Maiya Samman Yojana 7500 Payment Failure List: किस कारण आपको 7500 रूपये नहीं मिला, यहां चेक करें पेमेंट फैलियर लिस्ट

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Failure List: अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाले ₹7500 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब तक आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है। सरकार की तरफ से “Maiya Samman Yojana 7500 Payment Failure List” जारी कर दी गई है, जिसमें उन महिलाओं का नाम शामिल है जिनका पेमेंट किसी वजह से फेल हो गया है।

ऐसे में अगर आपको भी अभी तक राशि नहीं मिली है तो घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सही तरीके से चेक करना चाहिए कि आखिर आपके साथ किस वजह से पेमेंट फेल हुआ है। कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से पैसा अटक जाता है जैसे आधार कार्ड में गलती, बैंक खाते में गड़बड़ी या फिर पोर्टल पर जानकारी का सही से अपडेट न होना।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि योजना क्या है, इसका उद्देश्य और लाभ क्या है, पैसा क्यों अटका और आप कैसे “Maiya Samman Yojana 7500 Payment Failure List” को स्टेप बाय स्टेप चेक कर सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं पूरी जानकारी विस्तार से।

मंईयां सम्मान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इस योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। हाल ही में सरकार ने एक साथ 3 महीनों की राशि, यानी कुल ₹7500, ट्रांसफर करने की घोषणा की थी ताकि महिलाओं को एकमुश्त अच्छा लाभ मिल सके।

लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से कई महिलाओं का भुगतान फेल हो गया है, जिसकी जांच अब तेजी से हो रही है। करीबन 54 लाख महिलाओं को यह लाभ मिल चुके हैं वही 3 लाख के आसपास महिलाओं का पेमेंट फेल हो चुका है जिसके लाभार्थी सूची जारी हुई है। जिन महिलाओं का नाम 7500 रूपये की पेमेंट लिस्ट में शामिल है उन्हें अगली किस्त में सारे किस्त के पैसे दे दिए जाएंगे।

लेकिन उसके लिए महिलाओं को कुछ जरूरी कार्य भी करने होंगे। इसके अलावा महिलाएं को यदि किस्त की राशि नहीं मिली है तो उन्हें “Maiya Samman Yojana 7500 Payment Failure List” से अपना नाम चेक कर जल्द से जल्द सुधार करवाने की जरूरत है ताकि उन्हें अगले किस्त में सारे पैसे प्राप्त हो सके।

अब तक खाते में नहीं आये 7500 रुपए! तुरंत करें ये काम, हफ्ते भर में आयेंगे पैसे

मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य और लाभ

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आर्थिक सहारा देना है। इस योजना के माध्यम से सरकार चाहती है कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता बढ़े और उन्हें किसी भी तरह की आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े।

विशेषकर ग्रामीण इलाकों की महिलाओं के लिए यह योजना बहुत फायदेमंद साबित हो रही है क्योंकि उन्हें सीधे बैंक खाते में सहायता राशि भेजी जाती है। इससे न केवल उनकी जरूरतें पूरी होती हैं बल्कि छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने में भी मदद मिलती है। सरकार द्वारा हर महीने ₹2500 रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं, जिससे बीच में किसी बिचौलिए का कोई रोल नहीं होता और पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में आता है।

इस बार हाल ही में से कर द्वारा जनवरी, फरवरी और मार्च तीन महीने की राशि ₹7500 एक साथ देने का फैसला इसलिए लिया गया था ताकि त्योहारों और अन्य घरेलू जरूरतों के समय महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिल सके। 54 लाख महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा हो गई है जबकि 3 लाख के आसपास अभी भी महिलाएं लाभ से वंचित हैं जिसकी सूची जारी हो चुकी है।

अगर आपका भी नाम “Maiya Samman Yojana 7500 Payment Failure List” में तो आपको कुछ जरूरी कार्य करने हैं जिसके बाद आपको अगली किस्त में एक साथ ₹12500 रुपए की राशि प्राप्त होगी। सबसे पहले तो आपको अपना भौतिक सत्यापन पूरा करवाना है। इसके अलावा अपना डीबीटी भी चालू करवा लेना है। राशन कार्ड में नाम नहीं है तो नाम जुड़वाना है, साथ ही साथ सिंगल बैंक खाता भी होना जरूरी है।

7500 रूपये नहीं मिला, जानिए कारण

अगर आपको अब तक 7500 रुपये नहीं मिले हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं। सबसे पहला कारण यह हो सकता है कि आपके आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी पोर्टल पर सही तरीके से अपडेट नहीं है। कई बार महिलाओं के बैंक खाते डीबीटी लिंक नहीं होते या फिर अकाउंट बंद हो चुका होता है, जिसकी वजह से पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता है।

इसके अलावा कुछ महिलाओं का सत्यापन अधूरा रह गया है या फिर आधार सीडिंग में गड़बड़ी पाई गई है। राशन कार्ड से नाम लिंक न होना भी एक बड़ी वजह बन रही है, क्योंकि सरकार अब राशन कार्ड से नाम जोड़ने की अनिवार्यता कर चुकी है। ऐसे में अगर आपका भी पेमेंट रुका है तो सबसे पहले “Maiya Samman Yojana 7500 Payment Failure List” में अपना नाम चेक करें और फिर संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सुधार प्रक्रिया पूरी करें।

मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो राज्य की मूल निवासी हों और जिनका उम्र 18 साल से अधिक हो तथा सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपडेट हों। जो महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे आती हैं और जिनका राशन कार्ड वैध है तथा जिनका बैंक खाता सक्रिय है और डीबीटी लिंक है, वही इस योजना का सीधा फायदा उठा सकती हैं।

महिलाओं का आधार कार्ड, बैंक खाता, मोबाइल नंबर और राशन कार्ड एक-दूसरे से जुड़े होने चाहिए ताकि सत्यापन में किसी तरह की दिक्कत न आए। सत्यापन के समय अगर दस्तावेजों में कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है, जैसे नाम की स्पेलिंग मिस्टेक या जन्मतिथि में अंतर, तो योजना का लाभ मिलने में देरी हो सकती है।

इन जिलों की महिलाओं को आज से मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Failure List Check (स्टेप बाय स्टेप)

मंईयां सम्मान योजना के ₹7500 की Payment Failure List को चेक करने के लिए महिलाएं निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑफिसियल पोर्टल http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।
  • अधिकारी वेबसाइट में जाने के बाद आपको लॉगिन संबंधित लिंक प्राप्त होगा जिस पर क्लिक कर लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • पोर्टल में लोगिन करने के बाद “Maiya Samman Yojana 7500 Payment Failure List” लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पेमेंट स्टेटस दिखाई देगा जिसमें यह बताया जाएगा कि आपका पेमेंट फेल हुआ है या सफल रहा है।
  • अगर पेमेंट फेल दिखा रहा है तो नीचे कारण भी लिखा मिलेगा कि किस वजह से पैसा नहीं आया, जैसे डीबीटी फेल, दस्तावेज त्रुटि, या अन्य कोई समस्या।

अगर नाम पेमेंट फेलियर लिस्ट में है तो आप तुरंत अपने पंचायत सचिव, वार्ड अधिकारी या नगर निगम कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज कराएं और दस्तावेजों में सुधार करवाएं। सुधार के बाद दोबारा से पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा और आपका पेमेंट अगली किस्त के साथ भेज दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon