Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मंईया सम्मान योजना” से जुड़ी नई अपडेट आई है यह अपडेट राज्य की लाभार्थी महिलाओं की उम्मीदों को एक बार फिर से जगा दिया है। जो महिलाएं इस योजना के तहत 2500 रुपये की मासिक सहायता प्राप्त कर रही थीं, अब उनके लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।
अब मई महीने के पहले सप्ताह में महिलाओं को दो किस्तों की राशि एक साथ मिलने वाली है यानी कुल 5000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। यह खबर उन लाखों महिलाओं के लिए राहत की सांस जैसी है, जो बीते कुछ दिनों से 9वीं किस्त का इंतजार कर रही थीं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर अब विभाग तेजी से लाभार्थियों का वेरिफिकेशन कर रहा है और जिनका डाटा होल्ड में था, उन्हें भी जल्द लाभ देने की तैयारी की जा रही है। अगर आपने भी मंईया सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है या पहले से लाभार्थी हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद जरूरी है। यहां जानिए पूरी डिटेल्स में किस दिन आएगा पैसा, किन्हें मिलेगा लाभ और महिलाओं के किन दस्तावेज़ों की जांच चल रही है।
मंईया सम्मान योजना क्या है?
झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईया सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि प्रदान करना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन में सुधार लाना है।
मंईया सम्मान योजना के तहत अब तक लाखों महिलाएं लाभ प्राप्त कर चुकी हैं और यह राज्य की सबसे चर्चित योजनाओं में से एक बन गई है। खास बात यह है कि सरकार इसे पूरी तरह DBT के माध्यम से संचालित कर रही है, जिससे लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में पैसे मिलते हैं। यह योजना उन महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है जिनके पास कोई अन्य आय का स्रोत नहीं है।
अब सरकार द्वारा मंईया सम्मान योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय-समय पर सूची को अपडेट किया जा रहा है और फर्जी लाभार्थियों को हटाया भी जा रहा है। इसी क्रम में अब 9वीं और 10वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
9वीं और 10वीं किस्त इस दिन मिलेगी
मंईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त का इंतजार कर रही लाखों महिलाओं के लिए यह जानकारी किसी खुशखबरी से कम नहीं है। अब इस महीने यानी मई के पहले सप्ताह में सरकार एक साथ 9वीं और 10वीं किस्त की राशि लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करने जा रही है। इसका मतलब है कि महिलाओं को एक बार में ₹5000 की राशि मिलेगी।
इस देरी का मुख्य कारण महिलाओं के आवेदन होल्ड पर चले जाना है। साथ ही साथ लाखों महिलाओं का DBT चालू न होना है। हाल ही में मिली रिपोर्ट के अनुसार राज्य की लगभग 3 लाख महिलाओं के आवेदन होल्ड पर है जिनको अभी भी 6वीं 7वीं ओर 8वीं किस्त का भुगतान नहीं मिला है। जल्द ही उनके आवेदन को सुधार कर इन्हें किस्त की राशि दी जाएगी, फिर सरकार 9वीं और 10वीं किस्त का भुगतान करेगी।
9वी और 10वीं किस्त के लिए पात्रता
मंईया सम्मान योजना की 9वी और 10वीं किस्त का भुगतान बहुत ही जल्द किया जाएगा। यह राशि उन महिलाओं को प्राप्त होगी जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती है –
- महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी उसे 9वी और 10वीं किस्त के लिए पात्र मानी जाएगी।
- महिला झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना जरूरी है, तभी उसे 9वी और 10वीं किस्त की राशि प्राप्त होगी।
- महिला का नाम बीपीएल या अंत्योदय राशन कार्ड में होना चाहिए, अन्यथा उसका आवेदन अस्वीकृत किया जा सकता है।
- महिला विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या गरीब परिवार से होनी चाहिए, यह योजना विशेष रूप से इन्हीं के लिए है।
- महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, तभी उसे 9वी और 10वीं किस्त का लाभ मिलेगा।
मंईया सम्मान योजना की लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
मंईया सम्मान योजना के नौवीं और दसवीं किस्त का भुगतान राज्य की उन महिलाओं को किया जाएगा जिनका नाम इस योजना की लिस्ट में शामिल है। लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में जाना होगा, क्योंकि लाभार्थी सूची वहीं उपलब्ध रहती है। फिर आपको योजना से संबंधित अधिकारी से लाभार्थी सूची दिखाने का अनुरोध करना है और फिर उसमें अपना नाम देखना है।
सूची में अपना नाम, आवेदन संख्या और बैंक खाता की स्थिति को ध्यानपूर्वक जांचें। अगर आपका नाम सूची में नहीं है और आपने आवेदन किया था, तो आपको अपने दस्तावेजों की जांच करवानी होगी। जिसके लिए संबंधित अधिकारी से मिलकर त्रुटियों को सुधारें, ताकि अगली किस्त में आपका नाम शामिल किया जा सके।