Maiya Samman Yojana April Installment News: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना ने हमेशा से आर्थिक सहायता के जरिए कमजोर महिलाओं के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में नियमित रूप से ₹2500 की राशि ट्रांसफर की जाती है, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
अब एक नई खबर सामने आई है कि केवल 45 लाख महिलाओं के खाते में अप्रैल महीने की ₹2500 की किस्त 15 अप्रैल से जमा होने वाली है। यह वह महिलाएं हैं जिनकी सभी जानकारी सही है और जिनका वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है। वहीं, जिन महिलाओं का सत्यापन अधूरा है, डीबीटी सक्रिय नहीं है या दस्तावेजों में कोई त्रुटि पाई जाती है, उन्हें तुरंत सुधार के बाद ही राशि दी जाएगी।
Maiya Samman Yojana April Installment News Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana April Installment News |
योजना | मंईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | 18 से 50 वर्ष की महिलाएं |
सहायता राशि | ₹2500 |
कुल लाभार्थी | 45 लाख |
भुगतान तिथि | 15 अप्रैल 2025 |
भुगतान प्रक्रिया | डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-890-0215 |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत से ही महिलाओं को उनके बैंक खातों में हर महीने ₹2500 ट्रांसफर कर के उनके आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।
हाल ही में राज्य सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की किस्त की राशि को महिलाओं की बैंक खाते में जमा किया था। इस दौरान करीब 54 लाख महिलाओं को किस्त की राशि प्राप्त हुई थी लेकिन नई अपडेट के अनुसार अप्रैल महीने में केवल 45 लाख महिलाओं को किस्त की राशि दी जाएगी।
दरअसल लाखों महिलाओं का DBT चालू नहीं होने के कारण उन्हें किस्त की राशि प्राप्त नहीं होगी। साथ ही कई महिलाओं ने तो सत्यापन नहीं किया है जिसकी वजह से उन्हें पैसे नहीं मिलेंगे।
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगी अप्रैल महीने की किस्त, इनको नहीं मिलेंगे 2500 रूपये
Maiya Samman Yojana April Installment News
मंईया सम्मान योजना को लेकर हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार इस बार, कुल 45 लाख महिलाओं के खाते में 15 अप्रैल 2025 से ₹2500 की राशि जमा की जाएगी। यह वह राशि है जो उन महिलाओं को भेजी जाती है जिनका वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है और जिनकी सभी जानकारी, जैसे कि आधार लिंकिंग और बैंक खाते की डीबीटी स्थिति, सही है।
जिन महिलाओं का सत्यापन अधूरा है, दस्तावेज़ों में त्रुटि पाई जाती है या डीबीटी एक्टिव नहीं है, उन्हें तुरंत सुधार के बाद ही राशि दी जाएगी। इस नई प्रक्रिया का उद्देश्य फर्जीवाड़े को रोकना और केवल असली लाभार्थियों तक ही सहायता पहुँचाना है। सरकार के इस कदम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि झारखंड की सभी पात्र महिलाएं समय पर अपनी सहायता राशि प्राप्त करें और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे लाभ
मंईया सम्मान योजना से ₹2500 की राशि उन महिलाओं के खाते में जमा नहीं की जाएगी जिन्होंने अभी तक अपने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं करवाया है यानी कि जिन्होंने अपना डीबीटी चालू नहीं कराया है उनके खाते में अप्रैल महीने के किस्त की राशि को जमा नहीं किया जाएगा।
साथ ही ऐसी महिला जिन्होंने अभी तक सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, केवाईसी नहीं करवाया है उन्हें भी अप्रैल के किस्त की राशि उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। साथ ही साथ मंईया सम्मान योजना के सभी पात्रता को जिन महिलाओं के द्वारा पूर्ण नहीं किया जा रहा है उनके खाते में भी किस्त की राशि जमा नहीं की जाएगी।