Maiya Samman Yojana 9th Kist District Wise Payment Update: झारखंड की लाखों महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के तहत एक बार फिर राहत मिली है। इस योजना के जरिए महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद सरकार द्वारा दी जा रही है ताकि वे अपनी जरूरतों को बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा कर सकें। अब तक महिलाओं के खाते में मार्च महीने तक की कुल 8 किस्तें भेजी जा चुकी थीं और अब सरकार ने अप्रैल महीने की राशि देने की शुरुआत भी कर दी है।
बताया जा रहा है कि मई-जून महीने में अप्रैल महीने की किस्त दी जा रही है और मई ओर जून की किस्त इसी महीने के अंत तक महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी। इस बार सबसे पहले 13 जिलों की महिलाओं को यह राशि भेजी गई है। बाकी जिलों की महिलाएं थोड़ा इंतजार करें क्योंकि उनका पैसा भी जल्दी ही उनके खाते में आने वाला है। जैसे ही राशि ट्रांसफर होगी, संबंधित महिलाओं को SMS के माध्यम से सूचना मिल जाएगी।
Maiya Samman Yojana क्या है?
झारखंड सरकार ने राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मंईया सम्मान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। मंईया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतें बिना किसी परेशानी के खुद पूरी कर सकें और उन्हें अपने परिवार या समाज पर निर्भर न रहना पड़े।
अब तक इस योजना का फायदा लाखों महिलाओं को मिल चुका है और इससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। खास बात यह है कि यह राशि DBT के जरिए सीधे खाते में भेजी जाती है, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना भी कम रहती है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की सबसे असरदार योजनाओं में से एक बन चुकी है।
अब तक खाते में नहीं आये 2500 रूपये! तुरंत करें ये काम, हफ्ते भर में आयेंगे पैसे
Maiya Samman Yojana 9th Kist Release
मंईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त यानी अप्रैल महीने की राशि का वितरण शुरू कर दिया गया है। अभी तक जिन महिलाओं को मार्च तक की राशि मिल चुकी थी, अब उनके खाते में अप्रैल की किस्त ₹2500 भेजी जा रही है। यह प्रक्रिया मई महीने की शुरुआत से ही चल रही है और अगले चरण में मई की राशि भी भेजी जाएगी।
9वीं किस्त को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि यह राशि उनके लिए बहुत जरूरी होती है। सरकार ने पहले उन जिलों को चुना जहां सत्यापन का काम जल्दी पूरा हो चुका था और अब बाकी जिलों की बारी है।
किन 13 जिलों की महिलाओं को मिला पैसा?
जिन जिलों की महिलाओं के आवेदन और दस्तावेज पहले से सत्यापित थे, उन्हें लाभ के लिए पहले प्राथमिकता दी गई है। Maiya Samman Yojana 9th Kist की राशि सबसे पहले इन 13 जिलों की महिलाओं के खाते में भेजी गई है – रांची, सिमडेगा, बोकारो, जामताड़ा, दुमका, साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, जमशेदपुर, धनबाद, रामगढ़, सरायकेला और पलामू।
इन जिलों की हजारों महिलाओं को तीन महीने की राशि का भुगतान कर दिया गया है। राज्य सरकार की मंशा है कि बाकी जिलों की महिलाओं को भी जल्द से जल्द इसका फायदा मिल जाए ताकि कोई भी लाभ से वंचित न रहे।
बाकी 11 जिलों की महिलाओं को कब मिलेगा पैसा
जो महिलाएं उन जिलों से आती हैं जहां अभी तक राशि नहीं भेजी गई है, उन्हें ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने साफ कहा है कि बाकी 11 जिलों की महिलाओं को भी जल्दी ही राशि मिलेगी। कुछ तकनीकी और दस्तावेजों की प्रक्रिया की वजह से थोड़ी देरी हो रही है लेकिन अगले हफ्ते तक सभी जिलों की महिलाओं को पैसा मिलने की संभावना है।
प्रशासन द्वारा काम तेजी से किया जा रहा है ताकि सभी लाभार्थी समय पर किस्त का पैसा पा सकें। उम्मीद की जा रही है कि 15 जून तक या जून के अंत तक सभी महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि मिल जाएगी।
2500 रुपये की राशि आपको क्यों नहीं मिली, यहां जानिए वजह
योजना में गड़बड़ी के मामले भी सामने आए
हालांकि मंईया सम्मान योजना का लाभ लाखों महिलाओं तक पहुंच रहा है, लेकिन कुछ जिलों से शिकायतें भी आ रही हैं कि कुछ लाभार्थियों को पैसा नहीं मिला जबकि उनके दस्तावेज पूरे थे। Maiya Samman Yojana में गड़बड़ी के कुछ मामले सामने आए हैं जहां DBT लिंक नहीं होने की वजह से या आधार नंबर में गड़बड़ी की वजह से राशि नहीं भेजी जा सकी।
सरकार ने इन मामलों पर सख्त नजर बनाई हुई है और संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि किसी भी महिला को मंईया सम्मान योजना के लाभ से वंचित न रखा जाए। जिनका DBT स्टेटस पेंडिंग है, उन्हें कहा गया है कि वे अपने बैंक में जाकर जल्द से जल्द डीबीटी एक्टिव करवा लें।
इन महिलाओं को मिल रहा 9वीं किस्त का पैसा
जिन महिलाओं के बैंक खाते में DBT पहले से एक्टिव है और जिनका आवेदन पूरी तरह से सत्यापित हो चुका है, उन्हीं को 9वीं किस्त की राशि दी जा रही है। सरकार अब यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और सही लाभार्थी को ही पैसा मिले।
ऐसे में अगर आपने अब तक डीबीटी लिंक नहीं करवाया है या कोई जानकारी अधूरी है तो आप तुरंत अपने बैंक में जाकर उसे अपडेट करवा सकते हैं। आने वाले समय में सरकार मई ओर जून महीने की राशि भी इसी तरह चरणबद्ध तरीके से भेजेगी, इसलिए जरूरी है कि सभी महिलाएं अपनी जानकारी सही रखें।