Maiya Samman Yojana 7500 New Payment Today: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर से चर्चा में है। जिन महिलाओं को अब तक 7500 रूपये किस्त की राशि नहीं मिली थी, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। राज्य सरकार ने पहले ही 54 लाख महिलाओं के खातों में जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की कुल 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है,
लेकिन कुछ तकनीकी कारणों, दस्तावेजों की कमी या वेरिफिकेशन लंबित होने के कारण कुछ महिलाएं इस भुगतान से वंचित रह गई थीं। लेकिन अब सरकार ने स्पष्ट किया है कि आज के दिन उन सभी वंचित महिलाओं के बैंक खातों में किस्त की राशि भेजी जा रही है। जिन महिलाओं की पात्रता की पुष्टि हो चुकी है और जिनके दस्तावेज सही पाए गए हैं, उनके लिए यह राहत भरी खबर है।
इससे पहले भी मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती रही है, लेकिन इस बार तीन महीनों की रकम एक साथ दी गई है, यानी कुल 7500 रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं जिन महिलाओं को 7500 का भुगतान नहीं मिला है उन्हें यह राशि आज प्राप्त होगी।
Maiya Samman Yojana 7500 New Payment Today
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, लेकिन इस बार राज्य सरकार ने तय किया है कि जनवरी से मार्च महीने तक की कुल तीन किस्तें एक साथ दी जाएंगी। अब तक राज्य की 54 लाख महिलाओं की खाते में 7500 रूपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है वहीं राज्य में अभी भी लाखों महिलाएं ऐसी हैं जिनको पैसे नहीं मिले हैं।
पैसे नहीं मिलने की मुख्य कारण महिलाओं का अधूरा वेरीफिकेशन बैंक पासबुक राशन कार्ड आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों में गड़बड़ी पाया जाना था जिनका भी सत्यापन पूरा हो चुका है उन महिलाओं की खाते में किस्त की राशि आज भेजी जाएगी। सरकार द्वारा पहले ही घोषणा की गई थी कि 15 अप्रैल तक राज्य की सभी वंचित महिलाओं को 7500 रूपये की राशि प्राप्त हो जाएगी।
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगी अप्रैल महीने की किस्त, इनको नहीं मिलेंगे 2500 रूपये
किन्हें मिलेगा आज मंईयां सम्मान योजना का भुगतान
जिन महिलाओं ने मंईयां सम्मान योजना के लिए पहले से आवेदन किया था, लेकिन किसी वजह से उनका भुगतान रोका गया था, अब उन्हें इस किस्त का फायदा मिल रहा है। सरकार ने साफ किया है कि सिर्फ उन्हीं महिलाओं को राशि मिलेगी जिनका राशन कार्ड योजना से लिंक है, जिनका आधार बैंक खाते से जुड़ा हुआ है और जिनका फिजिकल वेरिफिकेशन पंचायत या प्रखंड स्तर पर पूरा हो चुका है।
अगर कोई महिला इन शर्तों को पूरा नहीं करती है, तो उसका नाम अभी की लिस्ट में नहीं जोड़ा जाएगा और उसे अगली किस्त के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। जिन महिलाओं को आज 7500 रूपये का भुगतान आज प्राप्त नहीं होगा उन्हें अगले किस्त में सभी पैसे एक साथ दिए जाएंगे यानी उन्हें 10000 रूपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
आज 7500 रूपये का भुगतान न मिलने पर क्या करें?
अगर आप मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्र हैं, दस्तावेज पूरे हैं और फिर भी आज आपके खाते में 7500 रुपये नहीं आते हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। कभी-कभी तकनीकी कारणों या बैंकिंग नेटवर्क की वजह से भुगतान में देरी हो सकती है।
ऐसे में आप दो-तीन दिन इंतजार करें और फिर भी पैसा न आए तो अपने पंचायत कार्यालय या प्रखंड कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बैंक शाखा में जाकर NPCI मैपिंग की स्थिति भी जांच सकते हैं कि आपका आधार DBT के लिए एक्टिव है या नहीं। कई बार आधार लिंक न होने की वजह से भी पैसा अटक जाता है।
निष्कर्ष
मंईयां सम्मान योजना के तहत जो महिलाएं अब तक 7500 रुपये की मदद से वंचित थीं, उनके लिए आज का दिन बेहद अहम है। राज्य सरकार ने यह तय कर लिया है कि पात्र महिलाओं के खाते में आज ही राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह योजना झारखंड की महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी राहत बनकर सामने आई है।
अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं, तो अपने बैंक खाते की स्थिति जरूर जांच लें और अगर कोई समस्या हो तो संबंधित कार्यालय में जाकर उसका समाधान कराएं। सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र महिला मंईयां सम्मान योजना के लाभ से वंचित न रहे, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप समय पर अपने दस्तावेज अपडेट रखें और हर जरूरी प्रक्रिया को पूरा करें।