Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Today Good News: एक साथ आएगी 9वीं और 10वीं किस्त, 1.33 खरब 63 करोड़ की राशि हुई स्वीकृत

Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Today Good News: झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे इंतजार और तमाम अटकलों के बाद आखिरकार मंईयां सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1.33 खरब 63 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी गई है। इस योजना के तहत झारखंड राज्य की 54 लाख लाभुक महिलाओं को दो किस्तों में ₹5000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

सरकार द्वारा यह राशि जिलेवार भेजी जा चुकी है और विभागीय सचिव ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं कि लाभुकों के खातों में शीघ्रता से भुगतान किया जाए। इस बार मंईयां सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त एक साथ भेजी जा रही है, जिससे लाभार्थियों को कुल ₹5000 की सीधी आर्थिक सहायता मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

विभाग ने दावा किया है कि मंईयां सम्मान योजना को हर महीने की 15 तारीख तक सभी लाभुकों के खाते में पहुंचाने का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। इस फैसले से जहां लाभुक महिलाओं को सीधा फायदा मिलेगा वहीं सरकार की छवि को भी मजबूती मिलेगी, क्योंकि विपक्ष लगातार इस योजना में देरी को लेकर सरकार को घेर रहा था।

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मंईयां सम्मान योजना की किस्त कब आएगी, ओर पहले किन जिलों से शुरुआत होगी, कितना पैसा किसे मिलेगा और किन महिलाओं को अभी भी इंतजार करना पड़ सकता है। संपूर्ण जानकारी बताएंगे तो आप लेख में आखिर तक बन रहे।

Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Today Good News Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Today Good News
योजना का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
वर्ष 2025-26
कुल स्वीकृत राशि ₹1.33 खरब 63 करोड़
लाभुकों की संख्या 54 लाख महिलाएं
किस्तों की संख्या 9वीं और 10वीं
कुल भुगतान राशि ₹5000 प्रति लाभुक
वितरण की शुरुआत 18 मई 2025 के बाद
आधिकारिक वेबसाइट Click Here

मंईयां सम्मान योजना क्या है?

मंईयां सम्मान योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा चलाई कर ही राज्य की गरीब महिलाओं के लिए एक आर्थिक सहायता योजना है। सरकार इस योजना से राज्य की 18 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि प्रदान कर रही है। शुरुआत में इस योजना से महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये प्राप्त होते थे,

लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद सरकार ने इस योजना के राशि को बढ़ाकर ₹2500 कर दिया है। अब तक महिलाओं को 8 किस्त की राशि मिल चुकी है अब महिलाओं को 9वीं और 10वीं किस्त की राशि का इंतजार है जो जल्द ही खाते में जमा होगी।

5000 या 12500 रुपये की राशि दो चरणों में मिलेगा, 51 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

सरकार ने जारी की किस्त, सभी जिलों को भेजी गई राशि

राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की पारदर्शिता और तीव्रता को ध्यान में रखते हुए 1.33 खरब 63 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करते हुए उसे झारखंड के सभी 24 जिलों में भेज दिया है। प्रत्येक उपायुक्त को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि लाभुकों को शीघ्र भुगतान किया जाए। यह राशि दो किस्तों के रूप में ₹5000 के पैकेज में ट्रांसफर होगी।

9वीं और 10वीं किस्त की राशि इस दिन मिलेगी

विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त 18 तारीख के बाद लाभुकों के खातों में भेजनी शुरू की जाएगी। सबसे पहले राजधानी रांची से भुगतान की शुरुआत होगी और फिर चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य में ट्रांसफर किया जाएगा।

जिलेवार भेजे जाएंगे बल्क SMS

भ्रम और अफवाहों से बचने के लिए सरकार ने फैसला किया है कि मंईयां सम्मान योजना से संबंधित बल्क SMS भेजे जाएंगे, जिसमें लाभुकों को यह जानकारी दी जाएगी कि उनके खाते में पैसा आ चुका है या नहीं। इससे उन्हें बार-बार बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी और सारी जानकारी मोबाइल पर ही मिल जाएगी।

क्यों हुई थी देरी? विभाग ने बताई वजह

बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मंईयां सम्मान योजना में देरी के पीछे तकनीकी और प्रशासनिक त्रुटियां थीं। लाखों लाभुकों का डेटा अपडेट करना, सत्यापन करना और फंड रिलीज की प्रक्रिया में कुछ अड़चनें आई थीं। हालांकि अब स्थिति सामान्य हो चुकी है और भविष्य में हर महीने की 15 तारीख तक भुगतान सुनिश्चित करने की कार्य योजना तैयार की गई है।

51 लाख महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये, 5.46 लाख नाम कटा

2 लाख महिलाओं को नहीं मिलेंगे राशि

इस समय झारखंड की करीब 2 लाख से अधिक महिलाएं ऐसी हैं जिनका डेटा या दस्तावेज सत्यापित नहीं हुआ है। ऐसे लाभुकों के खाते में इस बार पैसा नहीं भेजा जाएगा। लेकिन विभाग ने कहा है कि सत्यापन की प्रक्रिया जारी है और जैसे ही यह पूरा होगा, उन महिलाओं को भी भुगतान किया जाएगा।

5000 की राशि एक साथ महिलाओं को मिलेगी

मंईयां सम्मान योजना की दो किस्तें (9वीं और 10वीं किस्त) इस बार एक साथ भेजी जाएंगी। इसका मतलब यह है कि लाभुक महिलाओं के खाते में ₹2500 + ₹2500 = ₹5000 की राशि एक साथ ट्रांसफर होगी। इससे पहले कई महिलाओं को सिर्फ एक किस्त ही मिली थी, लेकिन अब सरकार डबल भुगतान कर रही है ताकि पिछली देरी की भरपाई की जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon