Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment 2025: झारखंड की लाखो महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। हेमंत सरकार की ओर से चलाई जा रही मईयां सम्मान योजना के तहत अब एक साथ दो किस्तें यानी 9वीं और 10वीं किस्त महिलाओं को दी जाने वाली हैं। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की किस्त मिलती है,
लेकिन इस बार अप्रैल की किस्त में देरी के चलते मई में दोनों किस्तें एक साथ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएंगी। मईयां सम्मान योजना का लाभ राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को दिया जाता है ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। अब तक लाखों महिलाएं इस योजना का फायदा ले चुकी हैं और हर महीने समय पर उनके खाते में सहायता राशि दी जाती है।
पर इस बार कुछ तकनीकी कारणों और वेरिफिकेशन प्रोसेस के चलते अप्रैल की किस्त रुकी रही, जिसे मई में 10वीं किस्त के साथ जोड़कर भेजा जाएगा। अगर आप जानना चाहते हैं कि 5000 रुपये की यह राशि कब और किन महिलाओं को मिलेगी, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही जरूरी है। यहाँ हम आपको हर वह जानकारी देंगे जो आपको किस्त पाने में मदद करेगी तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment 2025 Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment 2025 |
योजना | मईयां सम्मान योजना |
संचालक | झारखंड राज्य सरकार |
लाभार्थी | राज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाएं |
किस्त राशि | 2500 रुपये प्रति माह |
9वीं और 10वीं किस्त की राशि | 5000 रुपये |
किस्त की तिथि | मई 2025 का पहला सप्ताह (संभावित) |
आधिकारिक पोर्टल | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईयां सम्मान योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए शुरू की गई एक विशेष पहल है। इस योजना का उद्देश्य है राज्य की गरीब, असहाय और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता देना ताकि वे अपने घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य आदि जरूरतों को खुद पूरा कर सकें।
इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु की महिलाएं जो न तो टैक्स पेयर हैं और न ही किसी सरकारी सेवा में हैं, उन्हें लाभार्थी के तौर पर जोड़ा जाता है। योजना की शुरुआत के बाद से लाखों महिलाएं इससे जुड़ चुकी हैं और उन्हें हर महीने सीधे उनके बैंक खातों में DBT के जरिए पैसा ट्रांसफर किया जाता है।
यह योजना राज्य सरकार के डिजिटल अभियान का भी एक हिस्सा है, जिसमें सभी लाभार्थियों की पूरी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाती है और सारा काम पारदर्शी तरीके से किया जाता है। अब तक राज्य सरकार ने 8 किस्तों का भुगतान कर दिया है और अब 9वी और 10वीं किस्त का भुगतान एक साथ होने वाला है।
इन जिलों की महिलाओं को आज से मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment 2025
मईयां सम्मान योजना को लेकर हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 9वीं किस्त अप्रैल में मिलनी थी लेकिन कुछ तकनीकी कारणों जैसे डीबीटी सक्रिय ना होना, फिजिकल वेरिफिकेशन अधूरा रह जाना और कुछ फॉर्म में सुधार बाकी होने के कारण भुगतान नहीं हो पाया। ऐसे में अब राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब मई महीने में 9वीं और 10वीं किस्त दोनों को एक साथ लाभार्थियों के खाते में भेजा जाएगा।
यह राशि कुल 5000 रुपये होगी, जिसमें अप्रैल और मई की किस्त शामिल है। इसका स्थानांतरण मई के पहले सप्ताह तक कर दिया जाएगा। हालांकि जिन महिलाओं का फिजिकल वेरिफिकेशन, डीबीटी या फॉर्म करेक्शन का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें यह किस्त नहीं मिलेगी। इसलिए महिलाओं को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द अपने पंचायत कार्यालय या प्रखंड कार्यालय जाकर आवश्यक अपडेट पूरा कर लें।
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये
मईयां सम्मान योजना से 5000 रूपये की राशि का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो योजना की तय की गई पात्रता को पूरा करती हैं। इसके लिए सबसे पहले महिला का झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा महिला और उनके परिवार की आय से संबंधित कुछ शर्तें भी रखी गई हैं।
यदि महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य टैक्स पेयर है या सरकारी नौकरी में है, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए और महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। जिनके पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) है, वे भी इस योजना से बाहर होंगे।
सरकार का मकसद यह है कि इस योजना का फायदा सिर्फ उन्हीं जरूरतमंद महिलाओं को दिया जाए जो वास्तव में इसकी हकदार हैं। अगर आप इन पत्रताओं को पूरा करती हैं फिर भी अगर आपने अभी तक अपना डीबीटी चालू नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में आप जल्द से जल्द अपना डीबीटी चालू करवा ले जो आप अपने बैंक में जाकर पूरा कर सकते हैं।
5000 रूपये की राशि पाने के लिए जरूरी कार्य
बहुत सी महिलाओं को यह जानकारी नहीं होती कि उन्हें सिर्फ आवेदन भरने से ही नहीं, बल्कि कुछ और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ही योजना का लाभ मिल सकता है। जैसे कि सबसे जरूरी है DBT को एक्टिव करना। अगर आपके बैंक खाते में DBT चालू नहीं है तो आपको योजना की किस्त नहीं मिलेगी। इसके अलावा, फिजिकल वेरिफिकेशन कराना भी अनिवार्य है। पंचायत स्तर पर अधिकारी घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करते हैं कि महिला पात्र है या नहीं।
अगर किसी महिला का यह सत्यापन अधूरा है तो उनकी किस्त अटक सकती है। फॉर्म भरते समय हुई किसी भी गलती को सुधारना बहुत जरूरी है। अगर आधार नंबर, बैंक डिटेल्स या नाम में कोई त्रुटि है तो सिस्टम किस्त ट्रांसफर नहीं करेगा। इन सभी चीजों को समय पर ठीक कर लेना चाहिए ताकि 9वीं और 10वीं किस्त की कुल राशि 5000 रुपये का लाभ लिया जा सके।
लाभार्थी महिलाओं को अब 5000 रुपये इस दिन मिलेंगे
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Status कैसे चेक करें?
अगर आपने मईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं, तो आप ऑनलाइन पोर्टल से इसकी जानकारी पा सकते हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहाँ जाकर लॉगिन करना होगा और फिर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले सेक्शन में जाना होगा।
- यहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालना होगा और एक OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने यह जानकारी खुल जाएगी कि आपकी कितनी किस्तें आई हैं, कब ट्रांसफर हुई हैं और अगर कोई किस्त रुकी हुई है तो उसका कारण क्या है।
निष्कर्ष
मईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत है जो उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में 2500 रुपये देती है। इस बार सरकार ने अप्रैल और मई की दो किस्तों को एक साथ जोड़कर देने का फैसला किया है जो कि कुल मिलाकर 5000 रुपये की राशि बनती है। यह राशि मई के पहले सप्ताह में महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी, बशर्ते सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हों।
इसलिए यदि आप लाभार्थी हैं तो सुनिश्चित करें कि आपका DBT चालू हो, फिजिकल वेरिफिकेशन हो चुका हो और आवेदन में कोई गलती न हो। तभी आपको समय पर पैसा मिलेगा। अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है तो जल्दी करें, क्योंकि सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं तक यह मदद पहुँचाना है।