Maiya Samman Yojana 9th Installment List: झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सामाजिक-आर्थिक रूप से मज़बूती देने के लिए शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना लगातार चर्चा में है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि दी जाती है। अब तक लाखों महिलाएं इस योजना का लाभ ले चुकी हैं, और अब बारी है अप्रैल महीने की 9वीं किस्त की।
राज्य सरकार की ओर से मंईयां सम्मान योजना के 9वीं किस्त के लिए लाभुकों की नई सूची (Installment List) जारी कर दी गई है। जो महिलाएं इस बार की सूची में शामिल हैं, उन्हें अप्रैल माह की किस्त दी जाएगी। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि केवल वही महिलाएं इस सूची में जगह पा सकी हैं, जिन्होंने भौतिक सत्यापन, दस्तावेजों का मिलान और DBT एक्टिवेशन जैसे ज़रूरी शर्तें पूरी की हैं।
अगर किसी महिला का नाम इस लिस्ट में नहीं है, तो उसे अगली किस्त के लिए दस्तावेजों की जांच और सुधार कराना जरूरी होगा। आइए जानते हैं कि लिस्ट में नाम कैसे चेक करें और किन शर्तों को पूरा करने वाली महिलाओं को 9वीं किस्त मिलेगी। तो अगर आप मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 9th Installment List Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana 9th Installment List |
योजना का नाम | मंईयां सम्मान योजना |
किस्त संख्या | 9वीं किस्त (अप्रैल 2025) |
किसे मिलेगी राशि? | जिनका नाम लाभुक सूची में है |
राशि | ₹2500 |
सूची कैसे चेक करें? | ग्राम पंचायत कार्यालय, प्रखंड या आंगनवाड़ी केंद्र से |
टोल फ्री नंबर | 1800-890-0215 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई है राज्य की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल जिसके अंतर्गत महिलाओं के खाते में हर महीने ₹2500 जमा किए जाते हैं। शुरुआत में इस योजना से महिलाओं को ₹1000 प्रति माह मिलते थे परंतु 5वी किस्त से राशि को बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया है। अब तक राज्य सरकार ने 8 किस्तों का भुगतान कर दिया है ओर अब 9वी किस्त का भुगतान 15 अप्रैल तक होना है जिसकी लाभार्थी सूची जारी हो चुकी है।
Maiya Samman Yojana Ration: अब राशन कार्ड में नाम नहीं तो ₹2500 भी नहीं मिलेगा
Maiya Samman Yojana 9th Installment List
झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त की नई लाभुक सूची जारी कर दी है। यह लिस्ट पंचायत स्तर पर भेजी गई है और महिलाएं इसे अपने नजदीकी ग्राम पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय या आंगनवाड़ी केंद्र जाकर देख सकती हैं। लिस्ट में जिन महिलाओं का नाम है, उन्हें अप्रैल में ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
इन महिलाओं का नाम लिस्ट में शामिल
राज्य सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि इस बार की किस्त केवल उन्हीं महिलाओं को दी जाएगी जिन्होंने कुछ खास शर्तें पूरी की हैं। इनमें सबसे अहम नीचे निम्नलिखित हैं –
- यदि आपके द्वारा भौतिक सत्यापन पूरा किया गया है तो आपका नाम लिस्ट में शामिल होगा।
- यदि आपने अपना बैंक खाता आधार से लिंक करवा कर डीबीटी चालू करवा लिया है तो आपका नाम लिस्ट में शामिल होगा।
- राशन कार्ड और आधार में जानकारी एक जैसी है तो आपका नाम लिस्ट में होगा।
- अगर इन शर्तों में से कोई भी अधूरी है, तो आपका नाम लिस्ट से बाहर कर दिया गया होगा।
Maiya Samman Yojana: बैंक खाते को आधार से कैसे लिंक करें, जानें पूरी जानकारी
मंईयां सम्मान योजना 9वीं किस्त के लिए पात्रता
मंईयां सम्मान योजना के तहत 9वीं किस्त केवल उन्हीं महिलाओं को दी जा रही है, जो पूरी तरह से पात्रता पर खरी उतरी हैं। झारखंड सरकार द्वारा तय की गई पात्रता इस प्रकार है –
- महिला झारखंड राज्य की निवासी होनी चाहिए और उसका नाम राशन कार्ड में दर्ज होना जरूरी है।
- महिला का उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए और 50 वर्ष से कम होना चाहिए।
- आधार कार्ड और राशन कार्ड में एक जैसा नाम और जानकारी होनी चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और खाता सक्रिय होना चाहिए।
- आवेदन के समय दिया गया मोबाइल नंबर सही होना चाहिए, जिससे अपडेट्स मिलते रहें।
- महिला का भौतिक सत्यापन पूरा हुआ होना जरूरी है।
Maiya Samman Yojana 9th Installment List चेक कैसे करे?
कई महिलाएं अब यह जानना चाहती हैं कि लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें। तो आपको बता दें कि इस लिस्ट को ऑनलाइन पोर्टल पर जारी नहीं किया गया है, बल्कि इसे स्थानीय स्तर पर भेजा गया है। आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सूची को प्राप्त कर सकते हैं।
सूची को प्राप्त करने के बाद आप अपना नाम चेक करें यदि आपका नाम पाया गया तो आपको नवी किस्त के ₹2500 की राशि जरूरी प्राप्त हो जाएगी। और यदि आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो आपको 9वीं किस्त की राशि नहीं मिलेगी।
9वीं किस्त की राशि किन-किन महिलाओं को मिलेगी? जानिए डिटेल में
लिस्ट में नाम नहीं होने पर क्या करें?
अगर आपने मंईयां सम्मान योजना में आवेदन किया है और फिर भी आपका नाम 9वीं किस्त की सूची में नहीं है, तो यह चिंता की बात नहीं है। हो सकता है आपके दस्तावेज़ों में कोई त्रुटि हो या भौतिक सत्यापन अभी बाकी है। इस स्थिति में आप अपने सभी दस्तावेज़ों की जांच करें, खासकर आधार, राशन कार्ड और बैंक खाता। अगर कोई गलती है, तो RTPS या प्रखंड कार्यालय जाकर तुरंत सुधार करवाएं।
इसके अलावा भौतिक सत्यापन पूरा हुआ है या नहीं यह भी जरूर चेक करें, साथ ही साथ अपना डीबीटी स्टेटस चेक करें क्योंकि जिन महिलाओं का नाम सूची में शामिल है उन महिलाओं के सब कुछ सही पाया गया है और यदि आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो इसका मतलब आपके आवेदन में कुछ ना कुछ मिस्टेक है जिनको सुधार करने पर आप इस योजना का लाभ पाने के लिए योग्य हो जाएंगी।