Maiya Samman Yojana 9th Installment Today News: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत 9वीं किस्त को लेकर अब सरकार ने बड़ी घोषणा कर दी है। इस योजना के तहत पहले ही लाखों महिलाओं को आठ किस्तों की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है और अब महिलाएं बेसब्री से 9वी किस्त का इंतजार कर रही है।
इस इंतजार को खत्म करते हुए अब राज्य सरकार ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि मई के आखिरी सप्ताह तक महिलाओं के खाते में ₹2500 ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो पात्र हैं और जिनका आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह सफल रहा है। खास बात यह है कि योजना का लाभ सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजा जाएगा।
लेकिन साथ ही कुछ महिलाओं को इस बार की किस्त से वंचित भी कर दिया जाएगा, जिनके दस्तावेज या खाते में कुछ खामियां हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि 9वीं किस्त कब आएगी, किन्हें मिलेगी और किन्हें नहीं, साथ ही आप पेमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं। इन सभी बातों की जानकारी एक-एक करके देंगे तो लेख में आखिर तक बने रहें।
Maiya Samman Yojana 9th Installment News Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana 9th Installment Today News |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
किस्त संख्या | 9वीं किस्त |
किस्त राशि | ₹2500 |
लाभार्थी | 18 से 50 वर्ष की महिलाएं |
ट्रांसफर का तरीका | DBT के तहत |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक आर्थिक सहायता योजना है, जिसका मकसद राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय मदद देना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार 18 से 50 वर्ष की महिला लाभार्थियों को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है जिससे उन्हें अपने दैनिक जीवन की जरूरतें पूरी करने में सहारा मिल सके।
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की खासियत यह है कि इसके तहत किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय की महिला अगर पात्रता को पूरा करती है, तो उसे हर महीने यह लाभ प्राप्त होता है। मंईया सम्मान योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करना भी है।
इन जिलों की महिलाओं को आज से मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये
Maiya Samman Yojana 9th Installment
अब बात करते हैं Maiya Samman Yojana 9th Kist Installment की, जिसका इंतजार लाखों महिलाएं कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मैया संबल योजना की नवी किस्त की राशि यानी ₹2500 महिलाओं के खाते में अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक महिलाओं के खाते में जमा कर दिए जाएंगे। यदि अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक महिलाओं को किस्त के पैसे नहीं मिलते हैं तो ऐसी स्थिति में उन्हें अप्रैल के बाद मई महीने में दो किस्त की राशि एक साथ मिलेगी यानी फिर से महिलाओं को एक साथ ₹5000 मिलेंगे।
45 लाख महिलाओं को मिलेंगे 9वी किस्त की राशि
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत 9वी किस्त का भुगतान राज्य की सिर्फ 45 लाख महिलाओं को किया जाएगा। दरअसल पिछली किस्त यानी आठवीं किस्त का भुगतान राज्य सरकार द्वारा 54 लाख के आसपास महिलाओं को किया गया था जिनमें से करीबन 45 लाख महिलाओं का ही डीबीटी चालू है। लाखों महिलाओं ने अपना डीबीटी चालू अभी तक नहीं करवाया है जिसके कारण उन्हें किस्त की राशि नहीं मिलेगी
किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?
नवीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने मंईया सम्मान योजना में सही तरीके से आवेदन किया है और जिनका आवेदन सफल रहा है। इसके साथ ही एक शर्त यह भी है कि महिला लाभार्थी को इससे पहले कम से कम एक किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी हो। यानी अगर आपने आठवीं किस्त तक पैसा प्राप्त कर लिया है, तो यह किस्त भी आपके खाते में आएगी।
इसके अलावा महिला का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है। अगर आधार लिंक नहीं है, तो इस किस्त का पैसा नहीं आएगा। इसलिए जिन महिलाओं का डाटा पहले से ही सही है और जिन्होंने समय रहते सभी दस्तावेजों की पुष्टि करवा ली है, उन्हें ही अप्रैल महीने में यह लाभ मिलेगा।
इस बार किन महिलाओं को नहीं मिलेगा ₹2500?
राज्य सरकार ने साफ किया है कि इस बार भी कुछ महिलाएं मंईया सम्मान योजना की राशि से वंचित रह जाएंगी। इसका कारण है अधूरा आवेदन या दस्तावेजों में गड़बड़ी। साथ साथ डीवीडी चालू न होना है। खासकर जिन महिलाओं के खाते आधार से लिंक नहीं हैं या जिनका आवेदन वेरिफिकेशन के समय रिजेक्ट हो गया है, उन्हें 9वीं किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।
इसके अलावा अगर किसी महिला ने पहले की किस्त में गलत जानकारी दी थी या फिर अब तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो उसे भी इस बार की राशि नहीं दी जाएगी। जिनका आवेदन अभी ‘Pending’ या ‘Rejected’ दिखा रहा है, उन्हें सुधार प्रक्रिया का इंतजार करना होगा या योजना के लिए पुनः आवेदन करना पड़ सकता है।
अब तक खाते में नहीं आये 7500 रुपए! तुरंत करें ये काम, हफ्ते भर में आयेंगे पैसे
9वी किस्त पाने के लिए जरूरी कार्य
अगर आप चाहती हैं कि आपको मंईया सम्मान योजना के 9वी किस्त का ₹2500 लाभ मिले, तो नीचे दी गई कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले, यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक हो चुका है। साथ ही, आपका मोबाइल नंबर भी खाते से जुड़ा होना चाहिए ताकि OTP वेरिफिकेशन सफल हो सके।
इसके अलावा अगर आपने आवेदन में कोई जानकारी गलत भर दी है, तो उसको सुधार करें आप अपने आवेदन को सुधार प्रखंड कार्यालय पंचायत कार्यालय से करवा सकती हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर सरकार द्वारा विशेष कैंप का आयोजन नहींकिया जा रहा है जहां से आप अपने आवेदन को सुधार करवा सकते हैं।
Maiya Samman Yojana 9th Installment Payment Status कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि 9वीं किस्त का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, तो इसके लिए आप नीचे बताए गए तरीके को फॉलो कर पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले आप झारखंड सरकार द्वारा जारी की गई मईया सम्मान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वहां होम पेज पर आपको “Payment Status” या “Installment Tracking” विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करना है और कैप्चा भरकर “सबमिट” बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने 9वी किस्त का पूरा विवरण खुल जाएगा कि किस्त आई है या नहीं।