Maiya Samman Yojana Form Correction 2025: आवेदन फॉर्म में सुधार कराएं और पाएं एकमुश्त 10,000 रुपये की राशि

Maiya Samman Yojana Form Correction 2025: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मईया सम्मान योजना महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना के तहत, राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में 2500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। हाल ही में सरकार ने छठी, सातवीं और आठवीं किस्त का भुगतान किया, जिससे लाखों महिलाओं को 7500 रुपये की राशि प्राप्त हुई।

लेकिन कई महिलाओं को उनके आवेदन फॉर्म में गलतियों के कारण यह राशि नहीं मिल सकी है। राज्य सरकार ने अब उन महिलाओं के लिए फॉर्म करेक्शन की सुविधा शुरू की है, जिनके आवेदन में कोई त्रुटि थी। इस सुधार प्रक्रिया के बाद, लाभार्थियों को रुकी हुई 7500 रुपये की राशि और अप्रैल 2025 की 9वीं किस्त के रूप में 2500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे, यानी कुल 10,000 रुपये की राशि उनके खाते में आएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप अभी मईया सम्मान योजना के अंतर्गत 10,000 रुपये की राशि एकमुश्त प्राप्त करना चाहती है तो आज का यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। आप अपने आवेदन को सुधार कैसे कर सकती है? एवं सुधार करने के बाद कब तक खाते में 10,000 रुपये की राशि जमा हो जाएगी इसके बारे में हमने आगे विस्तार से बताया है तो पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana Form Correction 2025 Overview

लेख का नामMaiya Samman Yojana Form Correction 2025
योजना का नाममुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना
शुरू किसने किया झारखंड सरकार द्वारा
लाभार्थी18 से 50 वर्ष की महिलाएं
सहायता राशि2500 रुपये प्रति माह
कुल भुगतान10,000 रुपये
भुगतान की तिथिअप्रैल 2025
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana Form Correction 2025

झारखंड राज्य सरकार ने मईया सम्मान योजना लाभ से वंचित के लाभार्थियों के लिए विशेष सुधार शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिन महिलाओं का आवेदन फॉर्म गलत भरा गया था, वे अब इन शिविरों में जाकर अपनी जानकारी को सही करवा सकती हैं।

जैसे ही महिलाओं के द्वारा अपने आवेदन को सुधार किया जाता है उनके खाते में 7,500 रूपये की बकाया राशि के साथ 9वी किस्त की राशि एक साथ जमा कर दी जाएगी, यानी की महिलाओं के खाते में 10,000 रूपये की राशि जमा की जाएगी।

इस जिले की 84 हजार महिलाओं के खाते में आज भेजे गए 7500 रूपये, जानें पूरी जानकारी

किन-किन गलतियों से महिलाओं को लाभ नहीं मिला

अगर आपको मईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिला है, तो इसकी वजह आवेदन फॉर्म में गलतियां हो सकती हैं, जैसे –

  • आवेदन में नाम की स्पेलिंग गलत होना या पिता/पति का नाम गलत दर्ज होना हो सकता है।
  • आधार नंबर या बैंक खाता संख्या में गलती होना हो सकता है।
  • बैंक शाखा का विवरण गलत होना या राशन कार्ड नंबर गलत दर्ज होना हो सकता है।
  • मोबाइल नंबर अपडेट न होना या बैंक खाते में आधार लिंक न होने के कारण भुगतान अटका होना हो सकता है।
  • बैंक खाते में DBT सक्रिय न होना हो सकता है।

ऊपर बताएं इन गलतियों के कारण महिलाओं के खाते में 7,500 रूपये की राशि नहीं आई होगी। जैसे ही महिलाएं अपने इस समस्या का समाधान कर लेती है उन्हें किस्त की राशि प्राप्त हो जाएगी।

Maiya Samman Yojana Form Correction कैसे करें?

झारखंड सरकार ने फॉर्म सुधारने के लिए दो तरीके उपलब्ध कराए हैं। पहले तो महिलाएं ऑनलाइन तरीके से आधिकारिक वेबसाइट में विकसित करें अपने आवेदन को सुधार कर सकती है। वही दूसरा ऑफलाइन जो महिलाएं ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय या नजदीकी शिविर में जाकर अपने आवेदन को सुधार कर सकती है।

बड़ी खुशखबरी! वंचित महिलाओं को 15 अप्रैल तक मिलेंगे 7500 रूपये

ऑनलाइन सुधार करने का तरीका

लाभार्थी मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाकर लॉगिन करके अपनी गलत जानकारी को अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। आवेदन सुधार करने के बाद महिलाओं को 9वी किस्त के साथ बकाया 7,500 रूपये की राशि मिलेगी यानी कुल एक साथ 10,000 रूपये मिलेंगे

ऑफलाइन सुधार का तरीका

लाभार्थी महिला अपने नजदीकी ब्लॉक कार्यालय में जाकर या सरकार द्वारा आयोजित विशेष सुधार शिविर में भाग लेकर अपने आवेदन में आवश्यक बदलाव करवा सकती हैं। सुधार के दौरान महिलाओं को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड जैसे दस्तावेज की फोटो कॉपी जमा करना होगा।

फॉर्म सुधार के बाद कब मिलेंगे पैसे

आवेदन सुधारने के बाद सभी जानकारी को चेक किया जाएगा। और अगर सभी दस्तावेज सही होते हैं, तो सुधार अपडेट कर दिया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने में आमतौर पर 10 से 15 दिनों का समय लग सकता है। यदि आपकी राशि पिछले महीनों से ही अटकी हुई है, तो अप्रैल 2025 में आपको 10,000 रुपये की राशि एक साथ दी जाएगी।

इसलिए, अगर आपके आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो जल्द से जल्द उसे सही करवा लें, ताकि समय पर आपको भुगतान मिल सके। सुधार प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात 9वी किस्त की राशि के साथ आपको 7500 रूपये मिलेंगे और 9वी किस्त की राशि महिलाओं को 15 अप्रैल के आसपास प्राप्त होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon