Maiya Samman Yojana 9th Installment Not Received Ration Card 1 Mistake: झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहारा देने के लिए शुरू की गई मंईया सम्मान योजना ने अब तक लाखों महिलाओं की जिंदगी में बदलाव लाया है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने ₹2500 की सीधी सहायता दी जाती है, जो उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
अब तक 8 किस्तों की राशि महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है और मार्च महीने तक की राशि सभी लाभार्थियों को मिल चुकी है। फिलहाल अप्रैल महीने की किस्त का वितरण मई महीने में किया जा रहा है, जिससे महिलाओं के खातों में ₹2500 जमा हो रहे हैं। लेकिन कई महिलाओं को इस बार की किस्त नहीं मिल पाई है और इसकी वजह कोई बहुत बड़ी तकनीकी गड़बड़ी नहीं, बल्कि सिर्फ राशन कार्ड से जुड़ी एक छोटी सी चूक है।
यदि आप भी मंईया सम्मान योजना का लाभ ले रही हैं और आपको अप्रैल महीने की राशि अब तक नहीं मिली है, तो हो सकता है कि आपके राशन कार्ड में e-KYC अपडेट नहीं हुआ हो। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आखिर ये गलती क्या है, इसका असर कितना बड़ा है और कैसे इसे तुरंत ठीक करके ₹2500 की अगली किस्त पाई जा सकती है तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना, झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत राज्य की उन महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाते हैं जो पात्रता मानकों पर खरी उतरती हैं। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है ताकि किसी प्रकार की बिचौलिया व्यवस्था न रह सके और पैसे सीधा लाभार्थी तक पहुंचे।
मंईया सम्मान योजना का मुख्य लाभ यह है कि इससे महिलाओं को अपने छोटे मोटे खर्च चलाने में मदद मिलती है और उन्हें किसी के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। इस योजना की एक और खास बात ये है कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आसान रखी गई है, जिससे गांव-देहात की महिलाएं भी इसका फायदा ले सकें।
मंईया सम्मान योजना के जरिए अब तक करोड़ों रुपये की राशि राज्य की महिलाओं तक पहुंचाई जा चुकी है। हर महीने ₹2500 मिलने से महिलाएं बच्चों की पढ़ाई, दवा, राशन और छोटे व्यापार में भी पैसा लगा पा रही हैं। इस योजना की नियमित किस्तों ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
जिनको नहीं मिला ₹7500, उन्हें अब ₹10,000 मिलना शुरू, यहाँ से चेक करें स्टेटस
Maiya Samman Yojana 9th Installment Release
मंईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त अब अप्रैल महीने की है, जिसकी राशि ₹2500 है और इसका वितरण मई महीने से शुरू हो चुका है। झारखंड सरकार ने साफ किया है कि जिन महिलाओं के दस्तावेज सही हैं, उनके खाते में यह राशि जून के पहले सप्ताह से जमा की जा रही है। इस बार लगभग 52.20 लाख महिलाओं को यह सहायता राशि दी जानी है, जो पहले 56.61 लाख थी। यानी करीब चार लाख महिलाओं की संख्या इस बार कम हो गई है, और इसकी बड़ी वजह दस्तावेजों में त्रुटियां हैं, खासकर राशन कार्ड से जुड़ी है।
सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि जैसे ही पैसे खातों में जमा होंगे, लाभार्थियों को SMS के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी। अगर SMS नहीं आता है तो महिलाएं बैंक या CSC सेंटर पर जाकर अपना भुगतान स्टेटस चेक कर सकती हैं। अगर आपका नाम लाभार्थियों की सूची में था, फिर भी पैसे नहीं आए, तो अब समय है अपने दस्तावेज दोबारा जांचने का।
राशन कार्ड eKYC क्या है? और ये जरूरी क्यों है?
राशन कार्ड e-KYC, यानी इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी, एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत आपके राशन कार्ड को आधार कार्ड और बैंक खाते से लिंक किया जाता है और आपकी पहचान को डिजिटली वेरीफाई किया जाता है। झारखंड सरकार ने Maiya Samman Yojana के लाभार्थियों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो और सही व्यक्ति को ही योजना का लाभ मिले।
इस प्रक्रिया में आपके नाम, पता, उम्र, लिंग और बैंक खाते की पूरी जानकारी को आपके आधार से मिलान किया जाता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि एक ही व्यक्ति दो जगह से योजना का लाभ न उठा रहा हो और सारी जानकारी सत्य हो। अगर आपने अब तक अपने राशन कार्ड की e-KYC नहीं कराई है, तो आपके खाते में किस्त की राशि आना रुक सकता है। इसलिए अब समय है इसे तुरंत पूरा कराने का, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।
e-KYC ना होने पर क्या हो सकता नुकसान
अगर आपने अपने राशन कार्ड की e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले तो Maiya Samman Yojana की 9वीं किस्त की राशि ₹2500 आपके खाते में नहीं आएगी। इसके अलावा अगर आपने पहले भी 3 महीने की ₹7500 की किस्त नहीं ली है, तो वो रकम भी अटक सकती है।
सरकार की ओर से साफ किया गया है कि e-KYC न कराने वालों को मंईया सम्मान योजना की सूची से हटाया भी जा सकता है। इसका मतलब है कि अगर आपने समय रहते जरूरी सुधार नहीं किया तो भविष्य में इस योजना से वंचित रह सकते हैं। इसलिए यह सिर्फ एक सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक जरूरी कदम है, जो आपको योजना का पूरा फायदा दिला सकता है।
अब तक खाते में नहीं आये 2500 रूपये! तुरंत करें ये काम, हफ्ते भर में आयेंगे पैसे
करे e-KYC मिलेगा 2500 रूपये की राशि
अगर आप चाहते हैं कि मंईया सम्मान योजना की अगली किस्त आपके खाते में आए, तो आपको अपने राशन कार्ड की e-KYC तुरंत पूरी कर लेनी चाहिए। राज्य सरकार ने यह भी कहा है कि जिन महिलाओं ने अब जाकर e-KYC करवाई है, उन्हें पिछली बकाया राशि भी दी जाएगी। यानी इस बार आपके खाते में ₹2500 के साथ-साथ पिछली ₹7500 की राशि भी आ सकती है।
कुल मिलाकर, ₹10,000 तक की रकम सीधे आपके खाते में आने की संभावना है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपके सभी दस्तावेज समय रहते अपडेट हों। अगर आपने पहले गलती से e-KYC नहीं कराया था, तो चिंता न करें, अभी भी समय है। नजदीकी CSC सेंटर या जन सेवा केंद्र पर जाकर इसे पूरा करवा लें और अपने खाते में किस्त की राशि का इंतजार करें। यह काम जितनी जल्दी होगा, पैसे उतनी जल्दी आपके खाते में आएंगे।