Maiya Samman Yojana DBT Status Check Online: 2 मिनट में ऐसे करें पता करे DBT चालू है या बंद, यहाँ जाने तरीका !

Maiya Samman Yojana DBT Status Check Online: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। इस योजना का लाभ लाखों महिलाओं को मिल रहा है, लेकिन कई लाभार्थियों के बैंक खातों में अभी तक यह राशि नहीं पहुंची है। इसकी मुख्य वजह यह है कि उनका DBT स्टेटस सक्रिय नहीं है।

राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब केवल उन्हीं लाभार्थियों के खातों में पैसे भेजे जाएंगे, जिनका DBT चालू होगा। यदि आपको यह नहीं पता कि आपके खाते का DBT स्टेटस चालू है या नहीं, तो आप इसे घर बैठे मोबाइल से मात्र 2 मिनट में चेक कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको DBT स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे। साथ ही यह भी समझाएंगे कि यदि DBT स्टेटस बंद है, तो उसे कैसे चालू करवाना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana DBT Status Check Online Overview

पोस्ट का नामMaiya Samman Yojana DBT Status Check Online
योजना का नाममुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना
किसने शुरू कीझारखंड सरकार
लाभार्थीझारखंड की 18-50 वर्ष की महिलाएं
लाभ की राशि2500 रुपये प्रति माह
भुगतान प्रक्रियाडायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)
हेल्पलाइन नंबर1800-890-0215
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

मईयां सम्मान योजना क्या है?

मईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही है एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की 18 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है जिसके लिए सरकार हर महीने महिलाओं के खाते में ₹2500 की राशि जमा कर रही है। हाल ही में सरकार ने जनवरी-फरवरी और मार्च महीने की किस्त की राशि एक साथ महिलाओं की खाते में जमा की है।

यह राशि 38 लाख महिलाओं को मिला है जबकि लाखों महिलाओं का DBT चालू न होने के कारण उन्हें यह पैसे नहीं मिले हैं। जैसे ही महिलाओं के द्वारा अपना DBT चालू करवाया जाएगा उन्हें पैसे प्राप्त हो जाएंगे। आपका DBT चालू है या नहीं आप स्टेटस चेक कर पता कर सकते हैं। साथ ही यदि DBT चालू नहीं है तो आप डीबीटी एक्टिव कैसे कर सकते हैं इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस हम आपको आगे विस्तार से बता रहे हैं।

 इन 1 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा 10,000 रूपये, जाने कारण यहां!

Maiya Samman Yojana DBT क्यों जरूरी है?

झारखंड सरकार ने लाभार्थियों को सूचित किया था कि दिसंबर 2024 से मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT सक्रिय होना आवश्यक है। यदि किसी लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

सरकार अब सीधे लाभार्थियों के खातों में पैसे भेज रही है, लेकिन DBT लिंक न होने के कारण कई महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर नहीं हो रही है। यदि आपका DBT स्टेटस बंद है, तो सरकार आपकी सहायता राशि को रोकेगी और आपको पैसे नहीं मिलेंगे। इसलिए DBT स्टेटस जल्द से जल्द चेक करें और अगर यह सक्रिय नहीं है, तो इसे जल्द से जल्द चालू करवाएं।

Maiya Samman Yojana DBT Status Check Online कैसे चेक करें?

आप अपने बैंक खाते का DBT स्टेटस चेक करने के लिए NPCI की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बस अपने स्मार्टफोन से कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होमपेज पर “Consumer” वाले विकल्प को क्लिक करना है।
  • अब आपको “Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE)” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद “Aadhaar Mapped Status” पर क्लिक करना है।
  • अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और नीचे दिए गए कोड को भरना है।
  • फिर आपको आखिर में आपको”Submit” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
  • OTP दर्ज करने के बाद आपका DBT स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • यदि स्टेटस में “Enabled for DBT” लिखा है, तो आपका DBT चालू है।
  • यदि DBT चालू नहीं है, तो यह “Not Enabled for DBT” दिखाएगा।
  • अगर DBT चालू नहीं है, तो आपको तुरंत इसे एक्टिव करवाना होगा। अन्यथा आपको मईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलेगी।

Maiya Samman Yojana DBT Active कैसे करें?

अगर आपने DBT स्टेटस चेक कर लिया और यह सक्रिय नहीं है, तो आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर इसे एक्टिव करवाना होगा। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना है और DBT सक्रिय करवाने का फॉर्म प्राप्त करना है। इसके बाद फॉर्म में आपको कुछ जरूरी दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड आदि) जमा करने होंगे।

फिर बैंक अधिकारी के पास फार्म को जमा करना है। इसके बाद बैंक अधिकारी आपकी आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी करेंगे। जैसे ही आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाती है इसके बाद आपका DBT स्टेटस 24 से 48 घंटे में एक्टिव हो जाएगा।

7500 रूपये पाने के लिए जल्दी करें यह काम, तुरंत मिलेगा पैसा

मईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

मईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होगी –

  • लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए, तभी लाभ मिलेंगे।
  • महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के पास आधार से लिंक किया हुआ बैंक खाता होना चाहिए।
  • परिवार राशन कार्ड धारी होना चाहिए, तभी महिलाओं को लाभ मिलेगा।।
  • लाभार्थी या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार का सालाना इनकम 3 लाख या उससे कम होना चाहिए।

निष्कर्ष

यदि आप झारखंड मईयां सम्मान योजना के लाभार्थी हैं और अभी तक आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो सबसे पहले अपना DBT स्टेटस चेक करें। यदि DBT चालू नहीं है, तो आपको इसे जल्द से जल्द सक्रिय करवाना होगा। सरकार ने DBT को अनिवार्य कर दिया है, इसलिए अगर DBT लिंक नहीं होगा, तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

आपने कैसे DBT स्टेटस चेक करें और उसे एक्टिव कैसे करें, इसकी पूरी प्रक्रिया इस लेख में पढ़ ली है। अब देरी न करें और तुरंत अपना DBT स्टेटस चेक करें, ताकि आपको 7500 रुपये की राशि समय पर मिल सके। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अन्य लाभार्थियों के साथ जरूर शेयर करें और इसी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon