Maiya Samman Yojana April Payment Out: झारखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत बन चुकी है। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की मदद इस योजना के तहत दी जा रही है, जिससे वे अपने जरूरी खर्चों को संभाल सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत से अब तक लाखों महिलाएं इसका लाभ उठा चुकी हैं, और अब अप्रैल महीने की किस्त को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार की ओर से अब Maiya Samman Yojana April Payment की प्रक्रिया शुरू हो गई है, और कई जिलों में महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 की राशि ट्रांसफर भी कर दी गई है। जिन महिलाओं ने अप्रैल महीने के लिए पात्रता पूरी की है, उनके खाते में यह राशि सीधे DBT के माध्यम से भेजी जा रही है।
अगर आपको अभी तक SMS नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे आसानी से अपनी भुगतान स्थिति चेक कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Maiya Samman Yojana के सभी जरूरी पहलुओं की जानकारी देंगे, जिसमें योजना की पात्रता, लाभ, और April Payment Status चेक करने का आसान तरीका शामिल है तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब, जरूरतमंद और वंचित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सीधी धनराशि उनके बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे वे अपने दैनिक खर्चों के साथ-साथ अपने परिवार की जरूरतों को भी पूरा कर सकें। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि महिलाओं को किसी ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ते, क्योंकि राशि सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर की जाती है।
इसके अलावा यह योजना महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में भी मदद कर रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। अब तक लाखों महिलाएं मंईयां सम्मान योजना से जुड़ चुकी हैं और उन्हें नियमित किस्तों के रूप में ₹2500 की सहायता मिल रही है। मई महीने तक के किस्त की राशि पहले ही जारी हो चुकी है और अब अप्रैल महीने की राशि महिलाओं को मिलना शुरू हो गया है।
Maiya Samman Yojana April Payment Out
अब बात करते हैं अप्रैल महीने की पेमेंट की, तो इस बार की Maiya Samman Yojana April Payment की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सरकार की ओर से यह राशि मई महीने के आखिरी सप्ताह से लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही है। यानी अब महिलाओं के खातों में अप्रैल की ₹2500 की किस्त आना शुरू हो चुकी है, और राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में जून के पहले सप्ताह तक किस्त की राशि जमा हो जाएगी।
यह राशि सीधी बैंक खाते में जमा की जा रही है और जिन महिलाओं का DBT एक्टिव है, उन्हें इसका लाभ सबसे पहले मिल रहा है। अगर आपने मार्च तक की किस्तें पहले ही प्राप्त कर ली हैं और आपकी पात्रता पूरी है, तो आपको भी अप्रैल की किस्त मिलने की संभावना है। जैसे ही किस्त की राशि खाते में आ जाएगी आपके मोबाइल पर SMS भी आ जाएगा, SMS न आने पर आप पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
अप्रैल महीने के ₹2500 सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे, नई गाइडलाइन जारी
अप्रैल महीने के ₹2500 की राशि खाते में जमा होना शुरू
अप्रैल महीने की किस्त के रूप में मिलने वाली ₹2500 की राशि अब महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हो रही है। सरकार की तरफ से करीब 52 लाख महिलाओं को इस बार पेमेंट भेजा जा रहा है, जिसमें राज्य के सभी जिलों की महिलाएं शामिल हैं। जिन लाभार्थियों के खाते में यह राशि ट्रांसफर हो रही है, उन्हें SMS के माध्यम से जानकारी भी मिल रही है।
यदि किसी महिला को SMS नहीं मिला है, तो वह ऑनलाइन पोर्टल या बैंक के जरिए अपना स्टेटस चेक कर सकती है। इस बार सरकार ने सख्त नियमों के साथ सत्यापन के बाद ही राशि भेजना शुरू किया है, जिससे केवल पात्र और सही लाभार्थियों को ही यह लाभ मिल पाए।

सिर्फ इन महिलाओं को मिल रहा 2500 रूपये
इस बार अप्रैल की किस्त 2500 रूपये उन्हीं महिलाओं को दी जा रही है जिनका सत्यापन सफल रहा है और जिन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से जमा किए हैं। जिन महिलाओं का DBT लिंक नहीं था, या जिनके दस्तावेज अधूरे थे, उन्हें इस बार की किस्त नहीं मिलेगी।
सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि अब केवल वैध और सत्यापित लाभार्थियों को ही किस्त मिलेगी। इसलिए यदि कोई महिला पिछली बार से किसी वजह से पेमेंट से वंचित रह गई थी, और अब उसने सुधार करवा लिया है, तो उसे भी अप्रैल महीने की किस्त मिल सकती है।
Maiya Samman Yojana April Payment के लिए पात्रता
मंईयां सम्मान योजना के अप्रैल महीने की किस्त की राशि उन महिलाओं को दी जा रही है जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा कर रही है –
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी राशि मिलेगी।
- महिला का नाम परिवार के राशन कार्ड में दर्ज होना अनिवार्य है।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला BPL श्रेणी या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित होनी चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए तभी लाभ की राशि प्राप्त होगी।
- महिला का बैंक खाते में DBT सेवा सक्रिय होनी चाहिए तभी राशि मिलेगी।
- महिला का ई-केवाईसी और भौतिक सत्यापन पूरा होना जरूरी है तभी राशि मिलेगी।
52.20 लाख महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी अप्रैल महीने की किस्त
Maiya Samman Yojana April Payment Status Check कैसे करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में अप्रैल महीने की किस्त आई है या नहीं, तो आप कई तरीकों से अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं। सबसे आसान तरीका है आधिकारिक पोर्टल https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाकर आधार नंबर या आवेदन संख्या के जरिए लॉगिन करना है। पोर्टल में लॉगिन करने के बाद आपको “Payment Status” का विकल्प मिलेगा, जहां से आप अपनी किस्त की जानकारी देख सकती हैं।
इसके अलावा आप अपने बैंक ब्रांच में जाकर भी जानकारी ले सकती हैं, वहां आपको अपनी पासबुक अपडेट करवानी होगी या मिनी स्टेटमेंट निकलवाना होगा। अगर आपके पास नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप्स जैसे PhonePe, Google Pay या Paytm हैं, तो वहां से भी आप अपने बैंक बैलेंस और ट्रांजैक्शन डिटेल्स देख सकती हैं।
यदि आपके मोबाइल नंबर पर बैंक से SMS अलर्ट आता है, तो किस्त जमा होते ही आपको ₹2500 के क्रेडिट का SMS मिलेगा। अगर यह SMS नहीं आया है, तब भी घबराने की जरूरत नहीं है, ऊपर बताए गए किसी भी माध्यम से आप अपनी राशि की स्थिति को चेक कर सकती हैं।