Maiya Samman Yojana 9th Installment List Jari: 9वी किस्त के ₹2500 की राशि इन महिलाओं को मिलेगी, नई सूची जारी

Maiya Samman Yojana 9th Installment List Jari: झारखंड की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई मईयां सम्मान योजना अब एक बड़ी राहत बनती जा रही है। हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता से लाखों महिलाओं की छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी हो रही हैं। अब तक 8 किस्तों की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जा चुकी है और अब बारी है 9वीं किस्त की, जिसका महिलाएं लंबे समय से इंतजार कर रही थीं।

सरकार ने अब आखिरकार Maiya Samman Yojana 9th Installment List Jari कर दी है और इस बार करीब 54 लाख महिलाओं के खातों में सीधे ₹2500 ट्रांसफर किए जाएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि 9वीं किस्त कब मिलेगी, किन जिलों की महिलाओं को पहले चरण में इसका लाभ दिया जाएगा, और आप कैसे ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से यह लिस्ट और पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं तो लेख में आखिर तक बने रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana क्या है?

मईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसे राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे अपनी घरेलू और व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर ना रहें।

मईयां सम्मान योजना खासकर उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं और जिनके परिवार की सालाना आय सीमित है। इस योजना के अंतर्गत पहले महिलाओं को ₹1000 हर महीने दिए जाते थे लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया है। महिलाओं को अब तक 8 किस्त के पैसे मिल चुके हैं वही 9वीं किस्त की राशि जल्द ही जारी होने वाली है जिसकी लिस्ट भी जारी हो चुकी है।

Maiya Samman Yojana Payment Latest Update

मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अब तक महिलाओं को 8 किस्त की राशि मिल चुकी है और अब 9वी और 10वीं किस्त की राशि एक साथ मिलने वाली थी लेकिन हाल ही में विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं को इस बार केवल मई महीने में 9वीं किस्त की राशि दी जाएगी और मई महीने के किस्त जून महीने में जारी की जाएगी।

बता दे की 9वी किस्त की राशि को लेकर लगभग तैयारी पूरी हो चुकी है और करीब 54 लाख महिलाओं को लाभ दिया जाएगा जिसकी लिस्ट भी बन चुकी है जिसे प्रत्येक पंचायत में भेज दिया गया है। आप अपने पंचायत कार्यालय जाकर लिस्ट को चेक कर सकते हैं, साथ ही साथ आप आधिकारिक वेबसाइट से भी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती हैं।

मईयां सम्मान योजना से 2500+2500 रुपये पाने के लिए तुरंत करें ये 4 जरूरी कार्य

Maiya Samman Yojana 9th Installment List Jari

मईयां सम्मान योजना के 9वीं किस्त की राशि किन महिलाओं को दी जाएगी इसकी लिस्ट जारी हो चुकी है, जिसमें करीब 54 लाख महिलाओं के नाम शामिल हैं। इस सूची को राज्य के सभी पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक किया गया है। जिन महिलाओं के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें इस महीने की ₹2500 की राशि उनके बैंक खाते में मिलने वाली है।

9वी किस्त के ₹2500 की राशि इस दिन मिलेगी

मिली जानकारी के अनुसार, Maiya Samman Yojana 9th Installment की राशि 31 मई तक सभी लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। यानी अप्रैल महीने की किस्त, इस बार मई के अंत तक मिलेगी। अगर आपने फॉर्म में कोई गलती नहीं की है और बैंक खाता सक्रिय है, तो यह पैसा आपके खाते में अपने आप आ जाएगा।

Maiya Samman Yojana 9th Installment के लिए पात्रता

मईयां सम्मान योजना के 9वीं किस्त के ₹2500 की राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती है –

  • सबसे पहला तो महिला झारखंड की स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • लाभार्थी महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला का भौतिक सत्यापन पूरा होना चाहिए तभी लाभ मिलेगा।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
  • यदि परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या इनकम टैक्स दाता है, तो उस परिवार की महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिला के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार के पास कार जैसी चारपहिया गाड़ी नहीं होनी चाहिए।

Maiya Samman Yojana 9th Installment List चेक कैसे करें? (Online Process)

मईयां सम्मान योजना की 9वी किस्त की राशि राज्य की किन महिलाओं को दी जाएगी इसकी लिस्ट तैयार हो चुकी है। प्रत्येक पंचायत में लिस्ट को भेज दिया गया है, आप ग्राम पंचायत कार्यालय जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं, साथ ही आप प्रखंड कार्यालय जाकर भी लिस्ट को प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अगर आप आधिकारिक वेबसाइट से लिस्ट को चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे बताएं प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • लिस्ट चेक के लिए आप सबसे पहले मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद लॉगिन संबंधित लिंक प्राप्त होगा, जिस पर क्लिक कर मोबाइल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज कर आपको पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • लॉगिन के बाद “लाभार्थी सूची” या “Installment List” वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा जहां 9वीं किस्त की सूची उपलब्ध कराई गई है।
  • इसके बाद स्क्रीन पर PDF फाइल डाउनलोड का विकल्प मिलेगा जिसे खोलकर आप अपना नाम, आवेदन ID और बैंक विवरण देख सकते हैं।
  • यदि नाम लिस्ट में है तो समझिए ₹2500 की किस्त आपके खाते में जल्द भेज दी जाएगी।

महिलाओं के खाते में आज से 5000 रूपये किस्त जमा होना शुरू, ऐसे करें स्टेटस चेक

Maiya Samman Yojana 9th Installment Payment Status चेक कैसे करें?

मईयां सम्मान योजना के 9वी किस्त की राशि आपके खाते में जमा हुई या नहीं? आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर स्टेटस चेक कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आप Maiya Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद आपको लॉगिन संबंधित लिंक प्राप्त होगा जिस पर क्लिक कर पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • पोर्टल में लोगिन करने के बाद होम पेज पर आपको “Payment Status” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर उस पेज पर जाकर अपने आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर और Captcha को दर्ज करें और “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करें।
  • OTP आने के बाद उसे दर्ज करके वेरीफाई करें, जिससे आपकी भुगतान स्थिति स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
  • यहां आपको यह पता चल जाएगा कि 9th Installment की राशि भेजी गई है या अभी लंबित है।

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो आप सीधे अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय या बैंक शाखा में जाकर पूछताछ कर सकती हैं। वहां आप अपनी पासबुक अपडेट करवा सकती हैं, या बैंक स्टाफ से पूछ सकती हैं कि आपके खाते में ₹2500 की राशि आई है या नहीं। इसके अलावा अगर आपके पास नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, या SMS अलर्ट की सुविधा है, तो वहां से भी आप आसानी से जान सकती हैं कि पैसे आए हैं या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon