Maiya Samman Yojana 9th Installment Payment Update: इन 10 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये

Maiya Samman Yojana 9th Installment Payment Update: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना के तहत अब 9वीं किस्त की तैयारी पूरी हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल 2025 तक 9वीं किस्त की राशि पात्र महिलाओं के खातों में भेज दी जाएगी। खास बात यह है कि इस बार 10 जिलों की महिलाओं को पहले भुगतान किया जाएगा।

अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि आपका जिला इस लिस्ट में शामिल है या नहीं, तो यह लेख आपके लिए बेहद जरूरी है। यहाँ जानिए किन महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ, किस दिन तक पैसे आने की उम्मीद है और भुगतान की स्थिति कैसे चेक करें। तो अगर आप मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 9th Installment Payment Update Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana 9th Installment Payment Update
योजना का नाममंईया सम्मान योजना
किस्त संख्या9वीं किस्त
किस्त की राशि2500 रूपये
संभावित भुगतान तिथि15 अप्रैल 2025 तक
प्राथमिकता वाले जिले10 जिले (सूची नीचे दी गई है)
कुल लाभार्थी महिलाएं55 लाख से अधिक
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। सरकार इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते में 2500 रूपये जमा करती हैं। हाल में सरकार ने मंईया सम्मान योजना अंतर्गत छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त का भुगतान एक साथ किया है यानी की 7500 रूपये महिलाओं के खाते में जमा किए गए हैं।

जिन महिलाओं को 7500 रूपये की राशि मिल चुकी है उन्हें 9वी किस्त में 2500 रूपये मिलेंगे और जिनको 7500 रूपये नहीं मिले हैं उन्हें 9वी किस्त में एक साथ 10,000 रूपये की राशि प्राप्त होगी। हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 9वी किस्त का वितरण जल्द ही सरकार द्वारा किया जाएगा और पहले चरण में राज्य की 10 जिलों की महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा की जाएगी।

जिन महिलाओं को नहीं मिली 7500 रूपये की राशि, उन्हें अब ये करना होगा

इन 10 जिलों में मिलेगा पहले लाभ

राज्य सरकार ने इस बार कुछ विशेष जिलों को चुना है, जहां के महिलाओं को 9वीं किस्त के पैसे पहले भेजे जाएंगे। इन जिलों का चयन उनकी DBT तैयारी, फिजिकल वेरिफिकेशन की स्थिति और पहले चरणों की सफलता के आधार पर किया गया है। यह हैं वो 10 जिले जिन्हे पहले 9वी किस्त की राशि मिलेगी –

  1. जमशेदपुर
  2. धनबाद
  3. बोकारो
  4. जामताड़ा
  5. गुमला
  6. पाकुड़
  7. चतरा
  8. गढ़वा
  9. लोहरदगा
  10. सिमडेगा

इन जिलों में रहने वाली महिलाएं 9वीं किस्त की राशि सबसे पहले अपने बैंक खातों में प्राप्त करेंगी। शेष जिलों की महिलाओं को दुसरे चरण में 2500 रूपये की राशि भेजी जाएगी, जिसकी तारीख बाद में जारी होगी।

Maiya Samman Yojana 9th Installment Payment Status कैसे चेक करे?

अगर आप जानना चाहते हैं की 9वी किस्त की राशि आपके खाते में आई या नहीं तो इसका पेमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका बहुत ही सिंपल है। आप मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर भी भुगतान स्थिति को चेक कर सकती है।

इसके अलावा यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप बैलेंस की जानकारी निकाल सकती है। इन सब के अलावा जैसे ही आपके खाते में 9वी किस्त की राशि जमा होगी आपको SMS प्राप्त हो जाएगा। SMS आने के साथ ही आपके खाते में किस्त की राशि जमा हो जाएगी।

निष्कर्ष

मंईया सम्मान योजना के तहत 9वीं किस्त का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। अगर आप जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो जैसे प्राथमिक जिलों में रहती हैं, तो आपके खाते में पैसे सबसे पहले आएंगे। 15 अप्रैल तक सभी महिलाओं को 2500 रूपये की राशि मिलने की पूरी उम्मीद है।

अगर आपने आवेदन किया है लेकिन अब तक पैसे नहीं आए हैं, तो पोर्टल पर जाकर भुगतान की स्थिति जरूर चेक करें और अगर कोई त्रुटि हो तो तुरंत CSC सेंटर जाकर सुधार करवाएं। उम्मीद है इस पोस्ट में बताई जानकारी आपको पसंद आई होगी। पोस्ट पसंद आया तो दोस्त, रिश्तेदारों से शेयर करें और इसी तरह की और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon