Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Kist Update: झारखंड सरकार की तरफ से चलाई जा रही “मंईया सम्मान योजना” इस वक्त राज्य की लाखों महिलाओं के लिए उम्मीद की एक नई किरण बन गई है। अगर आप इस योजना की लाभार्थी हैं और अब तक आपको 9वीं किस्त यानी अप्रैल महीने की राशि नहीं मिली है, तो अब आपको चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन महिलाओं को अप्रैल (9वीं किस्त) का पैसा नहीं मिला है, उन्हें जून महीने में आने वाली 10वीं और 11वीं किस्त के साथ मिलाकर कुल 7500 रुपये दिए जाएंगे।
मंईया सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें हर महीने आर्थिक मदद देकर उनके घर खर्च और जरूरतों को पूरा करने में सहयोग देना। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और आप 9वी किस्त के लाभ से वंचित है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको फिर से एक साथ ₹7500 की राशि प्राप्त होने वाली है।
Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Kist Update Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Kist Update |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
किस्त | 9वीं, 10वीं और 11वीं किस्त |
कुल राशि | 7500 रुपये |
भुगतान तारीख | 15 जून से 30 जून के बीच |
लाभार्थी की संख्या | लगभग 52.20 लाख महिलाएं |
ऑफिशियल पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक विशेष पहल है जिसके तहत राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें अपने परिवार के खर्चों को पूरा करने में मदद देना है। अब तक Maiya Samman Yojana के अंतर्गत महिलाओं को 8 किस्तों में पैसे दिए जा चुके हैं और अप्रैल की 9वीं किस्त दी जा रही है।
वहीं, सरकार ने यह भी साफ किया है कि जून महीने में 10वीं और 11वीं किस्त की राशि भी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। ऐसे में जिन महिलाओं को पिछली किस्त नहीं मिली है, उन्हें 7500 रुपये एक साथ मिलेंगे। इस तरह यह योजना महिलाओं के लिए राहत और आत्मनिर्भरता दोनों का जरिया बनती जा रही है।
अप्रैल की किस्त से वंचित महिलाओं को इस दिन तक मिलेगा 2500 रूपये
Maiya Samman Yojana 9th Kist Release
झारखंड सरकार की तरफ से 9वीं किस्त यानी अप्रैल महीने की राशि का वितरण मई के अंत और जून की शुरुआत में शुरू किया गया है। जिन महिलाओं ने e-KYC, आधार लिंकिंग और NPCI मैपिंग जैसे जरूरी काम पूरे कर लिए हैं, उनके खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं। बहुत सी महिलाओं को ये राशि पहले ही मिल चुकी है और बाकी लाभार्थियों को कुछ ही दिनों में 2500 रुपये मिल जाएंगे।
अगर किसी महिला को SMS नहीं आया है तो वह पोर्टल या बैंक पासबुक की मदद से भी स्टेटस चेक कर सकती हैं। सरकार इस बार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि किसी भी पात्र महिला को योजना का लाभ मिलने में देरी न हो। इसी वजह से जिनका पैसा रुका हुआ है, उन्हें अगली किस्तों के साथ भुगतान देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
जिनको 2500 नहीं मिले उन्हें एक साथ मिलेंगे 7500 रुपये
राज्य सरकार की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन महिलाओं को अभी तक 9वीं किस्त की राशि यानी अप्रैल महीने का पैसा नहीं मिला है, उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार अब इस प्रक्रिया में है कि जून महीने के अंत तक 10वीं और 11वीं किस्त की राशि भी ट्रांसफर कर दी जाए। ऐसे में जो महिलाएं अब तक वंचित थीं, उन्हें 2500+2500+2500 यानी पूरे 7500 रुपये एक साथ दिए जाएंगे।
10वीं 11वीं किस्त के 5000 रूपये इन महिलाओं को मिलेंगे, ऐसे चेक करें लिस्ट
Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Kist के लिए पात्रता
- मंईया सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को ही मिलेगा।
- महिला की उम्र 18 साल से 50 साल के बीच होनी चाहिए, इससे अधिक या कम उम्र वाली महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- जिस परिवार में महिला रहती है उसकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए, जिससे ये साफ हो कि महिला आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से है।
- परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर 4 पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) रजिस्टर्ड नहीं होना चाहिए, अन्यथा वह परिवार योजना के लिए अपात्र माना जाएगा।
- महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए, क्योंकि योजना केवल गरीब तबके के लिए है।
- महिला के नाम से बैंक खाता अनिवार्य है और उसमें DBT सुविधा चालू होनी चाहिए, ताकि पैसा सीधे उसी खाते में भेजा जा सके।
- महिला का आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए, क्योंकि बिना इसके DBT में बाधा आ सकती है।
- अंत में, महिला का नाम ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय द्वारा तैयार लाभार्थी सूची में होना जरूरी है। अगर आपका नाम सूची में नहीं है, तो किस्त मिलना मुश्किल हो सकता है।