुए हैं।
  • पहली और दूसरी किस्त की राशि मिलने वाली महिलाओं और बेटियों को भी तीसरी किस्त की राशि प्राप्त होगी।
  • ऐसी महिला या बेटियां जो गरीब रेखा के अंतर्गत जीवन यापन कर रही है, साथ ही जो राशन कार्ड धारक परिवार से संबंध रखती है उन्हें तीसरी किस्त मिलेगी।
  • मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त पाने के लिए महिलाओं का DBT सक्रिय होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा जिन महिलाओं के आवेदन सफलतापूर्वक अपरूप हो चुके हैं और जिनका नाम अप्रूवल महिलाओं की सूची में है उन्हें तीसरी किस्त मिलेगी।

मंईयां सम्मान योजना अप्रूवल लिस्ट चेक कैसे करें

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य की जिन महिलाओं और बेटियों के द्वारा फॉर्म भरे गए हैं, यदि उसका नाम अप्रूवल सूची में शामिल है तो ही उसे अगली किस्त प्राप्त होगी। यदि आप अप्रूवल लिस्ट को चेक करना चाहती हैं तो इसे चेक करने का तरीका बेहद ही आसान है।

पहले तो आपको बता दे राज्य सरकार द्वारा अप्रूवल महिलाओं की लिस्ट को ऑनलाइन माध्यम से जारी नहीं किया गया है। आप इस लिस्ट को ऑफलाइन तरीके से चेक कर सकती हैं, यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से है तो आपको पंचायत कार्यालय या अपने पंचायत के संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना है।

और यदि आप शहरी क्षेत्र से है तो उस स्थिति में आपको नजदीकी नगर निगम कार्यालय जाना है, जहां से आपको पात्र महिलाओं की सूची प्राप्त होगी। यदि पात्र महिलाओं की सूची में आपका नाम होता हैं तो आपको तीसरी किस्त के साथ-साथ आने वाली प्रत्येक किस्त प्राप्त होगी।

इसे भी पढ़े :- मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट से सिर्फ 2 मिनट में चेक करें

Maiya Samman Yojana 3rd Kist Payment Status चेक कैसे करें

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तीसरी किस्त के पैसे जैसे ही आपके बैंक खाते में आते हैं बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आएगा। बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS न आने की स्थिति में आप बैंक द्वारा जारी किए जाने वाले टोल फ्री नंबर पर कॉल कर बैलेंस की जानकारी पा सकती हैं।

इसके अलावा यदि आप पेमेंट स्टेटस चेक करना चाहती है तो इसके अन्य तरीके भी हैं। आप नजदीकी बैंक में चले जाएं, जहां से आपको मंईयां सम्मान योजना के तीसरी किस्त के पैसे की जानकारी प्राप्त होगी, साथ यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप तीसरी किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon