Maiya Samman Yojana April-May Kist Payment: अगले 24 घंटे में महिलाओं के खाते में जमा होंगे 5000 रूपये

Maiya Samman Yojana April-May Kist Payment: झारखंड की महिलाएं जो लंबे समय से मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही थीं, उनके लिए अब बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि अप्रैल और मई महीने की दो किस्तों को एक साथ जारी किया जाएगा और इसका भुगतान 10 मई से शुरू हो जाएगा। यानी अगले 24 घंटे के अंदर ही लाखों महिलाओं के खातों में ₹5000 ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगा।

राज्य सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि जिन महिलाओं का आधार और बैंक डिटेल्स सही हैं, उन्हें बिना किसी परेशानी के समय पर लाभ मिल सके। इस बार की Maiya Samman Yojana April-May Payment संभवत: दो चरणों में जारी की जाएगी, पहले चरण में राज्य के 12 जिलों की महिलाओं को किस्त की राशि मिलेगी और दूसरे चरण में बाकी 12 जिलों की लाभार्थियों के खाते में पैसे जमा किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी महिला हैं और आप अप्रैल-मई महीने के किस्त की राशि का इंतजार कर रही है तो आप इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें। इस पोस्ट में आपको पता चलेगा कि राज्य के किन महिलाओं के खाते में ₹5000 की राशि जमा होगी और कब तक यह राशि महिलाओं के खाते में जमा हो जाएगी, साथ ही साथ आप किस्त का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? संपूर्ण जानकारी मिलने वाला है तो आप लेख में आखिर तक बन रहे।

Maiya Samman Yojana April-May Kist Payment Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana April-May Payment
योजनामंईयां सम्मान योजना
लाभार्थीराज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं
भुगतान की अवधिअप्रैल-मई
कुल किस्त राशि₹5000 (₹2500 अप्रैल और ₹2500 मई)
भुगतान प्रक्रियादो चरणों में DBT के जरिए
पेमेंट स्टेटस चेक का तरीका ऑनलाइन और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के अंतर्गत 18 से 50 वर्ष की आयु की महिलाएं जो राज्य की पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं, उन्हें हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना की सबसे खास बात यह है कि इसका संचालन पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी माध्यम से किया जा रहा है, जिससे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर होता है।

मंईयां सम्मान योजना का लाभ खासकर ग्रामीण और कमजोर आर्थिक वर्ग की महिलाओं को हो रहा है, जिन्हें पहले रोजगार या आय के सीमित साधन थे। अब तक लाखों महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से न केवल महिलाओं को आर्थिक सहारा मिला है बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार देखने को मिला है। अब तक महिलाओं को इस योजना से 8 किस्त की राशि मिल चुकी है और जल्द ही 9वीं और 10वीं किस्त की राशि जारी होने वाली है।

Maiya Samman Yojana: नहीं कराया ये जरूरी काम तो नहीं मिलेंगे 5000 रूपये

अगले 24 घंटे में खाते में जमा होंगे 5000 रूपये

Maiya Samman Yojana April-May Payment से जुड़ी सबसे बड़ी खबर यह है कि 10 मई से झारखंड सरकार अप्रैल और मई महीने की संयुक्त किस्त की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजना शुरू कर देगी। यानी अगले 24 घंटे के भीतर महिलाओं को ₹5000 की यह राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। बता दे कि इस बार की भुगतान प्रक्रिया 2 चरणों में की जाएगी। पहले चरण में राज्य की 12 जिले की महिलाओं के खाते में पैसे जमा होंगे जबकि दूसरे चरण में भी 12 जिलों की महिलाओं की खाते में पैसे जमा किए जाएंगे।

दो चरणों में महिलाओं को मिलेगा लाभ

राज्य सरकार ने Maiya Samman Yojana April-May Payment को दो चरणों में बांटने का निर्णय लिया है ताकि भुगतान प्रक्रिया को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से पूरा हो सके। पहले चरण में उन जिलों को प्राथमिकता दी जा रही है जहां लाभार्थियों का आधार लिंक और सत्यापन कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। इन जिलों की महिलाओं के खातों में 10 मई से ₹5000 ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में शेष जिलों की महिलाओं को पैसे दिए जाएंगे। दोनों चरणों में पैसे भेजने की प्रक्रिया 15 मई तक पूरी कर ली जाएगी।

9वी और 10वीं किस्त का पैसा किन्हें मिलेगा और किन्हें नहीं? जानिए पूरी अपडेट

इन 12 जिलों में पहले चरण में मिलेगा लाभ

राज्य के जिन जिलों में Maiya Samman Yojana April-May Payment के लिए आधार लिंकिंग और सत्यापन की प्रक्रिया सबसे पहले पूरी कर ली गई है, उन 12 जिलों को पहले चरण में शामिल किया गया है। इन जिलों में लाभार्थी महिलाओं को 10 मई से ₹5000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। पहले चरण में शामिल जिले रांची, लोहरदगा, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, गोड्डा, साहिबगंज, पलामू, लातेहार, चतरा और पश्चिमी सिंहभूम है।

दूसरे चरण में इन 12 जिलों की महिलाओं को मिलेंगे पैसे

पहले चरण में राज्य की करीबन 12 जिलों की महिलाओं के खाते में पैसे जमा किए जाएंगे। वहीं इसके 1 से 2 दिनो के भीतर शेष 12 जिलों की महिलाओं के खाते में भी भुगतान शुरू हो जाएगा। दूसरे चरण में राज्य की जिन जिलों की महिलाओं के खाते में पैसे जमा किए जाएंगे उन जिलों के नाम गुमला, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, सिमडेगा, रामगढ़, पाकुड़, जामताड़ा, गढ़वा और खूंटी है।

Maiya Samman Yojana April-May Kist के लिए पात्रता

मंईयां सम्मान योजना के अप्रैल मई महीने के किस्त की राशि एक साथ उन महिलाओं को प्राप्त होगी जो निम्नलिखित पात्रता मापदंड पूर्ण करती है –

  • महिला लाभार्थी की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का नाम पहले से मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थी सूची में होना चाहिए और उसने सभी आवश्यक दस्तावेज सही ढंग अपडेट करा लिया हों।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है, बिना आधार लिंकिंग के किसी भी लाभार्थी महिलाओं को किस्त की राशि नहीं मिलेगी।
  • इसके अलावा जिन महिलाओं ने अपना भौतिक सत्यापन पूरा करवा लिया है उनके खाते में किस्त की राशि जमा होगी।

50 लाख महिलाओं को इस मिलेंगे 5000 रूपये, इनको नहीं मिलेगा पैसा

Maiya Samman Yojana April-May Payment Status Check

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अप्रैल मई महीने के किस्त की राशि अगले 24 घंटे के अंदर महिलाओं के खाते में जमा होना शुरू हो जाएगा। आपके खाते में किस्त की राशि जमा हुई या नहीं? आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर स्टेटस चेक कर सकते हैं –

  • सबसे पहले लाभार्थी महिला को झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होमपेज पर “Payment Status” या “योजना भुगतान स्थिति” का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद लाभार्थी को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी, जिससे योजना के डैशबोर्ड में लॉगिन किया जा सके।
  • लॉगिन करने के बाद लाभार्थी के सामने उसकी प्रोफाइल और योजना की सभी किस्तों की जानकारी खुल जाएगी जिसमें अप्रैल-मई की स्थिति भी बताई जाएगी।
  • अगर राशि ट्रांसफर हो चुकी है तो उसका ट्रांजेक्शन नंबर, तिथि और बैंक डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देंगे। अगर नहीं हुआ है तो “Processing” या “Pending” जैसी स्थिति दिखेगी।

ध्यान दें :- अगर आप आप ऑनलाइन तरीके से स्टेटस चेक करने में असमर्थ हैं तो ऐसी स्थिति में आप अपने खाते को बैंक में जाकर अपडेट कर कर जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले या नहीं। साथ ही यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप किस्त की जानकारी पा सकती हैं। साथ ही साथ अगर आपको पैसे मिले हैं तो आपके मोबाइल पर SMS जरूर आया होगा, आप SMS अलर्ट चेक कर भी जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon