Maiya Samman Yojana 9th Installment Release: झारखंड सरकार की तरफ से चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना ने राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया है। हर महीने मिलने वाले ₹2500 की सहायता राशि से लाखों महिलाएं अपने घर-परिवार का खर्च चला रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। अब इस योजना के तहत 9वीं किस्त की राशि जारी कर दी गई है।
मई के आखिरी हफ्ते से अप्रैल महीने की यह किस्त महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर होनी शुरू हो गई है। जिन महिलाओं का डाटा सही है, उनके खाते में पैसे सीधे DBT के जरिए जमा हो रहे हैं। अगर किसी महिला को SMS नहीं आया है, तो वह ऑनलाइन या बैंक जाकर अपनी किस्त की स्थिति आसानी से जान सकती है।
अब तक लाखों महिलाएं मंईयां सम्मान योजना से लाभ ले चुकी हैं और इस बार लगभग 43 लाख महिलाओं के खातों में अप्रैल महीने की राशि यानी 9वीं किस्त के ₹2500 ट्रांसफर किए जा रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि यह योजना क्या है, इसके तहत किसे पैसे मिलते हैं, और आप कैसे पता करें कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं? संपूर्ण जानकारी विस्तार से पाने के लिए लेख में आखिर तक बन रहे।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक सामाजिक सहायता योजना है, जिसे खास तौर पर राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग की महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार हर पात्र महिला को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजती है। मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें छोटे-मोटे खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े, इसके लिए उन्हें मासिक आर्थिक सहारा देना है।
यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद कर रही है और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए यह एक बहुत बड़ा सहारा बन चुकी है। महिला लाभार्थियों को ना किसी ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं, ना ही किसी एजेंट को कमीशन देना पड़ता है। सीधे उनके खाते में DBT के जरिए पैसे भेजे जाते हैं। 8 किस्त की राशि जारी होने के बाद 9वीं किस्त के पैसे महिलाओं को मिलने शुरू हो गए हैं।
Maiya Samman Yojana 9th Installment Release
मंईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त यानी अप्रैल महीने की पेमेंट अब रिलीज की जा चुकी है। सरकार ने मई महीने के आखिरी हफ्ते से लाभार्थियों के खातों में इस राशि को भेजना शुरू कर दिया है। पहले आठ किस्तें सफलतापूर्वक भेजी जा चुकी हैं और अब नौवीं किस्त की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन महिलाओं का डाटा पहले से अपडेट है और उनका DBT सक्रिय है, उन्हें पहले यह राशि प्राप्त हो रही है।

9वीं किस्त के ₹2500 खाते में जमा होना शुरू
अप्रैल महीने की 9वीं किस्त के ₹2500 की राशि अब लाभार्थियों के खाते में पहुंचनी शुरू हो गई है। जिन महिलाओं ने योजना के अंतर्गत सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से जमा कर दिए हैं और उनका आधार बैंक खाते से लिंक है, उनके खातों में यह राशि DBT के जरिए आ रही है। कुछ महिलाओं को SMS भी प्राप्त हो चुका है, जबकि कुछ को अगले कुछ दिनों में यह राशि मिल सकती है।
52.20 लाख महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी अप्रैल महीने की किस्त
43 लाख महिलाओ को मिलेंगे 2500 रूपये की राशि
इस बार राज्य सरकार की ओर से 9वीं किस्त के अंतर्गत करीब 43 लाख महिलाओं को ₹2500 की राशि भेजी जा रही है। यह राशि पूरे झारखंड राज्य की सभी जिलों की लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी जा रही है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सत्यापन के बाद ही यह राशि दी जाए ताकि कोई अपात्र महिला इसका लाभ न उठा सके। इसके अलावा जिन महिलाओं ने पिछली बार दस्तावेजों की गड़बड़ी के कारण किस्त नहीं पाई थी, और अब सब सही करवा लिया है, उन्हें भी इस बार की किस्त मिल सकती है।
Maiya Samman Yojana 9th Installment के लिए पात्रता
मंईयां सम्मान योजना से उन महिलाओं के खाते में 9वीं किस्त की राशि जमा हो रही है जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती है –
- लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला का नाम परिवार के राशन कार्ड में होना चाहिए।
- महिला का परिवार BPL श्रेणी या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आता हो।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।
- महिला के बैंक खाते में DBT सक्रिय होनी चाहिए।
- महिला का e-KYC और भौतिक सत्यापन पूरा होना चाहिए।
- महिला के परिवार का वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अप्रैल महीने के ₹2500 सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे, नई गाइडलाइन जारी
Maiya Samman Yojana 9th Installment Status Check कैसे करे?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में 9वीं किस्त की राशि आई है या नहीं, तो इसका सबसे आसान तरीका है कि आप मंईयां सम्मान योजना के आधिकारिक पोर्टल https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाएं। वहां पर आपको अपना आधार नंबर या आवेदन संख्या डालकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको “Payment Status” का विकल्प मिलेगा, जिसमें आप देख सकती हैं कि पैसा आपके खाते में आया है या नहीं।
अगर आपके पास नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप या UPI ऐप जैसे PhonePe, Paytm, Google Pay हैं, तो वहां से भी आप अपना बैंक बैलेंस और लेनदेन की जानकारी ले सकती हैं। इसके अलावा नजदीकी बैंक शाखा में जाकर पासबुक अपडेट करवाकर या मिनी स्टेटमेंट लेकर भी पता कर सकती हैं। अगर आपके मोबाइल नंबर बैंक से लिंक हैं, तो किस्त आते ही SMS अलर्ट भी आएगा। अगर SMS नहीं आया है तो ऊपर बताए किसी भी तरीके से जानकारी ले सकती हैं।