Maiya Samman Yojana 7500 News: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के खातों में एक साथ 3 महीने की राशि भेजी जा रही है। सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च की 7500 रुपये की कुल धनराशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से महिलाओं के खाते में जमा कर दी है।
इससे महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। होली और रमजान के अवसर पर यह राशि महिलाओं के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। राज्य की 38 लाख महिलाओं के खाते में छठी, सातवीं, आठवीं किस्त की राशि एक साथ जमा की जा रही है।
महिलाओं के खाते भेजे 7500 रुपये एकमुश्त
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8 मार्च को मईया सम्मान योजना के तहत राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके अगले दिन यानी 9 मार्च से गढ़वा जिले सहित पूरे राज्य में महिलाओं के खातों में पैसे आने लगे। कई महिलाओं को यह राशि मिल चुकी है, जबकि कुछ को अभी भी इसका इंतजार है। सरकार द्वारा इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि कोई भी लाभार्थी वंचित न रह जाए।
वर्तमान समय तक 38 लाख से भी अधिक महिलाओं का भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है, इनके खाते में 7500-7500 रूपये जमा किए जा रहे हैं बाकी के 18 लाख महिलाओं के आवेदन को जांच किया जा रहा है जबकि 1 लाख से भी अधिक महिलाओं के आवेदन को रिजेक्ट किया जा चुके हैं।
पुरुष भी दिखा रहे हैं उत्सुकता
मईया सम्मान योजना की राशि न केवल महिलाओं बल्कि पुरुषों के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है। कई पुरुष अपनी पत्नी, बेटी या बहू के खातों की जांच कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें योजना का लाभ मिला है या नहीं।
जिन महिलाओं के खातों में राशि पहुंच चुकी है, वे खुशी जाहिर कर रही हैं और जिनके खातों में अभी तक राशि नहीं आई, वे भी जल्द ही इसे पाने की उम्मीद कर रही हैं। जिन महिलाओं के खाते में अभी तक किस्त की राशि नहीं पहुंची है होली से पहले उनके खाते में राशि जमा हो जाएगी।
मईया सम्मान योजना से 7500 रुपये मिलने शुरू, इनके खाते में नहीं जमा होंगे पैसे!
होली और रमजान पर मिली बड़ी राहत
होली और रमजान जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के मद्देनजर झारखंड सरकार ने महिलाओं को वित्तीय सहायता देकर उनकी खुशी दोगुनी कर दी है। 7500 रुपये की इस राशि से महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी कर सकती हैं और त्योहार को अच्छे से मना सकती हैं।
क्या करें अगर राशि खाते में नहीं आई?
यदि किसी लाभार्थी महिला के खाते में अभी तक मईया सम्मान योजना की राशि नहीं पहुंची है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे मामलों में, सबसे पहले अपने बैंक खाते को अपडेट करवाएं। जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में किस्त की राशि आई है या नहीं।
इसके अतिरिक्त संबंधित बैंक शाखा में जाकर डीबीटी की जांच करवाएं। क्योंकि जिन महिलाओं का डीबीटी एक्टिव है सरकार उन महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा कर रही है। अगर आपका DBT सक्रिय नहीं है और आप मार्च महीना खत्म होने से पहले अपना DBT चालू कर लेते हैं तो आपके खाते में किस्त की राशि आ जाएगी।
सब कुछ सही होने पर यदि किस्त की राशि नहीं आती है तो ऐसी स्थिति में पंचायत या संबंधित सरकारी अधिकारी से संपर्क करें। या फिर आप ब्लॉक कार्यालय जाकर भी संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकती हैं और जानकारी का सकती है कि आपके खाते में किस्त की राशि क्यों नहीं आई है।
इसके अतिरिक्त आप मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन स्थिति की जांच करें। इससे आपको पता चलेगा कि कहीं आपके आवेदन को रिजेक्ट किया गया है क्या? अगर आपका आवेदन रिजेक्ट नहीं हुआ है और आपको किस्त की राशि नहीं मिली है तो कुछ दिन की प्रतीक्षा करने के बाद आपके खाते में पैसे आ जाएंगे।