Maiya Samman Yojana 9th Kist Payment Check: झारखंड सरकार की तरफ से शुरू की गई “मईयां सम्मान योजना” राज्य की जरूरतमंद और गरीब महिलाओं के लिए वरदान बन चुकी है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे अपने जीवन में थोड़ी आर्थिक राहत महसूस कर सकें। अब तक लाखों महिलाओं के खाते में हर महीने की किस्त भेजी जा चुकी है और मार्च तक के 8 किस्तों की राशि उनके खातों में जमा हो चुकी थी।
अब महिलाओं को अप्रैल महीने की 9वीं किस्त का इंतजार था, जिसे लेकर सरकार ने बड़ी अपडेट दी है। अगर आप भी Maiya Samman Yojana 9th Kist Payment Check करना चाहती हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। अप्रैल महीने की 2500 रुपये की किस्त अब लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेजी जा रही है। सरकार द्वारा यह राशि राज्य के लगभग हर जिले में भेजी जा रही है। जिन महिलाओं का डाटा सही और DBT Active है, उनके खातों में यह पैसे सीधे ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
जिन महिलाओं को अब तक पैसा नहीं मिला है, वे ऑनलाइन माध्यम से Maiya Samman Yojana 9th Kist Payment Check कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आपके खाते में किसी की राशि जमा हुई है तो आपके मोबाइल पर SMS भी जरूर आया होगा। आप SMS अलर्ट चेक कर भी जान सकते हैं कि आपको ₹2500 की राशि प्राप्त हुई या नहीं। साथ ही हम आपको नीचे पेमेंट स्टेटस चेक करने का आसान तरीका बताने वाले हैं तो आप लेख में आखिर तक बन रहे।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईयां सम्मान योजना एक झारखंड राज्य स्तरीय सामाजिक सहायता योजना है, जिसे झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से शुरू किया है। इस योजना के तहत उन विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाओं को शामिल किया गया है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है। सरकार इन महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजती है।
मईयां सम्मान योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें किसी प्रकार की जाति, वर्ग या समुदाय का बंधन नहीं है। बस महिला झारखंड की निवासी होनी चाहिए और बाकी शर्तें पूरी करनी चाहिए। इससे महिलाएं अपने जरूरी खर्च जैसे राशन, बच्चों की पढ़ाई, इलाज आदि पूरे कर पा रही हैं। मईयां सम्मान योजना के कारण लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है। सरकार लगातार इसकी निगरानी कर रही है ताकि लाभ सही लाभार्थी तक पहुंचे।
सिर्फ इन महिलाओं को मिल रहा मंईयां सम्मान योजना से 2500 रुपये
Maiya Samman Yojana 9th Kist Release
झारखंड सरकार की ओर से मार्च तक की 8 किस्तें पहले ही लाभार्थियों के खातों में भेज दी गई थीं। अब अप्रैल महीने की 9वीं किस्त का भुगतान शुरू हो चुका है। यह राशि 2500 रुपये प्रति लाभार्थी है, जिसे DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजा जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का DBT अपडेट है और दस्तावेज सही हैं, उनके खातों में पैसे आ चुके हैं या आने वाले कुछ दिनों में आ जाएंगे। जिन महिलाओं के दस्तावेज में गड़बड़ी थी या DBT नहीं जुड़ा था, उनके मामलों को भी सुधारा जा रहा है ताकि वे अगली किस्त से लाभ ले सकें।
Maiya Samman Yojana 9th Kist के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना चाहिए।
- महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स नहीं देता हो और सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं हो।
- महिला के पास खुद का सिंगल बैंक खाता होना चाहिए और वह खाता DBT से जुड़ा होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्त हो सकती है।
Maiya Samman Yojana 9th Kist Payment Check कैसे करें?
मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 9वीं किस्त के 2500 रूपये की राशि आपके खाते में आई या नहीं? आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर ऑनलाइन तरीके से स्टेटस चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले Maiya Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होमपेज पर पहुंचने के बाद आपको “Payment Status” या “भुगतान की स्थिति जांचें” वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा।
- जानकारी भरने के बाद “OTP भेजें” पर क्लिक करें फिर आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे आपको वेरीफाई करना होगा।
- OTP वेरीफाई होते ही आपके आवेदन की स्थिति और पेमेंट डिटेल्स स्क्रीन पर दिखने लगेंगी।
- यहाँ आपको पता चलेगा कि आपके खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ है या नहीं।
- अगर पेमेंट हो चुका है तो किस तारीख को हुआ है, वह भी जानकारी मिलेगी।
13 जिलों की महिलाओं को मिला 2500 रुपये, बाकी को भी जल्द मिलेगा
Maiya Samman Yojana Helpline Number
अगर Maiya Samman Yojana 9th Kist Payment Check करते समय आपको कोई दिक्कत आती है, या अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो आप झारखंड सरकार द्वारा जारी मईयां सम्मान योजना की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस योजना के लिए 1800-890-0215 टोल फ्री हेल्पलाइन उपलब्ध है, जिस पर कॉल करके आप अपने आवेदन या पेमेंट से जुड़ी समस्या का समाधान पा सकती हैं। इस नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल किया जा सकता है।
निष्कर्ष
मईयां सम्मान योजना के तहत अब तक लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता दी गई है और अब 9वीं किस्त यानी अप्रैल महीने की किस्त का भुगतान शुरू हो चुका है। अगर आप Maiya Samman Yojana 9th Kist Payment Check करना चाहती हैं, तो ऊपर दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आप घर बैठे मोबाइल से ही स्टेटस जान सकती हैं। अगर अभी तक पैसा नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, जल्द ही आपके खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।