Maiya Samman Yojana 9th Kist Payment List: झारखंड की महिलाओं के लिए एक और बड़ी राहत की खबर सामने आई है। Maiya Samman Yojana 9th Kist Payment अब राज्य में बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है। सरकार ने उन महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल महीने की ₹2500 की राशि भेजनी शुरू कर दी है, जो इस योजना की सभी शर्तों को पूरा कर रही है। इस बार खास बात यह है कि कई महिलाओं को केवल 9वीं किस्त ही नहीं, बल्कि पिछली बकाया किस्तों के साथ कुल ₹10000 तक की राशि भी एक साथ दी जा रही है।
मार्च तक की 8 किस्तें पहले ही लगभग 54 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिल चुकी हैं और अब अप्रैल के लिए 9वीं किस्त का भुगतान किया जा रहा है। अगर आपने भी मंईया सम्मान योजना के लिए आवेदन किया है और अब तक 9वीं किस्त की राशि नहीं मिली है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इस लेख में हम बताएंगे कि किन्हें 9वीं किस्त मिल रही है, कैसे चेक करे लाभार्थी सूची में नाम न आने पर क्या करें तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana 9th Kist Payment List Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 9th Kist Payment List |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभ | ₹2500 हर महीने |
किस्त | 9वीं किस्त का भुगतान जारी |
लाभार्थियों की संख्या | लगभग 52.20 लाख महिलाएं |
आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, जिससे वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और किसी पर निर्भर न रहें।
अब तक मंईया सम्मान योजना से लाखों महिलाओं को सीधा फायदा मिला है। सरकार की कोशिश है कि राज्य की हर जरूरतमंद महिला को इस योजना का लाभ मिले। जिन महिलाओं का उम्र 18 से 50 साल के बीच है, और जिनके पास जरूरी दस्तावेज पूरे हैं, वे मंईया सम्मान योजना में शामिल हो कर लाभ पा सकती हैं।
मईया सम्मान योजना में इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 2500 रूपये, देखें नई अपडेट लिस्ट
Maiya Samman Yojana 9th Kist Release
इस बार अप्रैल महीने की किस्त के तौर पर 9वीं राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है। अप्रैल की यह किस्त मई जून महीने में सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा रही है। जिन महिलाओं ने पहले से सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली है और जिनके खाते आधार से सही तरीके से जुड़े हुए हैं, उन्हें इस बार ₹2500 की राशि मिल रही है।
इसके अलावा, कुछ महिलाएं जो तकनीकी या दस्तावेजी कारणों से पिछली किश्तों से वंचित रह गई थीं, उन्हें इस बार 6वीं, 7वीं और 8वीं किश्त के पैसे भी जोड़कर 9वीं किस्त के साथ ₹10000 तक की राशि दी जा रही है।
इन महिलाओं को मिल रहा 9वीं किस्त का पैसा
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि दी जा रही है, जिन्होंने सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर ली हैं। इसमें आवेदन फॉर्म की सही जानकारी, भौतिक सत्यापन, और डीबीटी एक्टिवेशन जैसी चीजें शामिल हैं। जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है और जिनका नाम लिस्ट में आ चुका है, उनके खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं।
राज्य सरकार के अनुसार अप्रैल महीने की किस्त के लिए लगभग 52.20 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया जारी है। पिछली बार यह संख्या 56.61 लाख थी, जिसमें से कुछ महिलाओं का वेरिफिकेशन लंबित था। वेरिफिकेशन के बाद पात्र पाए जाने वाली महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।
Maiya Samman Yojana 9th Kist के लिए पात्रता
- आवेदिका महिला झारखंड राज्य की निवासी होनी चाहिए और उसकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के नाम पर बैंक खाता होना अनिवार्य है और यह खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होनी चाहिए, जिनकी सालाना आय 3 लाख से कम हो।
- आवेदन में दी गई सभी जानकारियां सही होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचना जरूरी है।
- आवेदन के बाद भौतिक सत्यापन और DBT एक्टिवेशन पूरा किया गया हो, तभी मंईया सम्मान योजना के तहत राशि दी जाती है।
- जिन महिलाओं ने पिछली किश्तें नहीं ली हैं, वे भी इस किस्त में बकाया राशि सहित लाभ पा सकती हैं, बशर्ते उनका वेरिफिकेशन पूरा हो गया हो।
जानिए किन 9 कारणों से महिलाओं के खाते में नहीं आया 2500 रूपये और समाधान
Maiya Samman Yojana 9th Kist Payment List – लाभार्थी सूची चेक करें?
मंईया सम्मान योजना के 9वीं किस्त की लाभार्थी सूची फिलहाल ऑनलाइन जारी नहीं की गई है, लेकिन आप इसे ऑफलाइन तरीके से बड़ी आसानी से जांच सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र या प्रखंड कार्यालय जाना होगा। वहां पर लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है।
आप अपना नाम इस सूची में देखकर सुनिश्चित कर सकती हैं कि आपको 9वीं किस्त की राशि मिलेगी या नहीं। अगर आपका नाम इस लिस्ट में है, तो इसका मतलब है कि आपकी सारी प्रक्रिया सही ढंग से पूरी हो गई है और जल्दी ही आपके खाते में ₹2500 की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
सूची में नाम नहीं आने पर क्या करें?
अगर आपने आवेदन किया है लेकिन फिर भी आपका नाम लाभार्थी सूची में नहीं आया है, तो सबसे पहले अपने दस्तावेजों की जांच करें। देखिए कि आपने DBT एक्टिवेशन पूरा किया है या नहीं, आधार से बैंक खाता लिंक है या नहीं, और फॉर्म में कोई गलती तो नहीं है।
इसके बाद अपने नजदीकी पंचायत सचिवालय या प्रखंड कार्यालय जाकर स्थिति की जानकारी लें और अगर कोई त्रुटि है तो तुरंत उसमें सुधार करवाएं। साथ ही, आप मंईया सम्मान योजना की हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। अधिकारी आपकी शिकायत की जांच करेंगे और अगर आप पात्र हैं, तो अगली सूची में आपका नाम जोड़ दिया जाएगा।