Maiya Samman Yojana 9th Installment List Out: 9वी किस्त की लाभार्थी सूची जारी, 9 लाख महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500 रूपये

Maiya Samman Yojana 9th Installment List Out: झारखंड राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईया सम्मान योजना एक बार फिर से चर्चा में है, क्योंकि इसकी 9वीं किस्त की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इस बार की खास बात यह है कि 9 लाख महिलाओं को किस्त का पैसा नहीं मिलेगा, क्योंकि उनका डीबीटी अब तक सक्रिय नहीं हुआ है। पिछली बार 54 लाख महिलाओं को लाभ मिला था, लेकिन इस बार सरकार ने जिनके खाते में डीबीटी एक्टिव हैं, उनकी सूची जारी कर दी है।

महिलाओं के लिए यह एक जरूरी अपडेट है, ताकि वे समय रहते लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकें और किसी प्रकार की गड़बड़ी से बच सकें। राज्य सरकार की मंशा है कि जो भी महिलाएं सही समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी करती हैं, उन्हें समय पर पैसा मिले। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि महिलाएं खुद से जाकर लिस्ट देखें, चाहे ग्राम पंचायत कार्यालय में या फिर आधिकारिक वेबसाइट से।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तो अगर आप झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है और आप 9वी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही है तो आज का यह लेख आपके लिए ही है। यहां आप से आप मंईया सम्मान योजना से जुड़ी हर नई अपडेट की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं साथ ही 9वी किस्त की लाभार्थी सूची को आप आसानी से चेक कर सकते हैं तो लेख में आखिर तक बन रहे।

Maiya Samman Yojana 9th Installment List Out Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana 9th Installment List Out
योजना का नाममंईया सम्मान योजना
किस्त संख्या9वीं किस्त
किस्त की राशि₹2500 प्रति महिला
कुल महिलाएं54 लाख
इस बार की पात्र महिलाएं45 लाख
लाभ से वंचित महिलाएं9 लाख (DBT सक्रिय नहीं)
सूची देखने की सुविधापंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय और आधिकारिक वेबसाइट से
भुगतान तिथिअप्रैल 2025 के आखिरी सप्ताह तक
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

मंईया सम्मान योजना क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण की पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भरता बनाना है। इस योजना के तहत राज्य सरकार हर महीने पात्र महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक सहायता देती है। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जो ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं।

इससे महिलाओं को छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है और वे अपने परिवार में भी आर्थिक सहयोग कर पाती हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे जरूरी शर्त यह है कि महिला का नाम लाभार्थी सूची में होना चाहिए और उसका बैंक खाता DBT के माध्यम से जुड़ा होना चाहिए।

इन जिलों की महिलाओं को आज से मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये

Maiya Samman Yojana 9th Installment Update

मंईया सम्मान योजना के अब तक सरकार ने 8 किस्तों का भुगतान सफलतापूर्वक कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी किस्त की राशि ₹2500 तय की गई है। पिछली किस्त 54 लाख महिलाओं को मिली थी लेकिन इस बार 9 लाख महिलाएं किस्त से वंचित रह जाएंगी क्योंकि उन्होंने समय पर अपना DBT एक्टिव नहीं करवाया है।

राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि जिनका DBT एक्टिव है उन्हीं को किस्त मिलेगी। अच्छी बात ये है कि जिन महिलाओं के खाते सक्रिय हैं, उनके लिए लाभार्थी सूची जारी कर दी गई है। करीबन 9 लाख महिलाओं ने अपना डीबीटी चालू अभी तक नहीं करवाया है इसी कारण इन महिलाओं को 9वीं किस्त का भुगतान समय पर प्राप्त नहीं होगा।

9वीं किस्त की राशि कब मिलेगी?

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह तक 9वीं किस्त की राशि संबंधित खातों में भेज दी जाएगी। जिन महिलाओं का DBT चालू है और जिनका नाम लिस्ट में है उन्हें पैसा सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। जिनके खाते में कुछ तकनीकी समस्या है या दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें इस बार का लाभ नहीं मिलेगा।

इसलिए जिनका DBT चालू नहीं है वे समय रहते इसे चालू करा लें। बिना डीबीटी के अब महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा नहीं होगी अगर आपने अपना डीबीटी अभी तक चालू नहीं करवाया है तो आप 9वीं किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए डीबीटी इनेबल अपने बैंक ब्रांच में जाकर करवा सकते हैं।

किसे मिलेगा 9वीं किस्त की राशि का लाभ?

मंईया सम्मान योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका नाम लाभार्थी सूची में है और जिनका DBT खाता एक्टिव है। इसके साथ ही महिला राज्य की निवासी होनी चाहिए और उसने सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए हों। जिन महिलाओं ने फॉर्म भरने के बाद अपने बैंक खाते को DBT से लिंक नहीं किया है, उन्हें इस बार राशि नहीं दी जाएगी।

जिनका नाम पहले से सूची में था लेकिन खाते में गड़बड़ी के कारण पिछली किस्त नहीं मिली थी, उन्हें भी इस बार बाहर कर दिया गया है। ऐसी महिलाओं को सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात ही किस्त की राशि प्राप्त होगी। अगर आपका सत्यापन अभी भी अधूरा है तो आप प्रखंड कार्यालय या पंचायत कार्यालय से सत्यापन प्रक्रिया पूरा करवा सकते हैं।

मईयां सम्मान योजना 2500+2500 रुपये पाने के लिए तुरंत करें ये 4 जरूरी कार्य

Maiya Samman Yojana 9th Installment List को कैसे चेक करें?

मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी सूची यानी पेमेंट लिस्ट को चेक करने के दो तरीके हैं – पहला है ग्राम पंचायत या प्रखंड कार्यालय जाकर और दूसरा है आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से। पंचायत कार्यालय या प्रखंड कार्यालय में लिस्ट उपलब्ध करवा दी गई है, जहां से महिलाएं अपने नाम की जांच कर सकती हैं।

वहीं अगर आप ऑनलाइन तरीके से मैया सम्मान योजना के 9वी किस्त की लिस्ट को चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना होगा जहां आपको पेमेंट लिस्ट लिंक प्राप्त होगी। इसके बाद आपको फिर पूछे जाने वाले आवश्यक जानकारी को चयन करना है और फिर आपके एरिया का लिस्ट खुलेगा जिसमें आप अपना नाम देख सकती हैं।

अगर आपका नाम उसमें नहीं है तो हो सकता है कि DBT में कोई दिक्कत हो या फिर डॉक्यूमेंट अधूरे हों। ऐसे में डीवीटी इनेबल करने के बाद और सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपको किस्त की राशि प्राप्त होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon