Maiya Samman Yojana 9th Installment Not Receive: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मई महीने की किस्त यानी 9वीं किस्त की शुरुआत 30 मई से हो चुकी है, और जिन लाभुकों का सत्यापन पूरा हो गया है, उनके खातों में पैसे पहुंचने भी लगे हैं। हालांकि अब भी कई महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची है, जिससे उनमें चिंता की लहर दौड़ गई है।
ऐसे में एक बात स्पष्ट कर देना जरूरी है कि यह देरी तकनीकी कारणों और लाभुकों की अधिक संख्या की वजह से हो रही है, न कि किसी लाभ से वंचित करने की मंशा से। सरकार की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि सभी पात्र महिलाओं को 9वीं किस्त मिलेगी, बस थोड़ा इंतज़ार करना होगा। अगर आपने सभी जरूरी दस्तावेज पूरे कर लिए हैं और आपका आधार व राशन कार्ड अपडेट है तो यह पैसा ज़रूर आपके खाते में आएगा।
इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि Maiya Samman Yojana 9th Installment Not Receive से जुड़ी खबर कितनी सच्ची है, किसे कब तक पैसा मिलेगा और किन जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। ताकि किस्त की राशि बिना किसी रूकावट आपके खाते में जमा हो जाए। तो अगर आप मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी हुई है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 9th Installment Not Receive Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 9th Installment Not Receive |
योजना का नाम | मंईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
क़िस्त संख्या | 9वीं क़िस्त |
क़िस्त राशि | 2500 रुपये |
किसे मिलेगा लाभ | पात्र महिलाएं और बेटियाँ |
आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक ऐसी योजना है जो राज्य की बेटियों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने 2500 रूपये की एक निश्चित राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। मंईया योजना का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना और उन्हें अपने छोटे-मोटे खर्चों के लिए आत्मनिर्भर बनाना है।
इस योजना से लाखों बहनों को सीधा फायदा मिला है। खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाएं इस सहायता राशि का उपयोग अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। राज्य सरकार सरकार मंईयां सम्मान योजना की राशि सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाता है जिससे पारदर्शिता बनी रहती है। 8 किस्त की राशि जारी होने के बाद महिलाओं को अब 9वी किस्त की राशि भी मिलना शुरू हो गया है।
अप्रैल महीने के ₹2500 की राशि खाते में जमा होना शुरू, ऐसे चेक करें स्टेटस
9वीं किस्त के ₹2500 खाते में जमा होना शुरू
राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार से Maiya Samman Yojana की 9वीं क़िस्त ट्रांसफर करना शुरू कर दिया गया है। कई जिलों में लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज भी आने लगे हैं जिसमें खाते में 2500 रुपये जमा होने की सूचना है। एक साथ लाखों खातों में ट्रांजेक्शन किए जा रहे हैं जिसकी वजह से कुछ लाभार्थियों को देर भी हो सकती है।
विभाग ने जानकारी दी है कि जिनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पहले से पूरा है, उन्हें पैसे मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। कुछ लोगों को अभी मैसेज नहीं आया है या पैसा खाते में नहीं दिख रहा है, लेकिन यह प्रक्रिया लगातार जारी है। बैंकिंग दिन यानी सोमवार से लेकर शुक्रवार तक धीरे-धीरे बाकी लोगों को भी राशि मिल जाएगी।

Maiya Samman Yojana 9th Installment Not Receive
अगर आपके खाते में अभी तक Maiya Samman Yojana 9th Installment की राशि नहीं पहुंची है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार और सामाजिक कल्याण विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि सभी जिलों में बल्क ट्रांजेक्शन किए जा रहे हैं और लाभार्थियों की संख्या बहुत ज्यादा है। ऐसे में सिस्टम में लोड बढ़ने की वजह से कुछ को पहले पैसा मिल गया और कुछ को थोड़ी देरी से मिलेगा।
शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने की वजह से ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो जाती है। लेकिन सोमवार से जब बैंक खुलेंगे, तब तक सभी लाभार्थियों के खाते में पैसा पहुंचने की उम्मीद है। अगर आपने अपना आधार और राशन कार्ड सही तरीके से लिंक कर रखा है और दस्तावेजों में कोई गलती नहीं है तो निश्चित रूप से आपको 9वीं क़िस्त की राशि मिल जाएगी।
विभाग का कहना है कि अक्टूबर तक की क़िस्त की राशि पहले ही जिलों को भेज दी गई है और बजट की कोई कमी नहीं है। थोड़ी बहुत देर सिर्फ तकनीकी प्रक्रिया और कुछ दस्तावेजों की गलती की वजह से हो रही है। इसीलिए जिन लाभार्थियों को अभी पैसा नहीं मिला है, वे सोमवार या मंगलवार तक इंतजार करें।
बड़ी खुशखबरी! अगले 48 घंटे में खाते में जमा होंगे 5000 रूपये
Maiya Samman Yojana 9th Installment के लिए पात्रता
मंईयां सम्मान योजना के 9वी किस्त की राशि उन महिलाओं को दी जा रही है जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती है –
- लाभार्थी झारखंड राज्य की स्थायी निवासी महिला होनी चाहिए।
- आवेदिका की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- महिला का नाम परिवार के राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए।
- महिला बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
- आधार और राशन कार्ड में नाम और अन्य जानकारी एक जैसी होनी चाहिए।
- लाभार्थी का मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा होना चाहिए।
- योजना के लिए किए गए फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरी होनी चाहिए।
- पहले की क़िस्त में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।
अगर आप मंईयां सम्मान योजना के इन सभी शर्तों पर खरे उतरते हैं, तो निश्चित रूप से आपको 9वीं क़िस्त की राशि आपके खाते में मिल जाएगी। अगर फिर भी पैसा नहीं आता है तो आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र या प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही आप मंईयां सम्मान योजना की हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर कॉल कर शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।