Maiya Samman Yojana 9th and 10th Installment: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बार फिर से खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही Maiya Samman Yojana के तहत अब महिलाओं को एक साथ 2 किस्तों का भुगतान किया जाएगा। लंबे समय से जिन बहनों और बेटियों को किस्त का इंतजार था, उनका इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।
क्योंकि अब सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त की राशि रिलीज कर दिया है और महिला बाल विकास विभाग ने भी जिलों को निर्देश जारी कर दिया है कि राशि लाभुकों के खातों में भेजी जाए। अब तक की सबसे खास बात यह है कि इस बार दो महीने की राशि एक साथ भेजी जा रही है जिससे महिलाओं को थोड़ी राहत महसूस होगी।
मंईयां सम्मान योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच और पुष्टि के बाद भुगतान प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। विभाग का लक्ष्य है कि 19 मई से राशि ट्रांसफर शुरू हो जाए। यदि आप भी मंईयां योजना की लाभुक हैं या आवेदन किया है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Maiya Samman Yojana की 9th और 10th Installment से जुड़ी पूरी अपडेट क्या है, राशि कब से मिलना शुरू होगी और पात्रता क्या है तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana 9th and 10th Installment Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 9th and 10th Installment |
योजना | मंईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
किस्त | 9वीं और 10वीं किस् |
राशि भेजने की तिथि | 19 मई से |
लाभार्थी | 18 से 50 वर्ष की महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईयां सम्मान योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महिला सहायता योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने एक निश्चित धनराशि की सहायता देना है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा कर सकें।
योजना का फोकस उन महिलाओं पर है जिनके परिवार की आय कम है और जो सरकारी सेवा या आयकर दाता की श्रेणी में नहीं आती हैं। अब तक इस योजना से राज्य की महिलाओं 8 किस्तों की राशि प्राप्त हो चुकी हैं और जल्द ही ऐसी महिलाओं को 9वी और 10वीं किस्त के राशि ₹5000 एक साथ दी जाएगी।
51 लाख महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये, 5.46 लाख नाम कटा
Maiya Samman Yojana 9th and 10th Installment
मंईयां सम्मान योजना के तहत जिन महिलाओं 9वी और 10वीं किस्त का इंतजार था, उनके लिए यह खबर बहुत राहत देने वाली है कि सरकार अब योजना की दोनों किस्तों को एक साथ जारी करने जा रही है। लंबे समय से फंड की मंजूरी और तकनीकी कारणों की वजह से राशि अटकी हुई थी, लेकिन अब विभाग ने साफ कर दिया है कि सभी बाधाएं दूर कर दी गई हैं और अब भुगतान की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो चुकी है।
यह दोनों किस्तें मई और जून महीने की राशि के रूप में भेजी जाएंगी। जो भी महिलाएं मंईयां योजना की पात्रता में आती हैं और जिनके दस्तावेज सही हैं, उनके खाते में सीधे ₹5000 ट्रांसफर किए जाएंगे। कुछ लाभार्थियों को पुरानी बकाया राशि भी मिल सकती है, जिससे उनके खाते में अधिक रकम भी आ सकती है। सरकार ने साफ कर दिया है कि अब से हर महीने की 15 तारीख तक राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी, जिससे समय पर महिलाओं को लाभ मिल सके।
इस दिन से खाते में आनें लगेगी 9वीं और 10वीं किस्त
महिला बाल विकास विभाग की ओर से जिलों को स्पष्ट निर्देश मिल चुके हैं कि 9वीं और 10वीं किस्त का भुगतान जल्द शुरू किया जाए। विभाग के सचिव ने पत्र के माध्यम से सभी उपायुक्तों को आदेश दिया है कि सभी तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा कर लाभार्थियों के खातों में राशि भेजी जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो जाएगी और 24 मई तक अधिकतर लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।
महिलाओ को दो चरणों में मिलेगा पैसा
सरकार ने मंईयां सम्मान योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दो चरणों में भुगतान की योजना बनाई है। पहले चरण में उन महिलाओं को भुगतान किया जाएगा जिनके दस्तावेज पूरी तरह सही पाए गए हैं और जिनका डीबीटी एक्टिव है। ऐसे लाभार्थियों को 18 से 24 मई के बीच राशि प्राप्त हो जाएगी।
वहीं दूसरे चरण में उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा जिनके आवेदन में कुछ त्रुटियां थीं लेकिन अब वह सुधार चुकी हैं या जिनका खाता किसी तकनीकी कारण से भुगतान से छूट गया था। उनके लिए मई के आखिरी सप्ताह में विशेष भुगतान तिथि तय की जाएगी। इस तरह से सरकार यह सुनिश्चित करना चाह रही है कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।
महिलाओं को आज से एक साथ 5000 रुपये मिलना शुरू
एक साथ मिलेंगे 5000 या 12500 रूपये
Maiya Samman Yojana के तहत इस बार लाभुकों को दो किस्तों की राशि एक साथ मिलेगी, जिससे उनके खाते में ₹5000 सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। लेकिन जिन महिलाओं की पिछली किस्तें किसी कारण से रुकी हुई थीं, उन्हें ₹12500 तक की राशि एक साथ मिल सकती है।
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
- योजना का लाभ सिर्फ झारखंड राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को ही मिलेगा।
- महिला का उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई सदस्य अगर सरकारी सेवा में है तो वह भी इस योजना से बाहर मानी जाएगी।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए जिसमें DBT (Direct Benefit Transfer) की सुविधा चालू हो।
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरना जरूरी है, गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
- जिन महिलाओं के आवेदन फॉर्म में त्रुटियां पाई गई हैं, उन्हें सुधार कर दोबारा फॉर्म जमा करना होगा, तभी उन्हें राशि प्राप्त होगी।