Maiya Samman Yojana Complaint Number: झारखंड की महिलाओं के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना उनके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई है। लेकिन कई बार तकनीकी गड़बड़ियों या गलत जानकारी के कारण कुछ लाभार्थियों को किस्त की राशि नहीं मिल पाती है। सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब सभी दस्तावेज सही होते हैं, EKYC भी पूरा होता है, फिर भी महिलाओं के खाते में ₹2500 की राशि ट्रांसफर नहीं होती है।
ऐसे में लाभार्थी महिला बार-बार पंचायत, प्रखंड या ब्लॉक कार्यालय के चक्कर काटती है लेकिन कहीं समाधान नहीं मिलता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने अब एक सीधा और सरल समाधान दिया है, जहां आप केवल व्हाट्सअप मैसेज भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और 24 घंटे के अंदर उस पर कार्रवाई भी होगी। नीचे हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि किस तरह से आप यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और किस नंबर पर शिकायत करनी है।
Maiya Samman Yojana Complaint Number Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Complaint Number |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, झारखंड |
समस्या का समाधान | 24 घंटे के भीतर |
शिकायत का माध्यम | अबुआ साथी व्हाट्सअप नंबर |
संपर्क नंबर | 9430328080 |
पात्रता | सभी दस्तावेज सही हो, EKYC पूरा हो |
ऑफिशियल पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
मंईयां योजना में सब कुछ सही, फिर भी नहीं आ रहा पैसा
अगर आपने मंईयां योजना के तहत आवेदन किया है, दस्तावेज पूरे सही हैं, राशन कार्ड भी अपडेट है और बैंक खाता आधार से लिंक है, फिर भी योजना की किस्त नहीं मिल रही है, तो यह लेख आपके लिए है। कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें शुरुआत में एक-दो किस्त मिली, लेकिन बाद में पैसा आना बंद हो गया।
वे पंचायत या प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाते-लगाते थक चुकी हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा। यही वजह है कि राज्य सरकार ने अब एक नया रास्ता खोला है, जिसके तहत अब आप व्हाट्सअप पर मैसेज भेजकर शिकायत कर सकती हैं और जिला प्रशासन खुद आपकी समस्या का संज्ञान लेकर समाधान करेगा।
इन 12 जिलों की महिलाओं के खाते में पहुंचा 5000 रूपये, ऐसे करें स्टेटस चेक
शिकायत से पहले EKYC स्टेटस करें चेक
शिकायत करने से पहले आपको यह जांच लेना जरूरी है कि आपका EKYC पूरा है या नहीं। क्योंकि ज्यादातर मामलों में लाभार्थियों का EKYC अधूरा रहता है या NPCI मैपिंग नहीं होती है, जिसकी वजह से DBT के माध्यम से राशि ट्रांसफर नहीं हो पाती। अगर आपका राशन कार्ड अपडेट है, आधार लिंक हो चुका है और eKYC भी पूरा है, तो आप शिकायत कर सकती हैं। लेकिन अगर ये प्रक्रियाएं अधूरी हैं, तो पहले इन्हें पूरा कर लेना जरूरी होगा।
रांची में जारी है भौतिक सत्यापन, यहाँ करें संपर्क
अगर आप रांची जिले की लाभार्थी हैं और आपको अभी तक किस्त की राशि नहीं मिली है, तो इसका एक कारण भौतिक सत्यापन का न होना भी हो सकता है। रांची जिले में फिलहाल सत्यापन का कार्य चल रहा है और जल्द ही पूरा हो जाएगा। अगर आपका सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है, तो आप अपनी स्थानीय आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क करें और सत्यापन फॉर्म प्राप्त करें। इसके बाद फॉर्म भरकर जमा करने पर आपका भौतिक सत्यापन पूरा हो जाएगा और आप अगली किस्त के लिए पात्र बन जाएंगी।
आज से महिलाओं के खाते में ₹5000 की राशि ट्रांसफर, ऐसे करें स्टेटस चेक
मंईयां योजना का शिकायत कैसे और कहाँ करें – ये है WhatsApp नंबर
अगर आप झारखंड की मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और ऊपर बताई गई सारी प्रक्रिया पूरी कर चुकी हैं, फिर भी आपको पैसा नहीं मिल रहा है, तो आप अबुआ साथी के जरिए शिकायत कर सकती हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बस अपने मोबाइल से WhatsApp नंबर 9430328080 पर अपनी पूरी समस्या लिखकर भेजें।
आपके मैसेज के बाद संबंधित जिला के डीसी तक मामला भेजा जाएगा और अधिकतर मामलों में 24 घंटे के अंदर समाधान कर दिया जाएगा। आप अपनी शिकायत में यह जानकारी जरूर जोड़ें –
- लाभार्थी का नाम
- आवेदन संख्या (यदि हो)
- आधार नंबर के आखिरी 4 अंक
- बैंक खाता संबंधित जानकारी
- किस्त प्राप्त नहीं होने की स्थिति का विवरण
इस तरीके से अब सरकार ने मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी समस्याओं का हल देना और भी आसान बना दिया है, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को समय पर उनका हक की राशि मिल सके।