Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना अब एक बार फिर से चर्चा में आ गई है क्योंकि जून महीने में महिलाओं को एक साथ 3 किस्तों की राशि मिलने जा रही है। जिन महिलाओं को अप्रैल महीने की 9वीं किस्त अब तक नहीं मिली है, उन्हें अब मई और जून की 10वीं और 11वीं किस्त के साथ एकमुश्त ₹7500 की राशि दी जाएगी।
यह राहत भरी खबर लाखों महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली है क्योंकि लंबे समय से कई लाभार्थी राशि मिलने का इंतजार कर रही थीं। सरकार की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन लाभार्थी महिलाओं ने e-KYC, आधार लिंकिंग और NPCI मैपिंग जैसे ज़रूरी स्टेप्स पूरे कर लिए हैं, उन्हें बिना किसी रुकावट के ₹2500 प्रति माह के हिसाब से तीनों महीनों की राशि मिलेगी।
वहीं कुछ महिलाओं को दस्तावेजों में गलती के कारण इस बार भी लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में अगर आप भी यह जानना चाहती हैं कि आपको Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment का पैसा मिलेगा या नहीं, और अगर मिलेगा तो कब और कैसे, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है तो लेख अंत तक ज़रूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
किस्त | 9वीं, 10वीं और 11वीं |
कुल भुगतान राशि | ₹7500 (तीनों किस्तें एक साथ) |
संभावित भुगतान तारीख | 15 से 30 जून के बीच |
लाभार्थियों की संख्या | लगभग 52 लाख महिलाएं |
आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत चयनित महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। यह रकम महिलाओं की घरेलू ज़रूरतों को पूरा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी जाती है।
मंईया सम्मान योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई बिचौलिया नहीं होता और DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधी राशि पहुंचाई जाती है। अब तक 8 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और अब 9वीं, 10वीं और 11वीं किस्त देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
2500 रुपये की राशि आपको क्यों नहीं मिली, यहां जानिए वजह
Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment
अप्रैल, मई और जून महीने की 3 किस्तें यानी Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment की राशि अब एक साथ लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी जा रही है। जिन महिलाओं को अप्रैल की राशि अब तक नहीं मिली थी, उनके लिए यह सुनहरा मौका है क्योंकि अब उन्हें एक बार में ₹7500 मिलने वाला है।
सरकार ने इस बार सभी लंबित भुगतान को एक साथ क्लियर करने का फैसला लिया है ताकि लाभार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। यह कदम राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है।
Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment Date
सरकार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment Date को लेकर संकेत मिल चुके हैं। जून के मध्य यानी 15 जून से पहले पहली किस्त का भुगतान शुरू हो चुका है और जिन महिलाओं के दस्तावेज पूरे हैं, उन्हें 30 जून तक ₹7500 की राशि प्राप्त हो जाएगी।
इस बार 3 किस्तों को एक साथ ट्रांसफर किया जा रहा है ताकि पिछली पेंडिंग राशि भी क्लियर हो जाए। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और आपका नाम पात्र सूची में शामिल है, तो आपको इस महीने के अंत तक यह राशि मिलने की पूरी उम्मीद है।
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे 7500 रूपये
इस बार Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment सिर्फ उन्हीं महिलाओं को दी जा रही है, जिनका आवेदन पूर्ण रूप से वैध है। यानी जिन महिलाओं ने अपने दस्तावेजों में किसी तरह की गलती नहीं की है, जिन्होंने e-KYC प्रक्रिया पूरी की है, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं और NPCI मैपिंग भी हो चुकी है केवल उन्हें ही यह ₹7500 की राशि दी जाएगी।
जिन लाभार्थियों ने आवेदन में राशन कार्ड या आधार कार्ड में गड़बड़ी कर दी थी या फिर अभी तक कोई भी डॉक्यूमेंट सबमिट नहीं किया है, उन्हें इस बार की किस्त नहीं मिलेगी। राज्य सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि जो महिलाएं मंईया सम्मान योजना के नए दिशा-निर्देशों का पालन कर रही हैं, उन्हें ही यह लाभ मिलेगा।
मईयां सम्मान योजना से आपको 2500 रूपये मिला या नहीं, यहां से ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस
मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
मंईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिला को झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना आवश्यक है। महिला का उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला के पास राशन कार्ड होना चाहिए जिसमें उसका नाम दर्ज होना जरूरी है। महिला का बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और वह आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए जिसमें NPCI मैपिंग अनिवार्य है ताकि DBT सफल हो सके।
अगर महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी। साथ ही लाभार्थी महिला का नाम ग्राम पंचायत या नगरी निकाय द्वारा तैयार की गई लाभार्थी सूची में होना चाहिए। इसके अलावा, आवेदन के दौरान दिए गए दस्तावेजों की वैधता भी जांची जाती है। यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो लाभ मिलने में बाधा आ सकती है।
Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment Payment Status चेक कैसे करें?
अगर आपने मंईया सम्मान योजना के तहत आवेदन किया था और अब जानना चाहते हैं कि आपको ₹7500 की 3 किस्तों की राशि मिली या नहीं, तो इसका स्टेटस चेक करना बेहद आसान है। सबसे पहले आप mmmsy.jharkhand.gov.in पोर्टल पर जाएं और वहां लॉगिन सेक्शन में जाएं। वहां अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर दर्ज करें।
इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे वेरीफाई करते ही आपको अपनी भुगतान स्थिति दिखाई दे जाएगी। वहीं अगर आपको SMS नहीं मिला है तो आप अपने बैंक पासबुक को अपडेट करवा सकते हैं या फिर नेट बैंकिंग, Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे ऐप के माध्यम से भी स्टेटस की पुष्टि कर सकते हैं। अगर फिर भी जानकारी नहीं मिलती तो आप संबंधित पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।