Maiya Samman Yojana 9th Kist Bad News: 9वीं किस्त के ₹2500 सिर्फ इनको मिलेंगे, नया नियम लागू

Maiya Samman Yojana 9th Kist Bad News: झारखंड सरकार की तरफ से चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के लिए एक अहम पहल साबित हुई है। इस योजना के तहत राज्य की गरीब और ज़रूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे अपने परिवार की ज़रूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। अब 9वीं किस्त को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जो लाखों महिलाओं के लिए चिंता का कारण बन सकती है।

इस बार सरकार ने कुछ नई गाइडलाइन जारी की हैं, जिसके चलते सभी महिलाओं को अप्रैल की किस्त नहीं मिलेगी। राज्य सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि केवल वही महिलाएं इस बार की किस्त पाएंगी, जो सभी पात्रता शर्तें पूरी करती हैं और जिनका सत्यापन हो चुका है। इस बार की किस्त को लेकर सख्ती इसलिए बरती जा रही है ताकि सिर्फ वास्तविक और सही लाभार्थियों तक ही योजना का लाभ पहुंच सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तो अगर आप मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है और आप लंबे समय से 8 किस्त की राशि पाने के बाद 9वीं किस्त की राशि का इंतजार कर रही है तो यह लेख आपके लिए बहुत ही जरूरी है। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि किन महिलाओं को 9वीं किस्त के ₹2500 की राशि प्राप्त होगी? किसको नहीं मिलेगी? और इसके लिए सरकार ने किन-किन पात्रता को लागू किया है तो आप लेख में आखिर तक बने रहे।

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि देना है। इस योजना की शुरुआत महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी वित्तीय स्थिति को बेहतर करने के लिए की गई थी।

खासकर उन महिलाओं को ध्यान में रखकर यह योजना बनाई गई है, जो घर की जिम्मेदारियां निभा रही हैं लेकिन आर्थिक मदद की कमी के कारण कठिनाइयों का सामना करती हैं। अब तक मंईयां सम्मान योजना के 8 किस्तों का लाभ महिलाओं को मिल चुका है और अब 9वीं किस्त यानी अप्रैल महीने की राशि की बात हो रही है। इस योजना से महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक सहारा मिला है, बल्कि इससे उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।

Maiya Samman Yojana April Payment List District Wise

Maiya Samman Yojana 9th Kist Bad News

अप्रैल महीने की 9वीं किस्त को लेकर सामने आई खबर कई महिलाओं के लिए चिंता का कारण बन गई है। इस बार सरकार ने सख्त निर्णय लेते हुए बताया है कि सभी लाभार्थियों को यह किस्त नहीं दी जाएगी। कुल मिलाकर इस बार करीब 52.20 लाख महिलाओं को ही राशि दी जाएगी जबकि पिछली किस्त में यह संख्या लगभग 54 लाख थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, सिर्फ उन्हीं महिलाओं को पैसा मिलेगा जिनका भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है, जिनका e-KYC हुआ है और जिनका बैंक खाता DBT के लिए एक्टिव है। अगर कोई महिला इन शर्तों को पूरा नहीं करती है तो उसे इस बार की राशि नहीं दी जाएगी।

9वीं किस्त के ₹2500 सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे

सरकार ने इस बार साफ-साफ कह दिया है कि केवल वही महिलाएं इस बार की 9वीं किस्त की हकदार होंगी जिन्होंने सारी प्रक्रियाएं सही ढंग से पूरी कर ली हैं। इसका मतलब है कि यदि कोई महिला अभी तक e-KYC नहीं करवा पाई है, या उसका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो उसे अप्रैल की राशि नहीं मिलेगी।

साथ ही अगर किसी महिला का भौतिक सत्यापन अभी अधूरा है या वह पात्रता की अन्य शर्तों को पूरा नहीं करती है, तो इस बार उसका नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। यानी केवल वही महिलाएं किस्त की राशि प्राप्त कर पाएंगी जिन्होंने पूरी प्रक्रिया समय से पूरी कर ली है।

इस दिन मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रूपये

मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल महीने की 9वीं किस्त मई के आखिरी सप्ताह में लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। कुछ महिलाओं के खाते में यह राशि 29 मई से ही आना शुरू हो जाएगी, जबकि बाकी लाभार्थियों को यह पैसा 30 या 31 मई तक मिल सकता है।

9वीं किस्त का पैसा सीधे DBT यानी Direct Benefit Transfer के माध्यम से महिलाओं के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इसलिए जिन महिलाओं ने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, वे अपना बैंक खाता चेक कर सकती हैं। साथ ही ई-केवाईसी और DBT एक्टिवेशन की स्थिति भी जांच लेना जरूरी है, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो।

आज से मिलेंगे 5000 रुपये, जानिए किस जिले में पहुंची कितनी राशि

Maiya Samman Yojana 9th Kist के लिए पात्रता

मंईयां सम्मान योजना के 9वीं किस्त की राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जो राज्य सरकार द्वारा तय की गई पात्रताएं पूर्ण कर रही है –

  • महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का उम्र 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना जरूरी है।
  • महिला के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला गरीबी रेखा के नीचे या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होनी चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • महिला का DBT एक्टिव होना जरूरी है।
  • महिला का e-KYC और भौतिक सत्यापन पूरा होना चाहिए।

अगर आपने ऊपर बताई गई सभी योग्यताओं को पूरा कर लिया है तो आपको अप्रैल महीने की किस्त जरूर मिलेगी। लेकिन अगर कोई भी प्रक्रिया अधूरी रह गई है, तो आपको इस बार की राशि नहीं मिलेगी। इसलिए यह जरूरी है कि सभी महिलाएं अपने दस्तावेज और जानकारी एक बार जरूर जांच लें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon